Motilal Oswal की बड़ी भविष्यवाणी! इस 'फैशन स्टॉक' में आ सकती है तूफानी तेजी, अभी नोट करें नाम और टारगेट

Stocks to BUY: कंपनी लालभाई ग्रुप का हिस्सा है और U.S. Polo Assn, Arrow, Tommy Hilfiger, Calvin Klein और Flying Machine जैसे बड़े ब्रांड्स का पोर्टफोलियो संभालती है.
Motilal Oswal की बड़ी भविष्यवाणी! इस 'फैशन स्टॉक' में आ सकती है तूफानी तेजी, अभी नोट करें नाम और टारगेट

Stocks to BUY: बाजार की उतार-चढ़ाव में निवेशकों की नजर एक बार ऐसे शेयरों पर है, जो फंडामेंटली मजबूत हैं और लॉन्ग टर्म के लिए जबरदस्त रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं. ब्रोकरेज को नियर टर्म में भी शेयर में पॉजिटिव आउटलुक दिखाई दे रहा है. ऐसा ही एक शेयर है- Arvind Fashions, जो अपने बिजनेस एफिसिएंशी के चलते एक नई तेजी के लिए तैयार हो रहा है.

ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने Arvind Fashions पर कवरेज शुरू करते हुए इसे BUY रेटिंग दी है और ₹725 का टारगेट प्राइस तय किया है. शेयर अभी 515 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. शेयर में मंगलवार को 4% से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई थी. मौजूदा भाव के मुकाबले इसमें करीब 40 प्रतिशत का अपसाइड दिखता है. ब्रोकरेज का मानना है कि कोविड के बाद कंपनी ने जिस तरह से अपना बिजनेस मॉडल बदला है, उससे अब Arvind Fashions मुनाफे और कैपिटल एफिशिएंसी के नए साइकल में प्रवेश कर चुकी है.

Covid के बाद मजबूत टर्नअराउंड

Add Zee Business as a Preferred Source

Arvind Fashions, लालभाई ग्रुप का हिस्सा है और U.S. Polo Assn, Arrow, Tommy Hilfiger, Calvin Klein और Flying Machine जैसे बड़े ब्रांड्स का पोर्टफोलियो संभालती है. कोविड के बाद कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए Unlimited और Sephora जैसे नॉन-कोर बिजनेस से बाहर निकलने का फैसला किया. हैरानी की बात यह है कि FY19 में जिन बिजनेस का करीब 32 प्रतिशत रेवेन्यू योगदान था, उनसे बाहर निकलने के बावजूद कंपनी ने FY25 तक प्री-कोविड रेवेन्यू लेवल को पार कर लिया. यह ग्रोथ मुख्य रूप से इसके पावर ब्रांड्स की वजह से आई.

Arvind Fashion Brands

नया बिजनेस मॉडल, बेहतर मार्जिन

कंपनी ने consignment-led और asset-light मॉडल अपनाया है, जिससे स्टॉक और कैपिटल पर दबाव कम हुआ है. इससे प्राइसिंग कंट्रोल बेहतर हुआ और मार्जिन में सुधार देखने को मिला. इसी का नतीजा है कि कंपनी का RoIC FY19 में 5 प्रतिशत से बढ़कर FY25 में 12 प्रतिशत तक पहुंच गया है. मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि यह बदलाव लंबी अवधि में रिटर्न प्रोफाइल को और मजबूत करेगा.

Lifestyle कैटेगरी में विस्तार

अब Arvind Fashions सिर्फ अपैरल कंपनी नहीं रही, बल्कि लाइफस्टाइल प्लेयर बन चुकी है. करीब 15 प्रतिशत रेवेन्यू एडजेसेंट कैटेगरी से आ रहा है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26 से FY28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 13 प्रतिशत, EBITDA 25 प्रतिशत और PAT 32 प्रतिशत की CAGR से बढ़ सकता है. इसी आधार पर BUY रेटिंग दी गई है.

D2C और FOFO मॉडल से कैपिटल एफिशिएंसी

कंपनी का फोकस D2C और FOFO (Franchise Owned Franchise Operated) मॉडल पर है, जिससे कैपेक्स सीमित रहेगा. नए स्टोर सिर्फ हाई-विजिबिलिटी फ्लैगशिप लोकेशंस पर खोले जाएंगे, जबकि बाकी विस्तार असेट-लाइट मॉडल से होगा. इससे FY26-28 के बीच करीब ₹6,600 करोड़ का फ्री कैश फ्लो जेनरेट होने का अनुमान है और RoIC व RoE FY28 तक 28 प्रतिशत और 25 प्रतिशत तक पहुंच सकते हैं.

Arvind Fashion Share Price

मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो बना आधार

Arvind Fashions का पांच ब्रांड्स का पोर्टफोलियो स्केल, प्रॉफिटेबिलिटी और प्रीमियम पोजिशनिंग का अच्छा बैलेंस देता है. सितंबर 2025 तक कंपनी के पास 998 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स हैं, जो 13 लाख वर्ग फुट में फैले हैं. इसके अलावा 475 शहरों में 9,000 से ज्यादा मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स के जरिए इसकी मजबूत पहुंच है.

FAQs

1. Motilal Oswal ने Arvind Fashions पर क्या रेटिंग दी है?
ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है.

2. टारगेट प्राइस कितना रखा गया है?
₹725 का टारगेट दिया गया है.

3. कंपनी की ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण क्या है?
फोकस्ड ब्रांड पोर्टफोलियो और asset-light मॉडल.

4. आने वाले सालों में कैश फ्लो कैसा रहने की उम्मीद है?
FY26-28 में करीब ₹6,600 करोड़ का फ्री कैश फ्लो अनुमानित है.

5. किन ब्रांड्स पर कंपनी का फोकस है?
USPA, Tommy Hilfiger, Calvin Klein, Arrow और Flying Machine.