&format=webp&quality=medium)
Lenskart Share Price पर Motilal Oswal की रिपोर्ट
Stocks to BUY: भारत में आईवियर के बदलते ट्रेंड के बीच आईवियर रिटेल कंपनी Lenskart Solutions पर ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal Financial Services (MOFSL) ने कवरेज की शुरुआत Buy रेटिंग के साथ की है और 600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 27% की संभावित तेजी का संकेत देता है. सिर्फ घरेलू ब्रोकरेज ही नहीं, बल्कि पिछले दिनों Morgan Stanley, Jefferies और Citi जैसे ग्लोबल ब्रोकरेज भी कंपनी की ग्रोथ स्टोरी को लेकर सकारात्मक नजर आए थे.
सवाल यह है कि आखिर Lenskart में ऐसा क्या खास है, जो इसे आईवियर सेक्टर की सबसे मजबूत ग्रोथ स्टोरी बना रहा है?
Lenskart भारत की सबसे बड़ी ओम्नी-चैनल आईवियर कंपनियों में से एक है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म के जरिए चश्मे, सनग्लासेस और कॉन्टैक्ट लेंस बेचती है. कंपनी के पास भारत में 2,100 से ज्यादा स्टोर और विदेशों में करीब 669 स्टोर हैं.
कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका ओम्नी-चैनल मॉडल है. यानी ग्राहक ऑनलाइन प्रोडक्ट देख सकता है, वर्चुअल ट्राय-ऑन कर सकता है और नजदीकी स्टोर से खरीद सकता है. इससे ग्राहक अनुभव बेहतर होता है और बिक्री बढ़ती है.
इसके अलावा कंपनी का मजबूत बैकवर्ड इंटीग्रेशन और ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम लागत कम करने और मार्जिन बढ़ाने में मदद करता है.
भारत में आईवियर मार्केट अभी शुरुआती चरण में है. अनुमान के मुताबिक देश की 53% आबादी को विजन करेक्शन की जरूरत है, लेकिन आईवियर का इस्तेमाल सिर्फ 35% लोग ही कर रहे हैं.
इसका मतलब है कि बड़ी आबादी अभी इस मार्केट से जुड़ना बाकी है. कंपनी के लिए कुल एड्रेसेबल मार्केट करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये का है. यही कारण है कि ब्रोकरेज हाउस इस सेक्टर को स्ट्रक्चरल ग्रोथ स्टोरी मान रहे हैं.
डिजिटल स्क्रीन टाइम, लाइफस्टाइल बदलाव और हेल्थ अवेयरनेस जैसे फैक्टर्स इस ग्रोथ को और मजबूत बना रहे हैं.
Motilal Oswal का मानना है कि Lenskart इस सेक्टर में कैटेगरी क्रिएटर है और इसकी पकड़ मजबूत है. कंपनी का स्टोर प्लेबैक पीरियड करीब 10 महीने है, जो रिटेल सेक्टर में बेहद आकर्षक माना जाता है.

LIVE TV:
पिछले दिनों Morgan Stanley ने भी कंपनी की रेटिंग अपग्रेड करते हुए कहा था कि भारत में मजबूत बिक्री और बेहतर मार्जिन कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे.
Jefferies ने भी Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए कहा है कि कंपनी का एक्सपेंशन और मजबूत डिमांड आउटलुक इसे लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी बनाता है.
Citi का मानना है कि Lenskart की ग्रोथ मजबूत है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन में काफी ग्रोथ पहले से शामिल है. हालांकि, Motilal Oswal का कहना है कि कंपनी का प्रीमियम वैल्यूएशन उसके मजबूत बिजनेस मॉडल और ग्रोथ आउटलुक को देखते हुए उचित है
कंपनी FY28 के अनुमानित EV/EBITDA के मुकाबले करीब 0.8x पर ट्रेड कर रही है, जो इसकी ग्रोथ क्षमता को दिखाता है.
Lenskart लगातार अपने स्टोर नेटवर्क को बढ़ा रही है और टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही है. IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में किया जाएगा.
हालांकि, हैदराबाद में कैपेक्स निवेश के कारण निकट अवधि में फ्री कैश फ्लो पर कुछ दबाव रह सकता है, लेकिन लंबे समय में यह निवेश कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट करेगा.

FAQs
1. Lenskart Solutions क्या करती है?
यह कंपनी चश्मे, सनग्लासेस और कॉन्टैक्ट लेंस बेचती है और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों चैनल पर काम करती है.
2. ब्रोकरेज Lenskart पर बुलिश क्यों हैं?
क्योंकि कंपनी underpenetrated मार्केट में काम करती है और मजबूत ग्रोथ और मार्जिन सुधार की संभावना है.
3. Lenskart का टारगेट प्राइस क्या है?
Motilal Oswal ने 600 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 27% अपसाइड दिखाता है.
4. Lenskart की सबसे बड़ी ताकत क्या है?
इसका ओम्नी-चैनल मॉडल, मजबूत ब्रांड और तेजी से बढ़ता स्टोर नेटवर्क.
5. क्या Lenskart लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अच्छा है?
ब्रोकरेज के अनुसार, मजबूत ग्रोथ आउटलुक के कारण यह लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक स्टॉक हो सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)