&format=webp&quality=medium)
बढ़ती गर्मी बढ़ाएगी इस शेयर की रफ्तार. (Image source- AI)
Stocks to BUY: समय से तापमान में बढ़ोतरी और क्रिकेट सीजन की वजह से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में मांग मजबूत रहने की उम्मीद है. इसे देखते हुए ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने होम अप्लायंस की दिग्गज कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India) को लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया है. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 1726 रुपए का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि गर्मी और क्रिकेट सीजन से AC और TVकी डिमांड बढ़ सकती है, जिससे कंपनी की बिक्री और मार्जिन को सपोर्ट मिल सकता है.
पिछले साल अक्टूबर में ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर अपनी मजबूत शुरुआत बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है. यह स्टॉक 14 अक्टूबर, 2025 को एनएसई पर 1,710.10 रुपए और बीएसई पर 1,715 रुपए पर लिस्ट हुआ था. यह लिस्टिंग IPO इश्यू प्राइस 1,140 रुपए से लगभग 50% प्रीमियम थी.
हालांकि, स्टॉक जल्द ही लगातार बिकवाली के दबाव में आया. यह लगभग 1,300.40 रुपए तक गिर गया, जो इसका 52 वीक का सबसे निचला स्तर था. 1,710 रुपए के लिस्टिंग लेवल से यह लगभग 24% की गिरावट है.
ये भी पढ़ें- पोर्टफोलियो में शामिल करें ये 4 'योद्धा' शेयर! मोतीलाल ओसवाल ने जताया 40% तक अपसाइड का अनुमान
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली स्टॉक को लेकर पॉजिटिव है. ब्रोकरेज ने 1,726 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ अपनी ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है, जिसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 12.5% अपसाइड की संभावना है.
AC-TV की डिमांड बढ़ी
ब्रोकरेज को मार्च तिमाही में रूम एसी में ग्रोथ की उम्मीद और यह कैटेगरी लंबे समय में डबल डिजिट CAGR देगी. ब्रोकरेज ने कहा, हम कीमतों में बढ़ोतरी का मूल्यांकन करते रहेंगे.
Live TV
रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन की मांग में उछाल
मार्जिन
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, भारत में प्रमुख होम अप्लायंस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (मोबाइल फोन को छोड़कर) के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में से एक है. यह मुख्य रूप से ऑफलाइन चैनल में अग्रणी है. इसका मार्केट शेयर लगभग 77% हिस्सा. वॉशिंग मशीन जैसी उत्पाद श्रेणियों में भारत में इसकी अग्रणी स्थिति है.
NSE के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को 3,85,33,26,672 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर पर सिर्फ 7,13,34,320 शेयर उपलब्ध थे. यानी कि यह इश्यू 54.02 गुना सब्सक्राइब हुआ. QIBs) यानी बड़े संस्थागत निवेशकों ने तो इस IPO में बिडिंग का इतिहास ही रच दिया. इस कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन 166.51 गुना तक पहुंच गया, जो अब तक किसी भी भारतीय IPO में सबसे ज्यादा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
