&format=webp&quality=medium)
OBSC Perfection Share Price Target 2025.
Stocks to BUY: ओबीएससी परफेक्शन लिमिटेड एक मेटल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर है जो मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल सेक्टर को कैटर करती है. इसके अलावा यह डिफेंस, रिन्यूएबल्स और टेलिकॉम सेगमेंट में भी प्रजेंट है. FY25 में कंपनी का 91% रेवेन्यू ऑटो सेक्टर से आया है. कंपनी का मार्केट कैप केवल 460 करोड़ रुपए है और यह एक SME कंपनी है. आज यह शेयर 190 रुपए (OBSC Perfection Share Price) पर बंद हुआ. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है और 90% अपसाइड का टारगेट दिया है.
FY25 में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो टोटल इनकम, EBITDA, नेट प्रॉफिट और ऑर्डर बुक ऑल टाइम हाई पर है. FY24 के मुकाबले कंपनी की टोटल इनकम 25.1% उछाल के साथ 145.2 करोड़ रुपए रही. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 27.3% उछाल के साथ 27.8 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 34 bps सुधार के साथ 19.15% रहा. नेट प्रॉफिट 37.2% उछाल के साथ 16.76 करोड़ रुपए रहा और प्रॉफिट मार्जिन 102 bps सुधार के साथ 11.54% रहा. कैश फ्रॉम ऑपरेशन 8.85 करोड़ रुपए रहा. डेट-टू-इक्विटी रेशियो घटकर 0.26x टाइम्स पर आ गया है जो एक साल पहले 1.38x पर था. कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 722.88 करोड़ रुपए है. पिछले 6 महीने में कंपनी को 230 करोड़ का ऑर्डर मिला है.
FY25 में कंपनी का 91.1% रेवेन्यू ऑटोमोटिव सेगमेंट से, डिफेंस से 3.9% और मरीन से 4.2% रेवेन्यू आया. FY24 में केवल 1.6% रेवेन्यू डिफेंस से आया था. कंपनी ने डेडिकेटेड एयरोस्पेस डिविजन सेट-अप किया है. नुवामा ने अपने नोट में कहा कि डिफेंस सेल्स में 3x ग्रोथ आया है जबकि कैपेसिटी का फुल यूटिलाइजेशन नहीं हुआ है. अगले 5 सालों का ऑर्डर हाथ में है और कर्ज कम होन से FY26 की कमाई बढ़ेगी. IPO का 20 करोड़ अभी भी अनयूज्ड है.
कंपनी ग्रोथ के पाथ पर है और अगले 2 सालों में sales/EBITDA/PAT 38%/50%/49% CAGR से ग्रोथ करने की उम्मीद है. ऐसे में ब्रोकरेज ने 360 रुपए का टारगेट दिया है जो करीब 90% अधिक है. ब्रोकरेज का यह टारगेट FY28 के लिए अनुमानित कमाई के मुकाबले 17.1x के P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है. यह एक SME कंपनी है और इसका मार्केट कैप केवल 460 करोड़ रुपए है.
OBSC Perfection हाई प्रीसिजन प्रोडक्ट्स जैसे पिस्टन रॉड, सेंसर बॉस, वाटर इंजेक्टर, नट फास्टनर जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है जिसका इस्तेमाल एग्जॉस्ट सिस्टम, स्टियरिंग एंड सस्पेंशन सिस्टम, एम्यूनिशन, मैकेनिकल केबल, टेलिकॉम टावर में होता है. अक्टूबर 2024 में इस कंपनी का आईपीओ आया था जिसके लिए इश्यू प्राइस 100 रुपए था और यह आईपीओ 66 करोड़ रुपए का था. 110 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी जो ऑल टाइम लो है. जनवरी के महीने में शेयर ने 265 रुपए का हाई बनाया. अभी यह 190 रुपए पर है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)