&format=webp&quality=medium)
Piramal Pharma Share Price: शेयर बाजार में सुस्ती के बीच ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से लगातार खबरें आ रही हैं और कुछ बुलिश रिपोर्ट्स भी दिखाई दे रही हैं. टैरिफ की टेंशन के बीच एक फार्मा कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने बड़ा दांव लगाया है. JM Financial ने Piramal Pharma पर अपनी रिपोर्ट जारी की है और स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए लक्ष्य ₹295 से बढ़ाकर ₹313 कर दिया है. यानी मौजूदा भाव से 56% की तेजी आ सकती है. इस रिपोर्ट के बाद कंपनी का शेयर करीब 8% उछल गया. बुधवार को दोपहर 7.9% की तेजी के साथ 201 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.
ब्रोकरेज ने कहा कि Piramal Pharma Solutions ने NewAmsterdam Pharma के साथ पार्टनरशिप का एलान किया है. इस साझेदारी के तहत कंपनी अपनी Pennsylvania, USA फैसिलिटी में एक डेडिकेटेड Oral Solid Dosage (OSD) suite बनाएगी. दोनों कंपनियां मिलकर Obicetrapib और Ezetimibe की कमर्शियल प्रोडक्शन करेंगी. इनमें से Obicetrapib हाई कोलेस्ट्रॉल के इलाज की दवा है, जिसका मार्केट पोटेंशियल ₹8,810 करोड़ से ₹17,600 करोड़ तक आंका जा रहा है.
यह सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग कॉन्ट्रैक्ट नहीं बल्कि एक स्ट्रेटेजिक डेवलपमेंट पार्टनरशिप है. रिपोर्ट के अनुसार Piramal Pharma, NewAmsterdam के लिए भविष्य में एक्सक्लूसिव सप्लायर भी बन सकती है.
यह साझेदारी Piramal की ग्लोबल OSD capabilities को और मजबूत करेगी. उत्पाद हाई-मार्जिन कैटेगरी के हैं, जिससे US बिज़नेस की प्रॉफिटेबिलिटी में बड़ा सुधार होगा. अनुमान है कि FY27 तक इस डील से ₹260 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू और ₹90 करोड़ का अतिरिक्त EBITDA मिलेगा. FY28 तक यह बढ़कर ₹510 करोड़ रेवेन्यू और ₹180 करोड़ EBITDA हो सकता है.
कुल मिलाकर, JM Financial का मानना है कि यह पार्टनरशिप Piramal Pharma के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है और कंपनी के US बिजनेस की ग्रोथ व मार्जिन प्रोफाइल को नई दिशा देगी.