&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: शेयर बाजार में सिर्फ फंडामेंटल ही नहीं, बल्कि टेक्निकल चार्ट्स भी निवेशकों को सही समय पर एंट्री और एग्जिट का संकेत देते हैं. मोतीलाल ओसवाल ने ऐसे ही कुछ स्टॉक्स चुने हैं, जिनमें टेक्निकल चार्ट्स पर मजबूत मोमेंटम बनता दिख रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि इन स्टॉक्स में आगे अच्छी तेजी दिख सकती है. आइए जानते हैं इन टेक्निकल पिक्स के बारे में विस्तार से.
Zensar Tech (CMP ₹836, Mcap ₹19,006 करोड़) ने डेली चार्ट पर फॉलिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है. स्टॉक अपने 50 DEMA (डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से सपोर्ट लेकर ऊपर की ओर उछला है. हाल की तेजी के साथ वॉल्यूम्स भी बढ़े हैं, जो मजबूत ट्रेंड का संकेत देते हैं. RSI मोमेंटम इंडिकेटर भी पॉजिटिव दिखा रहा है. इस आधार पर ब्रोकरेज ने इसे Buy रेटिंग दी है.
शेयर 850 के आसपास चल रहा है. इसमें ₹804 का स्टॉपलॉस लगाने की सलाह है. 1 हफ्ते के लिए 903 रुपये का टारगेट प्राइस है.

Tata Consumer (Mcap ₹1,11,713 करोड़) के चार्ट पर फॉलिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिख रहा है. स्टॉक ने बढ़े हुए वॉल्यूम्स के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है. RSI इंडिकेटर भी ऊपर की ओर मूव कर रहा है, जो और तेजी का संकेत देता है. सपोर्ट लेवल ₹1100 पर है.
Delhivery (Mcap ₹36,037 करोड़) लंबे समय से अपट्रेंड में बना हुआ है. स्टॉक बार-बार अपने 20 DEMA पर सपोर्ट ले रहा है, जिससे ट्रेंड की मजबूती साफ दिख रही है. RSI इंडिकेटर पर भी बुलिश क्रॉसओवर बना है. सपोर्ट लेवल ₹462 पर है.

इन तीनों स्टॉक्स पर चार्ट पैटर्न और इंडिकेटर्स तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं. खासकर Zensar Tech को लेकर ब्रोकरेज ने साफ-साफ लक्ष्य और स्टॉपलॉस दिया है, जिससे शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए यह एक कन्विक्शन डिलीवरी आइडिया बन जाता है. वहीं, Tata Consumer और Delhivery में भी मजबूत सपोर्ट लेवल्स से तेजी जारी रहने की संभावना है.