&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: अगर आप शेयर बाजार की तेजी में फंडामेंटल स्टॉक्स की तलाश में हैं, तो मोतीलाल ओसवाल ने ऐसे दो फंडामेंटली मजबूत स्टॉक्स को अपने फंडामेंटल एक्शनएबल आइडियाज के तौर पर चुना है. ब्रोकरेज ने दो बड़ी कंपनियों मारुति सुजुकी और आदित्य बिड़ला कैपिटल (AB Capital) के शेयर पर BUY का नजरिया दिया है.
मारुति सुजुकी का शेयर फिलहाल 15,790 रुपये पर है और मोतीलाल ओसवाल ने इसका लक्ष्य मूल्य 17,890 रुपये तय किया है. यानी इसमें करीब 13% का अपसाइड दिख रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस साल अब तक करीब 1% ब्याज दर में कटौती, जीएसटी में राहत, सामान्य मानसून और टैक्स बेनिफिट्स की वजह से त्योहारों के सीजन में ऑटो सेक्टर की डिमांड फिर से बढ़ सकती है.
मारुति ने हाल ही में Victoris SUV लॉन्च की है, जिससे कंपनी को एसयूवी सेगमेंट में खोया हुआ मार्केट शेयर वापस पाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा e-Vitara का एक्सपोर्ट तेज होने से वॉल्यूम ग्रोथ और भी मजबूत होने की उम्मीद है. कंपनी अगले दो साल में करीब 16% की कमाई (Earnings CAGR) बढ़ने का अनुमान लगा रही है. इसलिए मारुति को ऑटो सेक्टर में ब्रोकरेज ने अपनी टॉप पसंद बताया है.
आदित्य बिड़ला कैपिटल (AB Capital) का शेयर फिलहाल 290 रुपये पर है और इसका लक्ष्य मूल्य 340 रुपये तय किया गया है. यानी करीब 17% का अपसाइड दिख रहा है. कंपनी लगातार NBFC, हाउसिंग फाइनेंस, एसेट मैनेजमेंट, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस जैसे बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसका डिजिटल प्लेटफॉर्म और ‘One ABC’ स्ट्रैटेजी, जिसके जरिए कंपनी क्रॉस-सेलिंग (एक ही ग्राहक को कई सेवाएं) कर सकती है और ग्राहक आधार बढ़ा सकती है.
ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी की कमाई (PAT) 2025 से 2027 के बीच करीब 26% की दर से बढ़ेगी. साथ ही रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) भी 14% तक पहुंच सकता है. इसका मतलब है कि कंपनी न सिर्फ बढ़ेगी, बल्कि प्रॉफिटेबिलिटी भी बेहतर करेगी.
दोनों स्टॉक्स में अच्छे अपसाइड की संभावना दिख रही है. ऑटो सेक्टर में डिमांड रिकवरी का फायदा मारुति को मिल सकता है, वहीं वित्तीय सेवाओं में डिजिटल और विविध बिजनेस मॉडल के कारण एबी कैपिटल मजबूत बन रही है. यानी, अगर आप मिड टू लॉन्ग टर्म निवेशक हैं तो इन दोनों कंपनियों पर नजर रख सकते हैं.
FAQs
Q1. मारुति सुजुकी का टारगेट प्राइस कितना है?
A1. मोतीलाल ओसवाल ने मारुति का टारगेट 17,890 रुपये रखा है, जो CMP से करीब 13% ज्यादा है.
Q2. मारुति के लिए ग्रोथ का बड़ा ट्रिगर क्या है?
A2. Victoris SUV की लॉन्चिंग, e-Vitara का एक्सपोर्ट और त्योहारों के सीजन में ऑटो सेक्टर की डिमांड रिकवरी.
Q3. एबी कैपिटल का टारगेट प्राइस क्या है?
A3. ब्रोकरेज ने एबी कैपिटल का टारगेट 340 रुपये तय किया है, CMP से करीब 17% ऊपर.
Q4. एबी कैपिटल की स्ट्रेंथ किसमें है?
A4. NBFC, हाउसिंग फाइनेंस, इंश्योरेंस और एसेट मैनेजमेंट में मजबूत मौजूदगी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ‘One ABC’ स्ट्रैटेजी.
Q5. निवेशकों के लिए ब्रोकरेज का क्या सुझाव है?
A5. मिड टू लॉन्ग टर्म निवेशक मारुति और एबी कैपिटल दोनों स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं.
