&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी Siemens Energy India को लेकर ब्रोकरेज हाउसेज़ ने मजबूत कमेंट्री दी है. कंपनी की ओर से एनालिस्ट मीट के बाद कई ब्रोकरेज फर्म्स ने शेयर पर ताजा टेक दिया है. कंपनी के ऑर्डर फ्लो, मार्जिन आउटलुक और FY25-27 कमाई ग्रोथ को देखते हुए स्टॉक पर पॉजिटिव आउटलुक बन रहा है और तीन-तीन ब्रोकरेज ने इसपर खरीदारी की राय दी है.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Siemens Energy पर अपना Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹4,000 का टारगेट प्राइस दिया है, जो CMP ₹2,996 से करीब 36% अपसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी की ऑर्डर इंफ्लो आउटलुक मजबूत बनी रहेगी और ग्रॉस मार्जिन भी बेहतर तरीके से टिके रहेंगे. FY25-27 के दौरान ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते 254 bps मार्जिन विस्तार होकर 21% तक पहुंचने की संभावना है. Jefferies ने FY25-27E के लिए 49% EPS CAGR का अनुमान रखा है.
ब्रोकरेज फर्म Antique ने Siemens Energy India पर Buy रेटिंग जारी रखते हुए ₹3,416 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा CMP ₹2,927 से 16% अपसाइड है. ब्रोकरेज के अनुसार सीमेंस एनर्जी भारत के एनर्जी वैल्यू चेन में Power Generation, Transmission और Industrial Solutions का एक इंटीग्रेटेड प्लेयर है. कंपनी के पास देशभर में 10+ अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस फैसिलिटीज हैं, जिससे घरेलू और ग्लोबल दोनों बाजारों में मजबूत मौजूदगी है.
Antique का मानना है कि ग्लोबल पैरेंट से मिलती टेक्नोलॉजी सपोर्ट और इनोवेशन क्षमता कंपनी के लिए बड़ा कंपटीटिव एडवांटेज है. 162.1 बिलियन रुपये की ऑर्डर बुक और 2.1x बुक-टु-बिल रेशियो कंपनी की ग्रोथ विजिबिलिटी को मजबूत करता है. ब्रोकरेज FY25-27 में कंपनी की रेवेन्यू CAGR 22% और अर्निंग CAGR 30% रहने का अनुमान दे रहा है. एक्सपोर्ट के लिए एक प्रमुख ग्रोथ लीवर के तौर पर उभर रहा है.
Motilal Oswal ने भी Siemens Energy India पर Buy की सलाह देते हुए ₹3,800 का टारगेट दिया है, जो करीब 29% अपसाइड दिखा रहा है. ब्रोकरेज के अनुसार FY25 में कंपनी ने रेवेन्यू और EBITDA दोनों स्तर पर मजबूत प्रदर्शन किया है. हालांकि अन्य आय उम्मीद से कम रही, जिससे PAT लगभग अनुमान के अनुरूप रहा. पूरे साल के लिए कंपनी की ऑर्डर इनफ्लो ₹131 बिलियन रही, जो ब्रोकरेज के अनुमान ₹101 बिलियन से काफी अधिक है और आने वाले वर्षों के लिए मजबूत विजिबिलिटी देती है. ब्रोकरेज का मानना है कि पावर ट्रांसमिशन सेगमेंट में मजबूत अवसर, मार्जिन सुधार और जारी कैपेक्स कंपनी की भविष्य की परफॉर्मेंस को सपोर्ट करेंगे.