मिडिल ईस्ट संकट का केमिकल सेक्टर पर डबल अटैक! लागत बढ़ी, मार्जिन दबा, ब्रोकरेज ने बताया कहां है कमाई का मौका?

Stocks to Buy:  ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार, अब समय डिफेंसिव होने का है. गिरावट में केवल उन कंपनियों को खरीदें जिनकी मार्केट में पकड़ मजबूत है.
मिडिल ईस्ट संकट का केमिकल सेक्टर पर डबल अटैक! लागत बढ़ी, मार्जिन दबा, ब्रोकरेज ने बताया कहां है कमाई का मौका?

भारतीय केमिकल कंपनियां अपने कच्चे माल के लिए कच्चे तेल और गैस पर भारी निर्भर हैं. (Image- AI)

Stocks to Buy: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सीधा असर भारत के केमिकल सेक्टर पर पड़ रहा है. वजह साफ है. भारत कच्चे तेल, LNG और LPG के आयात पर काफी निर्भर है. जैसे ही इनकी कीमतें बढ़ती हैं, कंपनियों की लागत भी बढ़ जाती है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार, अब समय डिफेंसिव होने का है. गिरावट में केवल उन कंपनियों को खरीदें जिनकी मार्केट में पकड़ मजबूत है.

Quick Summery

  • संकट- युद्ध से कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उछाल
  • समस्या- स्वेज नहर बंद होने से 'केप ऑफ गुड होप' का लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा
  • असर- केमिकल कंपनियों का मुनाफा घट रहा
  • सलाह- 'प्राइसिंग पावर' वाली स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियों में ही रुकें
Add Zee Business as a Preferred Source

क्या हो रहा है सेक्टर में?

1. कच्चा माल महंगा- मुनाफा घटा

बेंजीन, टोल्यूनि, फिनोल जैसे केमिकल बनाने का खर्च बढ़ गया है.
कंपनियां अभी यह बढ़ी हुई लागत ग्राहकों पर पूरी तरह नहीं डाल पा रही हैं, जिससे मुनाफा घट रहा है.

2. शिपिंग संकट- खर्च और देरी दोनों

  • स्वेज नहर बंद होने से 'केप ऑफ गुड होप' का लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा
  • भाड़ा 3 गुना बढ़ा
  • सप्लाई में 25-30 दिन की देरी हो रही
  • इससे केमिकल कंपनियों का मुनाफा घट रहा है

3. गैस महंगी - ऑपरेशन महंगा

  • LNG सप्लाई में दिक्कत और कीमतों में उछाल से
  • गैस पर चलने वाले प्लांट्स की लागत और बढ़ गई

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • आपके पोर्टफोलियो में अगर ऐसी कंपनियां हैं जो केवल 'सस्ता केमिकल' बनाती हैं, तो उनसे निकलने का समय है.
  • एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार, अब समय डिफेंसिव होने का है.
  • गिरावट में केवल उन कंपनियों को खरीदें जिनकी मार्केट में पकड़ मजबूत है.

किन शेयरों पर क्या राय?

CompanyRatingTarget Price (₹)
Aarti IndustriesBUY530
Archean Chemical IndHOLD515
Apcotex IndustriesHOLD400
Camlin Fine ScienceHOLD170
Dhanuka AgritechBUY1,600
PI IndustriesHOLD3,230
Navin FluorineBUY7,400
NOCILHOLD150

निवेशकों के लिए स्ट्रैटेजी

अभी मार्केट में अनिश्चितता ज्यादा है, इसलिए डिफेंसिव स्ट्रैटजी अपनाएं, उन कंपनियों में निवेश करें-

  • जिनकी प्राइसिंग पावर मजबूत हो
  • जिनका कच्चे तेल पर कम निर्भरता हो
  • जिनके पास लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स हों

ब्रोकरेज की पसंद-

  • Navin Fluorine
  • Dhanuka Agritech

अब आपको क्या करना चाहिए?

  • पोर्टफोलियो चेक करें
  • स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर नजर रखें
  • SIP जारी रखें

कंक्लूजन

अभी केमिकल सेक्टर पर कॉस्ट प्रेशन और सप्लाई डिस्प्सन का डबल असर है. कमोडिटी केमिकल कंपनियां सबसे ज्यादा दबाव में हैं. जबकि स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियां धीरे-धीरे संभल सकती हैं. गिरावट के इस दौर में सही स्टॉक्स चुनना ही असली गेम हैय

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: मिडिल ईस्ट संकट का भारतीय केमिकल सेक्टर पर क्या असर पड़ा है?
जवाब: कच्चे तेल और गैस की कीमतें बढ़ने से कंपनियों की लागत बढ़ गई है, जिससे मुनाफा पर दबाव आया है.

सवाल: लागत बढ़ने की मुख्य वजह क्या है?
जवाब: कच्चे तेल, LNG और LPG महंगे होने के साथ-साथ शिपिंग लागत और देरी भी बढ़ गई है.

सवाल: शिपिंग रूट बदलने से क्या असर हुआ है?
जवाब: जहाज अब लंबा रास्ताले रहे हैं, जिससे 25-30 दिन की देरी और 3 गुना तक ज्यादा खर्च हो रहा.

सवाल: किन कंपनियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है?
जवाब: कमोडिटी केमिकल बनाने वाली कंपनियां ज्यादा प्रभावित हैं.

सवाल: एक्सपर्ट किन शेयरों को पसंद कर रहे हैं?
जवाब: Navin Fluorine और Dhanuka Agritech को इस गिरावट में बेहतर विकल्प माना जा रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6