लॉन्ग टर्म के लिए मोतीलाल ओसवाल के 2 फंडामेंटल स्टॉक्स, 32% रिटर्न देने को तैयार!

Stocks to BUY: Motilal Oswal ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट Fundamental Actionable Ideas में दो दिग्गज कंपनियों Bharti Airtel और Bharat Electronics (BEL) पर Buy Rating दी है. फाइनेंशियल्स और आउटलुक मजबूत दिख रहे हैं और इनमें लंबी अवधि के लिए निवेश पर अच्छे रिटर्न की संभावना है.
लॉन्ग टर्म के लिए मोतीलाल ओसवाल के 2 फंडामेंटल स्टॉक्स, 32% रिटर्न देने को तैयार!

Stocks to BUY: शेयर बाजार में पिछले दो-तीन दिनों से एक बार फिर से तेजी वाला कारोबार देखने को मिल रहा है. घरेलू ट्रिगर्स के चलते बाजार में फिर से खरीदारी होती हुई दिख रही है. लॉन्ग टर्म के लिए ब्रोकरेज दमदार शेयरों पर बुलिश दिख रहे हैं.

ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट Fundamental Actionable Ideas में दो दिग्गज कंपनियों Bharti Airtel और Bharat Electronics (BEL) पर Buy Rating दी है. रिपोर्ट के अनुसार दोनों कंपनियों के फाइनेंशियल्स और आउटलुक मजबूत दिख रहे हैं और इनमें लंबी अवधि के लिए निवेश पर अच्छे रिटर्न की संभावना है.

Bharti Airel Share Price: टैरिफ हाइक और मजबूत FCF से फायदा

Add Zee Business as a Preferred Source

Bhari Airtel के शेयर पर खरीदारी की राय है. शेयर आज ₹1,930 के भाव पर बंद हुआ है, इसपर ब्रोकरेज ने ₹2,285 का टारगेट प्राइस रखा है, जिसमें 18% का अपसाइड दिख रहा है. रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने एंट्री-लेवल प्लान्स (₹209 – 22 दिन और ₹249 – 28 दिन) को बंद कर दिया है. इससे अप्रत्यक्ष रूप से 20% टैरिफ हाइक होगी, जिससे ARPU (Average Revenue Per User) में सुधार होगा. ब्रोकरेज का मानना है कि जल्द ही Bharti Airtel भी टैरिफ हाइक करेगी, और इससे कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर बड़ा पॉजिटिव असर पड़ेगा.

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Airtel का फोकस प्रीमियमाइजेशन पर है, जिससे बेहतर ARPU और प्रॉफिटेबिलिटी हासिल होगी. वहीं, Capex Intensity घटने और टैरिफ बढ़ने से कंपनी को अगले 2 सालों (FY26–27) में लगभग ₹1 लाख करोड़ का Free Cash Flow (FCF) जनरेट होने की उम्मीद है. यह न केवल कंपनी को deleveraging (कर्ज घटाने) में मदद करेगा, बल्कि शेयरहोल्डर रिटर्न्स भी और बेहतर होंगे.

Airtel Growth Estimates (FY25–28E)

MetricCAGR Estimate
Revenue14%
EBITDA17%

ब्रोकरेज के अनुसार, भारत में दिसंबर 2025 से अनुमानित 15% टैरिफ हाइक, होम ब्रॉडबैंड नेट-एड्स में तेजी, और अफ्रीका बिजनेस में डबल-डिजिट ग्रोथ से कंपनी का फाइनेंशियल आउटलुक मजबूत बनेगा.

VIDEO-Pop Mart की Labubu Doll ने मचाया धमाल

Bharat Electronics (BEL) Share Price: रक्षा ऑर्डर्स से बड़ा बूस्ट

BEL में खरीदारी की राय है. शेयर आज ₹371 रुपये के भाव पर बंद हुआ है. ₹490 का टारगेट प्राइस है, जोकि 32% का अपसाइड टारगेट है. रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी BEL ने हाल ही में भारतीय सेना के लिए मिसाइल सिस्टम प्रोजेक्ट (Project Kush) की जिम्मेदारी ली है. इस प्रोजेक्ट में चार मिसाइल वेरिएंट शामिल होंगे और पहले वेरिएंट का ट्रायल अगले एक साल में पूरा होने की उम्मीद है.

कंपनी के पास ₹74,900 करोड़ का ऑर्डर बुक है, जो अब तक का सबसे ज्यादा है. Q1FY26 में कंपनी को ₹7,600 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिले, जो साल-दर-साल 53% ज्यादा हैं. बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे QRSAM (₹25,000 करोड़), MF-STAR Radar, LCA Mk1A और Electronic Warfare Systems के चलते कंपनी की लंबी अवधि की रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत दिख रही है. मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि FY25–28 के बीच BEL का Revenue, EBITDA और PAT — तीनों लगभग 17–18% CAGR से बढ़ेंगे. BEL के एक्सपोर्ट्स और इंडीजेनाइजेशन-ड्रिवन ऑर्डर्स इसके लंबे समय के ग्रोथ आउटलुक को और भी मजबूत बनाते हैं.

BEL Growth Estimates (FY25–28E)

MetricCAGR Estimate
Revenue18%
EBITDA17%
PAT17%

Motilal Oswal ने क्या कहा?

ब्रोकरेज का मानना है कि दोनों कंपनियां अपने-अपने सेक्टर में मजबूत पोजीशन रखती हैं. Airtel टैरिफ हाइक और प्रीमियमाइजेशन के जरिये अगले सालों में मजबूत FCF और रेवेन्यू ग्रोथ दिखा सकती है. BEL रक्षा क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स और मजबूत ऑर्डर बुक की वजह से आने वाले वर्षों में डबल-डिजिट ग्रोथ बनाए रख सकती है.

FAQs

Q1. Motilal Oswal ने Bharti Airtel पर क्या टारगेट प्राइस दिया है?
- ₹2,285 प्रति शेयर, 18% अपसाइड की संभावना.

Q2. Airtel की ग्रोथ के पीछे मुख्य फैक्टर्स क्या हैं?
- टैरिफ हाइक, होम ब्रॉडबैंड एक्सपेंशन और अफ्रीका बिजनेस में डबल-डिजिट ग्रोथ.

Q3. BEL का ऑर्डर बुक कितना है?
- लगभग ₹74,900 करोड़, जो अब तक का सबसे ज्यादा है.

Q4. BEL के लिए FY25–28E तक अनुमानित रेवेन्यू ग्रोथ कितनी है?
- लगभग 18% CAGR.

VIDEO-India-China के बीच जल्द शुरू होंगी डायरेक्ट फ्लाइट्स!

Q5. दोनों स्टॉक्स में किसे ज्यादा अपसाइड पोटेंशियल है?
- BEL (32% Upside) बनाम Airtel (18% Upside).

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

VIDEO- Patel Retail IPO: प्राइस बैंड से लॉट साइज तक… वीडियो में जानें सब कुछ!

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6