&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले दो-तीन हफ्तों से सुस्ती का माहौल था. इसके बाद शुक्रवार (18 जुलाई) को बाजार सपोर्ट लेवल्स से भी फिसलते नजर आए. निफ्टी 25,000 के नीचे फिसल गिया था. लेकिन इस बीच भी घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीदारी जारी है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में इधर बीच खरीदारी भी दिखी है, लेकिन फिलहाल पूरे बाजार का सेंटीमेंट थोड़ा कॉशस है.
इस बीच शॉर्ट टर्म, पोजीशनल और लॉन्ग टर्म के लिए मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा की बेहतरीन मिडकैप Picks आई हैं, जिनमें 3 से 12 महीनों के लिहाज से पैसा लगा कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.
शॉर्ट टर्म के लिए अंबरीश बलिगा ने City Union Bank में खरीदारी की राय दी है. काफी पुरानी प्राइवेट बैंक है. 870 बैंक ब्रांचेज हैं. ट्रेडर्स और MSMEs को लेंड करते हैं. रिटेल, हाउसिंग गोल्ड लोन और होम लोन में भी काम करते हैं. मजबूत कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो है. Q4 के नतीजे अच्छे थे. Q1 में भी अच्छे नतीजों की उम्मीद है. कंपनी लगातार डिविडेंड देती है. शॉर्ट टर्म के लिए 250 का टारगेट लगाकर निवेश कर सकते हैं. शेयर अभी 214 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है.
पोजीशनल टर्म के लिए Mrs Bectors Food में खरीदारी करने की राय है. बेकरी प्रॉडक्ट्स में काम करती है. English Oven, Cremica जैसे इसके फ्लैगशिप ब्रांड हैं. कंपनी का बड़ा रेंज है. नॉर्थ इंडिया में मिड-प्रीमियम और प्रीमियम बिस्किट सेगमेंट में बड़ा मार्केट शेयर है. साउथ में भी कंपनी की अच्छी मौजूदगी है. इस साल कोलकाता में कंपनी की फैसलिटी शुरू होंगी, तो वहां भी उपस्थिति बढ़ेगी. शेयर अभी 1526 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. FY27 में अनुमानित EPS 87 का है, ऐसे में टारगेट 1830 रुपये का रहेगा. 3-6 महीनों के लिए पैसा लगाकर चल सकते हैं.
लॉन्ग टर्म के लिहाज से Gravitas India में खरीदारी करने की राय है. जयपुर की रिसाइक्लिंग कंपनी है. लेड में लीडर है. एल्युमिनियम, प्लास्टिक और रबर भी रिसाइकल करती है. कंपनी के पास भारत में चार रीसाइक्लिंग प्लांट हैं. देश के बाहर 7 प्लांट और हैं. ये करीब 70 देशों में काम कर रही है. अगले 2-3 सालों में 1500 करोड़ के विस्तार पर काम कर रही है. अगले 3 सालों में रेवेन्यू CAGR 25% हो सकता है. FY27 के लिए अनुमानित EPS करीब 80 का है. इससे 2400 का टारगेट है. अभी शेयर 1,714 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.