&format=webp&quality=medium)
दिसंबर 2025 में इस कंपनी का 111 रुपए पर आईपीओ आया था. (प्रतीकात्मक फोटो)
मीशो लिमिटेड देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है. चार महीने पहले दिसंबर में इसका आईपीओ आया था. अपने हाई से 45% करेक्शन के बाद लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एंट्री का सुनहरा मौका बन रहा है. यह शेयर 140 रुपए (Meesho Share Price) पर है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है और 40% अपसाइड टारगेट दिया है.
दिसंबर 2025 में इस कंपनी का 111 रुपए पर आईपीओ आया था और 162 रुपए पर इसकी दमदार लिस्टिंग हुई थी. 30 मार्च को यह शेयर 140 रुपए पर बंद हुआ था. एक्सिस सिक्योरिटीज ने BUY रेटिंग के साथ में कवरेज की शुरुआत की है और 195 रुपए का पहला टारगेट दिया है.

ये भी पढ़ें: निफ्टी में आ सकता है 25% का बंपर उछाल, 60% रिटर्न के लिए ब्रोकरेज ने चुने 5 स्मॉलकैप स्टॉक्स
अगले 5 सालों के लिए भारत का ई-कॉमर्स 20% CAGR से बढ़ने की उम्मी है. टायर-2 सिटीज में पेनेट्रेशन बढ़ रहा है और यहां प्राइसिंग एंड अफोर्डेबिलिटी महत्वपूर्ण है. मीशो को इस ग्रोथ का सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है.
मीशो लिमिटेड देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है. टियर-2 और छोटे शहरों में पेनेट्रेशन बढ़ रहा है जिसका फायदा मिलेगा. अफोर्डेबिलिटी के कारण ग्रोथ और ऑर्डर फ्रिक्वेंसी का लाभ मिलता है. अभी इसका ATU यानी एनुअल ट्रांजैक्शन यूजर्स 250 मिलियन है जो 440 मिलियन पर पहुंचने की उम्मीद है.
| Duration | Absolute Chg | (Change %) | Sensex (Change %) |
| 1 Week | -2.25 | -1.5 | -2.83 |
| 2 Weeks | -0.6 | -0.4 | -4.64 |
| 1 Month | -12.35 | -7.72 | -10.01 |
| 3 Months | -33.95 | -18.71 | -14.14 |
| YTD | -33.95 | -18.71 | -14.14 |
| 6 Months | -- | -- | -9.68 |
| 1 Year | -- | -- | -3.79 |
मीशो लिमिटेड की 16.76% ओनरशिप प्रमोटर के पास और 83.24% पब्लिक के पास है. पब्लिक ओनरशिप में 10% के करीब इंस्टीट्यूशन के पास है. इसमें 5.28% DII के पास और FII के पास 4.31% है. डीआईआई कैटिगरी में 15 म्यूचुअल फंड्स के पास 4.56% हिस्सेदारी है. 209117 रीटेल निवेशक हैं जिनके पास केवल 0.97% हिस्सेदारी है. सबसे अधिक 67 फॉरन कंपनियों के पास 68.85% ओनरशिप है जो इसके पुराने स्टार्टअप इन्वेस्टर्स हैं.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Meesho का IPO कब आया था?
दिसंबर 2025 में 111 रुपए पर इसका आईपीओ आया था.
Q2 Meesho की लिस्टिंग कैसी रही थी?
111 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 162 रुपए पर लिस्टिंग हुई थी.
Q3 Meesho शेयर का लाइफ हाई और लो क्या है?
255 रुपए का इसने लाइफ हाई बनाया था और 126 रुपए का लाइफ लो बनाया था.
Q4 Meesho शेयर को लेकर ब्रोकरेज की क्या राय है?
एक्सिस सिक्योरिटीज ने BUY रेटिंग के साथ कवरेज शुरू कर ₹195 का टारगेट दिया है.
Q5 कंपनी का ग्रोथ ट्रिगर क्या है?
टायर-2/3 शहरों में ई-कॉमर्स का ग्रोथ अगले 5 सालों में 24-29% रह सकता है जिसका फायदा मिलेगा.