मारुति का इलेक्ट्रिक अवतार: e-Vitara के साथ EV सेगमेंट में ग्रैंड एंट्री, समझिए निवेशकों के लिए क्या मायने हैं

देश की लीडिंग पैसेंजर व्हीकल कंपनी मारुति सुजुकी ने 10.99 रुपए में e-Vitara को लॉन्च कर बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में कदम रखा है. जानिए इससे कंपनी को कितना फायदा हो सकता है और मारुति सुजुकी शेयर निवेशकों को क्या राय है.
मारुति का इलेक्ट्रिक अवतार: e-Vitara के साथ EV सेगमेंट में ग्रैंड एंट्री, समझिए निवेशकों के लिए क्या मायने हैं

 Maruti Suzuki Share Outlook.

लंबे इंतजार के बाद देश की लीडिंग ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara को लॉन्च किया है. भारत के तेजी से बढ़ते EV सेगमेंट में यह एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है. मारुति ने 10.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर इसे लॉन्च किया है और बैटरी को सर्विस के तौर पर ऑफर किया गया है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि e-Vitara के लॉन्च होने से बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार पर क्या असर होगा. साथ में यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि निवेश के लिहाज से मारुति का शेयर कैसा लग रहा है.

  • मारुति ने बैटरी को सर्विस (BaaS) के तौर पर ऑफर किया है जिससे अपफ्रंट प्राइस कम हो जाता है.
  • डोमेस्टिक कॉम्पिटिटर महिंद्रा और टाटा फिलहाल बैटरी को सर्विस के तौर पर ऑफर नहीं करती है.
  • 20 फरवरी को टाटा ने PUNCH EV फेसलिफ्ट लॉन्च किया है जिसमें बैटरी सर्विस के तौर पर ऑफर की जा रही है.
  • MG मोटर पहले से ही अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी को सर्विस के तौर पर ऑफर कर रही है.

मारुति सुजुकी के मैनेजमेंट का मानना है कि वर्तमान में भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट में EV का पेनेट्रेशन 4%-5% के करीब है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि e-Vitara की लॉन्चिंग स्ट्रैटिजिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है.

Add Zee Business as a Preferred Source

EV कॉम्पिटिटर (non-BaaS)

  • Tata Motors – Nexon EV, Curvv EV
  • Mahindra & Mahindra – XUV400, BE series
  • Hyundai Motor India –Creta EV


EV एडॉप्शन को लेकर जो बड़ी चुनौतियां हैं, उसे मारुति सुजुकी ने एड्रेस करने का काम किया है.

  • 1. बैटरी एज सर्विस ( BaaS) के कारण कस्टमर के लिए अपफ्रंट कॉस्ट घट जाता है.
  • 2. चार्जिंग टेंशन कम कनरे के लिए पब्लिक और होम इन्फ्रा को इंटिग्रेट किया गया है.
  • 3. गारंटीड बायबैक ऑफर दिया गया है जो री-सेल की गारंटी है.

10.99 लाख से शुरुआती कीमत

कीमत 10.99 लाख रुपए से शुरू होती है जो मास मार्केट के लिहाज से बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है. गुजरात के होसलपुर में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया गया है. इस प्लांट की कैपेसिटी 1 लाख यूनिट सालाना प्रोडक्शन की है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग का मानना है कि FY28 में मारुति सुजुकी हर महीने 5000 यूनिट सेल कर पाने में सक्षम होगी.

डिफरेंशिएटर क्या है?

मारुति ने BaaS + buyback + free charger + इन्फ्रास्ट्रक्चर का बंडल ऑफर कस्टमर्स को दिया है. BaaS के कारण अपफ्रंट घट जाता है जो ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को इसकी तरफ आकर्षित करेगा. ब्रोकरेज का मानना है कि अगले तीन साल यानी FY25–28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू/EBITDA/PAT 14.5%/13.5%/11% CAGR से ग्रोथ कर सकता है.

EV खरीदने से पहले कस्टमर क्या देखता है?

  • एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग का मानना है कि कस्टमर सबसे हले टोटल कॉस्ट देखता है. इसमें मंथली EMI, फ्यूल सेविंग, अपफ्रंट पेमेंट, री-सेल वैल्यु शामिल होते हैं.
  • रेंज एंड चार्जिंग: कस्टमर ये भी देखता है तो आसपास उसका चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर कैसा है. होम चार्जिंग की फेसिलिटी, फास्ट चार्जिंग नेटवर्क जैसे फैक्टर्स पर फोकस किया जाता है.
  • सेफ्टी फीचर: कस्टमर ये भी देखता है कि सेम प्राइस रेंज में दूसरे SUV का सेफ्टी फीचर कैसा है.
  • ऑफ्टर सेल्स सर्विस: कस्टमर के लिए ऑफ्टर सेल्स सर्विस बेहद महत्वपूर्ण होता है. मारुति को लेकर एक मानना है कि यह लो मेंटिनेंस कार होती है और हर जगह इसके सर्विस सेंटर हैं.
  • ब्रांड ट्रस्ट: मारुति लीडिंग पैसेंजर व्हीकल कंपनी है जिसके साथ विश्वास जुड़ा हुआ है.

कंक्लूजन

कुल मिलाकर e-Vitara लॉन्च के साथ मारुति सुजुकी ने बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में स्ट्रैटिजिक एंट्री ली है. साइकोलॉजिकल प्राइसिंग, अपफ्रंट घटाने के लिए BaaS की सुविधा, एक्सपोर्ट को लेकर बड़ा प्लान जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखकर मारुति ने बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री ली है. ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी हर महीने 4-5 हजार e-Vitara बेच सकती है.

निवेशक क्या करें?

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने Maruti Suzuki शेयर में खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 18450 रुपए कर दिया है. यह शेयर 15030 रुपए पर है. इसके मुकाबले यह टारगेट 13% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 17371 रुपए है जो इसका लाइफ हाई भी है और 5 जनवरी 2026 को इसने यह रिकॉर्ड बनाया था. 52 वीक्स लो 11072 रुपए है. इस साल अब तक शेयर में -10% की गिरावट आई है. एक साल का रिटर्न 20%, दो साल का रिटर्न 31% और तीन साल का रिटर्न 73% है.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6