&format=webp&quality=medium)
Stocks to Buy
Pidilite Stocks to Buy: फेविकोल जैसे ब्रांड ऑपरेट करने वाली कंपनी पिडीलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयर में बुधवार (24 जनवरी) को तगड़ा उछाल है. शेयर 2.5 फीसदी से ज्यादा उछल गया. इसमें आगे भी अच्छी तेजी की उम्मीद है. दमदार तिमाही नतीजों (Q3FY24) के दम पर ब्रोकरेज हाउस JP मॉर्गन ने स्टॉक (Pidilite Stocks) को डबल अपग्रेड किया है. साथ ही टारगेट प्राइस करीब 23 फीसदी का इजाफा किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस अनुमान से बेहतर रही.
ब्रोकरेज हाउस JP मॉर्गन ने पिडीलाइट पर रेटिंग Underweight से बढ़ाकर overweight कर दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट 2350 रुपये से बढ़ाकर 2900 रुपये किया है. 23 जनवरी 2024 को शेयर 2522 पर बंद हुआ था. इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 15 फीसदी का उछाल आ सकता है.
ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन का मानना है कि कंपनी का अर्निंग्स डाउनसाइकिल अब पूरा हो गया है. तीसरी तिमाही के दमदार नतीजों के बाद स्टॉक में तेजी है. ऑपरेशनल परफॉरमेंस अनुमान से बेहतर रहे. ग्रॉस मार्जिन्स 42% से सुधरकर 53% हुआ है. कामकाजी मार्जिन्स भी 17% से सुधरकर 24% पहुंच गया है. मार्च 2021 के बाद मार्जिन्स रिकॉर्ड हाई पर है. तिमाही के दौरान वॉल्यूम ग्रोथ 10.4% की रही. ग्रामीण और छोटे शहरों में रही अच्छी ग्रोथ है. कंपनी का फोकस डिस्ट्रिब्यूशन टच प्वाइंट बढ़ाने पर है. नए प्रोडक्ट्स का कंट्रीब्यूशन अब बढ़ रहा है.
पिडीलाइट इंडस्ट्रीज का अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में कंसो मुनाफा करीब 68 फीसदी उछलकर 510 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की इसी तिमाही में यह 304 करोड़ रुपये था. तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 4 फीसदी उछलकर 3130 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) तीसरी तिमाही में 50 फीसदी (YoY) बढ़कर 743 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछली तिमाही में 496 करोड़ रुपये हो गया. मार्जिन्स 16.5% से बढ़कर 23.7% (YoY) हो गया.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)