&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: स्मॉलकैप कंपनी EPL Limited के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal की खरीदारी की राय आई है. रिपोर्ट में कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, लागत में कटौती और नए बाजारों में विस्तार को देखते हुए टारगेट प्राइस 270 रुपये रखा गया है. सोमवार को कंपनी का शेयर 222 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, जिससे करीब 21% तक की तेजी देखने को मिल सकती है.
Motilal Oswal का कहना है कि EPL Ltd का चौथी तिमाही (Q4FY25) का प्रदर्शन अनुमान के अनुसार रहा. कंपनी ने INR 2,300 करोड़ का EBITDA दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 19% ज्यादा है. यूरोप, अमेरिका और एशिया-पैसिफिक (EAP) में EBITDA में क्रमशः 64%, 21% और 16% की वृद्धि हुई. केवल AMESA (अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, साउथ एशिया) में 4% की गिरावट दर्ज की गई, जिसका कारण मिस्र में करेंसी का कमजोर होना बताया गया.
रिपोर्ट के अनुसार, EPL ने अपने मार्जिन में निरंतर सुधार दिखाया है. खासतौर पर यूरोप और अमेरिका में रिस्ट्रक्चरिंग, लागत नियंत्रण और पर्सनल केयर सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़ने से मुनाफे में सुधार हुआ है. Motilal Oswal को भरोसा है कि यह सकारात्मक ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा.
कंपनी ने बताया है कि आने वाले समय में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ यानी 10% से अधिक की आय वृद्धि की उम्मीद है. EBITDA ग्रोथ रेवेन्यू से ज्यादा तेज़ रहेगी. ‘Personal Care & Beyond’ सेगमेंट में मजबूत मांग बनी हुई है. अमेरिका और यूरोप में उन्नत प्रोडक्ट मिक्स और लागत में कटौती से मार्जिन और बेहतर होंगे. ब्राज़ील में नए प्लांट्स के स्केल-अप से कंपनी को नए ग्राहक मिल रहे हैं और उत्पादन क्षमता बढ़ी है.
FY25-FY27 में Revenue CAGR में (सालाना वृद्धि दर) 9%, EBITDA CAGR में 14% और PAT (मुनाफा) CAGR 21% पर रह सकता है. Motilal Oswal ने कंपनी को FY27E EPS के 16x वैल्यूएशन पर आंकते हुए 270 रुपये का टारगेट दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, EPL Ltd की ग्रोथ स्टोरी मजबूत दिखती है. कंपनी लागत नियंत्रण, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और नए बाजारों में विस्तार के दम पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)