5 सालों में 2,819.92% का तगड़ा रिटर्न, इस स्टॉक पर Morgan Stanley ने शुरू कर दी कवरेज- आया नया टारगेट

Stocks to BUY: Morgan Stanley का कहना है कि CG Power भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ स्टोरी का एक प्रॉक्सी है. कंपनी की मजबूत मौजूदगी मोटर्स सेगमेंट में है, वहीं पावर सिस्टम्स (ट्रांसफॉर्मर्स और स्विचगियर्स) में भी इसका अच्छा खासा दबदबा है.
5 सालों में 2,819.92% का तगड़ा रिटर्न, इस स्टॉक पर Morgan Stanley ने शुरू कर दी कवरेज- आया नया टारगेट

Stocks to BUY: कैपिटल गुड्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी CG Power and Industrial Solutions पिछले कुछ सालों में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे चुकी है. पिछले पांच वर्षों में इस स्टॉक ने करीब 2,819% का शानदार रिटर्न दिया है. अब ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley ने कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए Overweight रेटिंग दी है और ₹799 का टारगेट प्राइस तय किया है. इस रिपोर्ट के बाद सोमवार को BSE पर स्टॉक 4.3% उछलकर इंट्राडे हाई ₹724 तक पहुंचा.

भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ का प्रॉक्सी

Morgan Stanley का कहना है कि CG Power भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ स्टोरी का एक प्रॉक्सी है. कंपनी की मजबूत मौजूदगी मोटर्स सेगमेंट में है, वहीं पावर सिस्टम्स (ट्रांसफॉर्मर्स और स्विचगियर्स) में भी इसका अच्छा खासा दबदबा है. आने वाले समय में कंपनी रेलवे और सेमीकंडक्टर जैसे क्रिटिकल सेक्टर्स में क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

डायवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल का फायदा

CG Power को भारत की सबसे डायवर्सिफाइड कैपिटल गुड्स कंपनियों में गिना जाता है. एनालिस्ट्स का मानना है कि कंपनी की यह विविधता ही इसके बिजनेस मॉडल को मजबूत बनाती है और इसे लंबे समय तक स्थिर ग्रोथ की दिशा में ले जाती है.

अलग-अलग सेगमेंट्स का आउटलुक कैसा है?

इंडस्ट्रियल्स (मैन्युफैक्चरिंग): FY25-28 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू और EBIT क्रमशः 14% और 15% CAGR की दर से बढ़ने की उम्मीद है.

पावर सिस्टम्स: इस सेगमेंट में FY25-28 के दौरान रेवेन्यू और EBIT की ग्रोथ दर क्रमशः 35% और 42% CAGR रहने का अनुमान है.

सेमीकंडक्टर्स: Morgan Stanley का अनुमान है कि FY31 तक इस सेगमेंट में कंपनी की peak asset turns 1.9x तक पहुंच सकती है.

स्टॉक पर नजर

पिछले शुक्रवार को CG Power का शेयर ₹694 पर बंद हुआ था. इस स्तर से देखें तो पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को 2,700% से अधिक रिटर्न मिला है. अब Morgan Stanley के नए टारगेट ₹799 तक स्टॉक में और तेजी की उम्मीद की जा रही है. कुल मिलाकर, CG Power अपने डायवर्सिफाइड बिजनेस, मजबूत ग्रोथ आउटलुक और नए सेक्टर्स में विस्तार की वजह से निवेशकों के लिए आकर्षक दांव बनी हुई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6