Jefferies के प्रॉफिट देने वाले 3 Stocks, 27% तक के रिटर्न के लिए लगाएं दांव; दूसरे वाले पर तो BUY के साथ कवरेज भी शुरू

Stocks to BUY: Jefferies का मानना है कि Divi’s Labs, Uno Minda और Amber Enterprises जैसे शेयर अपने-अपने सेक्टर में मजबूत पोजिशन रखते हैं. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने इन स्टॉक्स पर Buy की रेटिंग दी है और मौजूदा कीमत से 21% से 27% तक अपसाइड की संभावना जताई है.
Jefferies के प्रॉफिट देने वाले 3 Stocks, 27% तक के रिटर्न के लिए लगाएं दांव; दूसरे वाले पर तो BUY के साथ कवरेज भी शुरू

Jefferies Stocks: इन 3 शेयरों पर खरीदारी की राय. (Image: AI Generated)

Stocks to BUY: ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने कुछ चुनिंदा कंपनियों पर मजबूत भरोसा जताया है और आने वाले सालों में इनके बिजनेस में तेज ग्रोथ की संभावना बताई है. फार्मा से लेकर ऑटो कंपोनेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक, ब्रोकरेज को इन कंपनियों में मजबूत डिमांड और बिजनेस विस्तार के संकेत दिख रहे हैं. आप इन शेयरों पर प्रॉफिट के लिए दांव लगा सकते हैं, क्योंकि जेफ्रीज़ की नजर में ये फंडामेंटली मजबूत शेयर हैं.

Jefferies का मानना है कि Divi’s Labs, Uno Minda और Amber Enterprises जैसे शेयर अपने-अपने सेक्टर में मजबूत पोजिशन रखते हैं. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने इन स्टॉक्स पर Buy की रेटिंग दी है और मौजूदा कीमत से 21% से 27% तक अपसाइड की संभावना जताई है.

Divi’s Labs: GLP और पेप्टाइड बिजनेस से मिलेगी ग्रोथ

Add Zee Business as a Preferred Source

Jefferies ने Divi’s Labs पर Buy की रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर के लिए ₹8100 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 27% अपसाइड दिखाता है.

ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी धीरे-धीरे GLP और peptide CDMO (Contract Development and Manufacturing Organisation) सेगमेंट में एक बड़ा खिलाड़ी बनती जा रही है. यह वही क्षेत्र है जहां ग्लोबल फार्मा कंपनियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

Jefferies का अनुमान है कि कंपनी के दो जटिल oral GLP intermediates और एक injectable GLP प्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में बड़ा रेवेन्यू जोड़ सकते हैं. FY32 तक इन प्रोजेक्ट्स से करीब 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का अतिरिक्त रेवेन्यू जुड़ने की संभावना जताई गई है.

Divi’s Labs पर ब्रोकरेज क्यों है बुलिश?

  • GLP और peptide CDMO सेगमेंट में तेजी से विस्तार
  • ग्लोबल फार्मा कंपनियों के साथ मजबूत संबंध
  • Eli Lilly की भारत सप्लाई चेन रणनीति से फायदा मिलने की संभावना
  • FY26 से FY32 के बीच लगभग 15% रेवेन्यू ग्रोथ और 20% EPS ग्रोथ का अनुमान

Jefferies का मानना है कि मजबूत पाइपलाइन और ग्लोबल डिमांड के चलते Divi’s Labs अगले दशक की शुरुआत तक करीब 2.7 बिलियन डॉलर की सेल्स वाली कंपनी बन सकती है.

Uno Minda: ऑटो सेक्टर की ग्रोथ का बड़ा फायदा

Jefferies ने Uno Minda पर कवरेज की शुरुआत Buy रेटिंग के साथ की है और इसके लिए ₹1350 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 21% अपसाइड का संकेत देता है.

ब्रोकरेज का कहना है कि Uno Minda भारत के ऑटो सेक्टर में एक तेजी से बढ़ती और अच्छी तरह विविधीकृत ऑटो कंपोनेंट कंपनी है. इसका पोर्टफोलियो इतना व्यापक है कि यह किसी एक टेक्नोलॉजी या पावरट्रेन पर ज्यादा निर्भर नहीं है.

Uno Minda पर ब्रोकरेज क्यों है पॉजिटिव?

  • ऑटो कंपोनेंट्स का मजबूत और विविध पोर्टफोलियो
  • कंपनी की लगभग 90% बिक्री घरेलू बाजार से
  • इलेक्ट्रिक और पारंपरिक दोनों वाहनों के लिए प्रोडक्ट्स
  • FY26 से FY28 के बीच करीब 25% EPS CAGR की उम्मीद
  • औसतन 20% ROE बनाए रखने की संभावना

Jefferies के मुताबिक कंपनी की मजबूत ग्रोथ और स्थिर मार्जिन प्रोफाइल को देखते हुए इसका प्रीमियम वैल्यूएशन भी उचित माना जा सकता है.

LIVE TV:

Amber Enterprises: इलेक्ट्रॉनिक्स और AC डिमांड से मिलेगा सपोर्ट

Jefferies ने Amber Enterprises पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर के लिए ₹9120 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 21% अपसाइड दिखाता है. हालांकि शेयर जनवरी के निचले स्तर से करीब 40% उछल चुका है, फिर भी ब्रोकरेज को आगे कई ग्रोथ ट्रिगर्स दिखाई दे रहे हैं. Jefferies के अनुसार आने वाले समय में कंपनी के लिए कई बड़े कैटेलिस्ट मौजूद हैं.

Amber Enterprises पर ग्रोथ ट्रिगर्स

  • गर्मियों में एयर कंडीशनर की मांग में बढ़ोतरी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस का विस्तार
  • नए अधिग्रहणों से बिजनेस में स्केल बढ़ना
  • डेटा सेंटर बिजनेस में दो नए ग्राहकों की एंट्री

ब्रोकरेज का अनुमान है कि AC इंडस्ट्री की वॉल्यूम ग्रोथ CY26 में मिड-टीन स्तर पर रह सकती है. इसके अलावा कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में PCB मैन्युफैक्चरिंग के लिए मंजूरी, फंडिंग और टेक्नोलॉजी भी हासिल की है.

Jefferies के मुताबिक Amber Enterprises की मोबिलिटी से जुड़ी सेल्स अगले तीन साल में दोगुनी हो सकती है और FY25 से FY28 के बीच करीब 48% EPS CAGR की मजबूत ग्रोथ संभव है.

Jefferies Stocks

कुल मिलाकर Jefferies का मानना है कि Divi’s Labs, Uno Minda और Amber Enterprises अपने-अपने सेक्टर में मजबूत ग्रोथ ट्रेंड का फायदा उठा सकते हैं. मजबूत बिजनेस मॉडल, बढ़ती डिमांड और नए प्रोजेक्ट्स के चलते इन शेयरों में आगे भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना जताई जा रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6