55% का धमाकेदार रिटर्न! 1 साल पहले लिस्ट हुई थी कंपनी, Morgan Stanley सुपर बुलिश- Check Target

Stocks to BUY: कंपनी के Q1FY26 के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, लेकिन ब्रोकरेज फर्म्स को आने वाले क्वार्टर्स में ग्रोथ और मार्जिन सुधार की उम्मीद है. Morgan Stanley ने इस स्टॉक में 55% का अपसाइड पोटेंशियल का टारगेट दिया है.
55% का धमाकेदार रिटर्न! 1 साल पहले लिस्ट हुई थी कंपनी, Morgan Stanley सुपर बुलिश- Check Target

Stocks to BUY: रिटेल सेक्टर की कंपनी Brainbees Solutions (FirstCry) ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं. कंपनी पिछले साल अगस्त में ही शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी. अपने लिस्टिंग भाव से शेयर 44 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है. तिमाही नतीजों में भी थोड़ी कमजोरी दिखी है, लेकिन अभी ब्रोकरेज इसे लेकर पॉजिटिव दिखाई दे रहे हैं. शेयर गुरुवार को 1.3% गिरकर ₹370 पर बंद हुआ.

कंपनी के Q1FY26 के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, लेकिन ब्रोकरेज फर्म्स को आने वाले क्वार्टर्स में ग्रोथ और मार्जिन सुधार की उम्मीद है.

Brainbees Solutions का कमजोर तिमाही प्रदर्शन

Add Zee Business as a Preferred Source

पहली तिमाही में IMC GMV (ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू) ग्रोथ साल-दर-साल सिर्फ 9.7% रही, जो धीमी ऑफलाइन बिक्री और ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से उम्मीद से कम थी. इंटरनेशनल GMV ग्रोथ भी केवल 3.3% YoY रही. हालांकि, कंपनी की सहायक इकाई GlobalBees ने 31.4% की मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की, जिसका श्रेय उसके कोर ब्रांड्स को जाता है. ग्रॉस मार्जिन में 80 बेसिस प्वाइंट की बढ़त के साथ यह 38.5% पर पहुंच गया, लेकिन एडजस्टेड EBITDA मार्जिन में सिर्फ 50bps की बढ़त होकर यह 5% पर रहा. मार्जिन पर दबाव का कारण अंतिम-मील डिलीवरी में ज्यादा खर्च था, क्योंकि कंपनी ने फुलफिलमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश किया.

VIDEO- ICICI Bank ने घटाया Minimum Balance, जानें नया नियम

मैनेजमेंट का आउटलुक

कंपनी के अनुसार, आने वाले कुछ क्वार्टर्स में इंटरनेशनल बिजनेस में लो-टू-मिड टींस (लगभग 13-15%) की ग्रोथ की उम्मीद है. वहीं, भारत के मल्टी-चैनल बिजनेस में FY26 के दौरान अर्ली टींस ग्रोथ देखने की संभावना है. मैनेजमेंट का फोकस यूनिट इकॉनॉमिक्स में सुधार और होम ब्रांड्स के योगदान को बढ़ाने पर रहेगा, जिससे लंबे समय में मार्जिन मजबूत हो सकता है.

Morgan Stanley की राय

Morgan Stanley ने FirstCry पर अपनी Overweight रेटिंग बनाए रखते हुए ₹574 का टारगेट प्राइस दिया है, जो CMP से करीब 55% ऊपर है. ब्रोकरेज के मुताबिक, Q1 का प्रदर्शन भले कमजोर रहा हो, लेकिन इंटरनेशनल बिजनेस में आने वाले समय में पिकअप की संभावना है. मैनेजमेंट की यूनिट इकॉनॉमिक्स सुधारने और मल्टी-चैनल बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति लंबी अवधि में सकारात्मक रहेगी.

Video- SBI ने IMPS Transaction पर लगाए नए चार्ज, जानें डिटेल्स!

JM Financials की राय

JM Financials ने FirstCry के शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखी है और ₹460 का टारगेट प्राइस दिया है. उनके मुताबिक, कमजोर ऑफलाइन प्रदर्शन और डिस्क्रेशनरी खर्च में सुस्ती ने तिमाही को प्रभावित किया, लेकिन कंपनी की मजबूत ब्रांड पोजिशनिंग, होम ब्रांड्स का बढ़ता योगदान, ओम्नी-चैनल उपस्थिति और स्टोर एक्सपेंशन प्लान्स आगे के लिए ग्रोथ और मार्जिन विस्तार की संभावनाओं को मजबूत करते हैं.

VIDEO- Shilpa Medicare Bonus Share: शानदार नतीजे! अब निवेशकों की बल्ले-बल्ले

आगे का आउटलुक कैसा है?

कुल मिलाकर, Q1 का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा, लेकिन दोनों ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि FirstCry आने वाले क्वार्टर्स में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. इंटरनेशनल और भारत मल्टी-चैनल बिजनेस में ग्रोथ, होम ब्रांड्स की बढ़ती हिस्सेदारी और स्टोर एक्सपेंशन योजनाएं कंपनी को लंबी अवधि में कॉम्पिटिटिव बढ़त दे सकती हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6