&format=webp&quality=medium)
Dixon Tech Share Price: घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की दिग्गज कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ (Dixon Technologies) पर जेपी मॉर्गन का पॉजिटिव रुख दिख रहा है. ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹19,500 तय किया है. मौजूदा स्तर (CMP ₹16,322) से यह करीब 18% अपसाइड दिखा रहा है.
पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन्स में डिक्सन के शेयर में लगभग 10% की गिरावट आई है, जबकि इसी दौरान निफ्टी सिर्फ 1% टूटा है. जेपी मॉर्गन का मानना है कि इस गिरावट की कोई बुनियादी वजह नहीं है. इसलिए यह स्टॉक निवेशकों के लिए डिप में खरीदने का बढ़िया मौका है.
जेपीएम का कहना है कि आने वाले 3 सालों (FY25-27E) में डिक्सन की ग्रोथ का बड़ा हिस्सा मोबाइल सेगमेंट से आएगा. इसके बाद कंपनी की तेजी नॉन-मोबाइल बिज़नेस जैसे रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, आईटी हार्डवेयर, टेलीकॉम और लाइटिंग के स्केल-अप से भी जारी रह सकती है.
डिक्सन ने कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग में एंट्री की है, और यह कंपनी की असली ग्रोथ ड्राइवर बन सकती है. इसके लिए कंपनी ने तीन बड़े कदम उठाए हैं, HKC के साथ JV, Q टेक इंडिया का अधिग्रहण, Chongqing Yuhai के साथ JV. जेपीएम का मानना है कि मार्केट अभी इन डील्स से होने वाले EBITDA बेनिफिट्स को पूरी तरह कैप्चर नहीं कर रहा है, जबकि आगे चलकर यह कंपनी की कमाई में बड़ा योगदान दे सकता है.
जेपीएम के मुताबिक अगले 6 महीनों में डिक्सन के शेयर को मजबूती देने वाले दो बड़े फैक्टर होंगे-
डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ भारत की सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है. मजबूत ऑर्डर बुक, नए JV और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस कंपनी की भविष्य की ग्रोथ को तेज़ी से बढ़ा सकते हैं. मौजूदा गिरावट निवेशकों के लिए लंबी अवधि में बढ़िया एंट्री पॉइंट साबित हो सकती है.
FAQs
Q1. डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के शेयर में हाल ही में इतनी गिरावट क्यों आई?
A1. पिछले 3 ट्रेडिंग सेशन्स में शेयर 10% टूटा, लेकिन जेपी मॉर्गन का मानना है कि इसका कोई बुनियादी कारण नहीं है. यह सिर्फ शॉर्ट-टर्म प्रॉफिट बुकिंग है.
Q2. जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक पर क्या टारगेट दिया है?
A2. जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है और टारगेट ₹19,500 रखा है. मौजूदा स्तर (₹16,322) से यह 18% अपसाइड दिखाता है.
Q3. कंपनी की ग्रोथ कहां से आएगी?
A3. अगले 3 साल में ग्रोथ का बड़ा हिस्सा मोबाइल बिज़नेस से आएगा. इसके बाद नॉन-मोबाइल सेगमेंट (फ्रिज, वॉशिंग मशीन, आईटी हार्डवेयर, टेलीकॉम, लाइटिंग) से भी कंपनी की रफ्तार बनी रहेगी.
Q4. कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग क्यों अहम है?
A4. डिक्सन ने HKC के साथ JV, Q टेक इंडिया का अधिग्रहण और Chongqing Yuhai के साथ JV किया है. इससे EBITDA और कमाई पर बड़ा पॉजिटिव असर पड़ेगा, जो अभी पूरी तरह मार्केट में शामिल नहीं हुआ है.
Q5. आने वाले 6 महीनों में स्टॉक को कौन से फैक्टर सपोर्ट करेंगे?
A5. दो बड़े कैटेलिस्ट होंगे- HKC JV पर सरकार की मंजूरी, मोबाइल PLI स्कीम के रिन्यूअल पर अपडेट (मार्च 2026 में स्कीम खत्म होनी है).
VIDEO: 1 अक्टूबर से लागू हुआ Online Gaming Bill 2025, जानें फाइन और नियम!