करेक्शन खत्म, अब रैली शुरू? इस एग्री स्टॉक में 34% तक अपसाइड का दम

Stocks to Buy: स्टॉक में गिरावट के बाद अब मजबूती लौट रही है और टेक्निकल संकेत बता रहे हैं कि आगे इसमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.
करेक्शन खत्म, अब रैली शुरू? इस एग्री स्टॉक में 34% तक अपसाइड का दम

  (प्रतीकात्मक फोटो: AI)

Stocks to Buy: अगर आप अगले 3-4 महीनों के लिए अपने पोर्टफोलियो में एक मजबूत मिडकैप स्टॉक जोड़ना चाहते हैं, तो यह एग्री स्टॉक एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ब्रोकरेज फर्म मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने 'पिक ऑफ द विक' एग्री स्टॉक दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) को चुना है. ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक अपने करेक्शन फेज को पूरा कर अब तेजी के लिए तैयार दिख रहा है.

डेरिवेटिव एनालिस्ट केतन कौशिक के मुताबिक Deepak Fertilisers के स्टॉक में मजबूत टेक्निकल सेटअप दिख रहा है, जिसे लंबी अवधि के मूविंग एवरेज और बेहतर होते मोमेंटम इंडिकेटर्स का सपोर्ट मिल रहा है. स्टॉक प्राइस में गिरावट के बाद अब स्थिरता नजर आ रही है और आगे इसमें तेजी आने की संभावना बन रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या कहते हैं टेक्निकल चार्ट?

दीपक फर्टिलाइजर्स जैसी दिग्गज केमिकल और फर्टिलाइजर कंपनी में तकनीकी सुधार और 'डबल बॉटम' फॉर्मेशन यह संकेत देता है कि स्टॉक में गिरावट अब थम चुकी है. मीडियम टर्म के निवेशकों के लिए यह 'रिस्क-रिवॉर्ड' के लिहाज से एक आकर्षक अवसर हो सकता है.

  • स्टॉक ने ₹888 के स्तर से तेज उछाल दिखाया और जून 2025 में ₹1778 का हाई बनाया.
  • इसके बाद इसमें गिरावट आई, लेकिन ₹900-₹1090 के बीच मजबूत सपोर्ट बना लिया.

अब क्या संकेत मिल रहे हैं?

  • रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉक ने अपने 200-वीक EMA और 'एंकर्ड VWAP' से सपोर्ट लेकर बाउंस किया है.
  • इसके अलावा, स्टॉक ने 'पॉइंट ऑफ कंट्रोल' (POC) लाइन पर 'डबल बॉटम' बनाया है, जो तकनीकी रूप से एक मजबूत बुलिश सिग्नल है.
  • RSI, डेली और वीकली चार्ट पर 50 के ऊपर बना हुआ है. यानी आगे तेजी जारी रहने के संकेत है.
Deepak Fertilisers

शेयर प्राइस टारगेट

डेरिवेटिव एनालिस्ट केतन कौशिक ने इस स्टॉक में ₹1530 से ₹1690 तक के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह दी है, जो मौजूदा स्तरों से लगभग 34% अपसाइड की संभावना है. स्टॉप लॉस 1030 रुपए रखा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 1,776.95 रुपए है और लो 865.45 रुपए है.

Deepak Fertilisersडीटेल
LTP₹1,263.45
खरीदारी का रेंज₹1220 - ₹1280
टारगेट प्राइस₹1530 - ₹1690
स्टॉप लॉस₹1030
संभावित रिटर्न34%
समय सीमा3 से 4 महीने

कंपनी के बारे में

Deepak Fertilisers & Petrochemicals भारत की एक प्रमुख केमिकल और उर्वरक कंपनी है, जिसका बिजनेस कई क्षेत्रों में फैला हुआ है- जैसे इंडस्ट्रियल केमिकल्स, माइनिंग सॉल्यूशंस और क्रॉप न्यूट्रिशन.

शेयर का प्रदर्शन

फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर एक हफ्ते में 4.29 फीसदी और 2 हफ्ते में 5.34 फीसदी बढ़ा है. जबकि पिछले एक महीने में शेयर ने 30 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं, बीते 3 महीने में इसमें 24.17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, बीते 6 महीने शेयर में 13.98 फीसदी की गिरावट आई है.

पिछले 2 साल में शेयर ने निवेशकों को 121 फीसदी, 3 साल में 116 फीसदी और 5 साल में 399 फीसदी का शानदार रिटर्न दिए हैं. जबकि पिछले 10 वर्ष में शेयर का रिटर्न 776.52 फीसदी रहा.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6