&format=webp&quality=medium)
लंबे करेक्शन और कंसोलिडेशन के बाद स्टॉक में अब मजबूत टेक्निकल संकेत दिखा है. (फोटो सोर्स: Freepik)
Stocks to Buy: मिडिल ईस्ट में तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल में उछाल से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए. बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज हाउस मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने NBFC सेक्टर की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (M&M Financial Services) पर भरोसा जताया है. लंबे करेक्शन और कंसोलिडेशन के बाद Mahindra Finance में अब मजबूत टेक्निकल संकेत देते नजर आ रहा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को अपने वीकली पिक के तौर पर चुना है और अगले 3-4 महीनों के लिए खरीदारी की सलाह दी है.
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी. निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 1312.19 अंक यानी 1.70 फीसदी गिरकर 76.015.28 पर तो निफ्टी 360.30 अंक यानी 1.50 फीसदी टूटकर 23,815.85 पर पहुंच गया.
ये भी जरूर पढ़ें- ज्वैलरी स्टॉक्स में 'हाहाकार'! PM मोदी की अपील के बाद Titan, Senco Gold 12% से ज्यादा टूटे, जानें अब क्या करें?
शेयर बाजार में गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 473.5 लाख करोड़ रुपए से घटकर 467.5 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.
| Mahindra Finance | डीटेल |
| करंट प्राइस | ₹337.05 |
| बाय रेंज | ₹330-345 |
| टारगेट प्राइस | ₹390-420 |
| स्टॉप लॉस | ₹288 |
| अपसाइड | 25% |
| अवधि | 3-4 महीना |
मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल के डेरिवेटिव एनालिस्ट केतन कौशिक के मुताबिक स्टॉक ने ₹236 के स्तर से मजबूत तेजी दिखाई थी और दिसंबर 2025 में ₹412 का ऑल-टाइम हाई बनाया. इसके बाद स्टॉक में करेक्शन आया, लेकिन ₹275-300 के जोन में मजबूत सपोर्ट देखने को मिला.

एक्सपर्ट ने ₹330-345 के दायरे में Mahindra & Mahindra Financial Services में खरीदारी की सलाह दी है. अगले 3-4 महीनों के लिए ₹390-₹420 का टारगेट रखा गया है, जबकि क्लोजिंग बेसिस पर ₹288 स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. करंट प्राइस (337.05) से स्टॉक में 25% तक अपसाइड की संभावना है.
ये भी जरूर पढ़ें- 55% तक रिटर्न तक रिटर्न की तैयारी! इन 5 स्टॉक्स में खरीद की सलाह

Mahindra & Mahindra Financial Services भारत की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) में से एक है, जो मुख्य रूप से वाहन फाइनेंसिंग, SME लेंडिंग और ग्रामीण क्रेडिट समाधान पर फोकस करती है. महिंद्रा ग्रुप के मजबूत समर्थन के साथ कंपनी की सेमी-अर्बन और ग्रामीण बाजारों में मजबूत मौजूदगी है, जहां यह विविध लेंडिंग ऑपरेशंस के जरिए अपनी पहुंच लगातार बढ़ा रही है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)