25 देशों में फैला है इस कंपनी का बिजनेस! GST रेट कट का मिलेगा बूस्टर, ब्रोकरेज ने दिया बुलिश टारगेट

Stock to Buy: ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, Syrma SGS को अपने मजबूत ऑर्डर बुक, नई कैपेसिटी एक्सपैंशन और रणनीतिक JV के दम पर आने वाले वर्षों में तेजी से ग्रोथ की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है. वहीं, जीएसटी रेट में कटौती का EMS कंपनी को फायदा मिलेगा.
25 देशों में फैला है इस कंपनी का बिजनेस! GST रेट कट का मिलेगा बूस्टर, ब्रोकरेज ने दिया बुलिश टारगेट

Stock to Buy.

Motilal Oswal buy call Syrma SGS: प्रोडक्ट डिजाइन, PCB बोर्ड, बॉक्स बिल्डिंग, RFID बनाने वाली कंपनी Syrma SGS Technology पर ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने पॉजिटिव रुख अपनाते हुए 'BUY' की सिफारिश की है. एसी और टीवी पर जीएसटी रेट में कटौती का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) कंपनी को फायदा मिलेगा.

क्यों करें खरीदारी?

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, Syrma SGS टेक्नोलॉजी अपने मजबूत ऑर्डर बुक, नई कैपेसिटी एक्सपैंशन और रणनीतिक JV के दम पर आने वाले वर्षों में तेजी से ग्रोथ की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत का सबसे बड़ा PCB प्लांट

आंध्र प्रदेश सरकार ने Syrma SGS के उस निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके तहत कंपनी भारत का सबसे बड़ा प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) प्लांट लगाएगी. इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने ₹856 करोड़ का इंसेंटिव पैकेज घोषित किया है. यह प्लांट अक्टूबर 2026 तक चालू होने की उम्मीद है.

इटली की Elemaster के साथ JV

Syrma SGS ने इटली की एलेमास्टर (Elemaster) कंपनी के साथ एक रणनीतिक ज्वाइंट वेंचर (JV) की घोषणा की है. इस JV का उद्देश्य रेलवे, औद्योगिक और चिकित्सा क्षेत्र में एडवांस्ड व हाई-रिलायबिलिटी इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है.

ऑर्डर बुक

  • कंपनी की ऑर्डर बुक FY26 की पहली तिमाही तक बढ़कर ₹5,400-5,500 करोड़ हो गई है, जो साल-दर-साल करीब 21% बढ़ोतरी है. साथ ही, बिजनेस मिक्स में सुधार के कारण मार्जिन भी बढ़ रहे हैं.
  • ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY25-27 के बीच कंपनी का रेवेन्यू/EBITDA/एडजस्टेड PAT क्रमशः 30%/40%/55% CAGR की दर से बढ़ेगा.

Technical View

ब्रोकरेज के अनुसार, स्टॉक कुल मिलाकर अपट्रेंड में है और 50 DEMA सपोर्ट जोन पर टिके हुए है. हर हल्की गिरावट पर निवेशकों की खरीदारी देखी जा रही है. ट्रेडिंग वॉल्यूम औसत से ज्यादा है, जिससे पता चलता है कि मौजूदा स्तरों पर अक्यूम्यूलेशन हो रहा है. RSI इंडिकेटर भी पॉजिटिव मोमेंटम की पुष्टि कर रहा है.

कुल मिलाकर, Syrma SGS टेक्नोलॉजी अपने मजबूत ऑर्डर बुक, नई कैपेसिटी विस्तार और रणनीतिक JV के दम पर आने वाले वर्षों में तेजी से विकास की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है.

Syrma SGS Share Price Target

Syrma SGS का शेयर फिलहाल 839.45 रुपये पर है. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए ₹1,007 का टारगेट प्राइस दिया है. इसमें 20 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है. स्टॉप लॉस ₹725 रखा है.

Syrma SGS Share Performance

स्टॉक ने शुक्रवार (5 सितंबर) को ₹871.55 का ऑल-टाइम हाई बनाया है. लास्ट सेशन में शेयर ₹835.95 पर बंद हुआ था. शेयर गिरावट के साथ ₹833.80 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 4.25 फीसदी बढ़कर ₹871.55 पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप ₹16,213.18 करोड़ है.

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week93.3512.40%
2 Weeks100.7513.51%
1 Month129.0517.99%
3 Months306.2556.70%
6 Months416.8597.05%
YTD221.1035.36%
1 Year410.9594.38%
2 Years308.5557.37%
3 Years548.70184.34%
5 Years----
10 Years----

स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 12.40%, एक महीने में 18% और 3 महीने में 57% तक बढ़ चुका है. बीते 6 महीने में शेयर ने 97% का शानदार रिटर्न दिया है. इस साल शेयर 35% और पिछले एक साल में 94% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.

खबर से जुड़े FAQs

Q1. Motilal Oswal ने Syrma SGS पर क्या रेटिंग दी है?
Ans: Syrma SGS पर ‘BUY’ की सिफारिश की है और ₹1,007 का टारगेट प्राइस दिया है.

Q2. Syrma SGS का मौजूदा शेयर प्राइस कितना है?
Ans: स्टॉक ₹839.45 पर ट्रेड कर रहा है.

Q3. कंपनी का स्टॉप लॉस कितना रखा गया है?
Ans: ब्रोकरेज ने ₹725 का स्टॉप लॉस दिया है.

Q4. कंपनी की ऑर्डर बुक की स्थिति क्या है?
Ans: Q1 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹5,400–5,500 करोड़ तक पहुंच गई.

Q5. कंपनी का कैपेसिटी एक्सपैंशन प्लान क्या है?
Ans: आंध्र प्रदेश सरकार ने कंपनी के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6