1 महीने पहले ही शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी कंपनी, अब विदेशी ब्रोकरेज की रडार पर चढ़ी- मिला नया टारगेट

Stocks to BUY: Belrise Industries एक मजबूत ऑटो कंपोनेंट कंपनी है, जो टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर दोनों सेगमेंट में ग्रोथ के नए रास्ते तलाश रही है.
1 महीने पहले ही शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी कंपनी, अब विदेशी ब्रोकरेज की रडार पर चढ़ी- मिला नया टारगेट

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी Belrise Industries पर बुलिश नजरिया जताया है. ब्रोकरेज ने Belrise Industries पर कवरेज की शुरुआत की है और ‘Buy’ की रेटिंग देते हुए 135 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तरों से करीब 21% ऊपर है. Jefferies के अनुसार कंपनी के पास अगले कुछ वर्षों में तेज़ ग्रोथ करने की पूरी क्षमता है. आज जेफ्रीज की रिपोर्ट आने के बाद शेयर में 8% की तेजी देखी गई और ये 111 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.

टू-व्हीलर डिमांड से मिलेगी रफ्तार

Belrise की कमाई का करीब 67% हिस्सा टू-व्हीलर (2W) कंपोनेंट्स से आता है. भारत में टू-व्हीलर की डिमांड में रिकवरी देखी जा रही है. साथ ही, एक्सपोर्ट्स में भी लगातार तेजी आ रही है. इसके अलावा, ऑटो सेक्टर में प्रीमियम सेगमेंट की मांग भी बढ़ रही है. ये सारे फैक्टर कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ को मजबूती दे सकते हैं. Jefferies का अनुमान है कि Belrise की रेवेन्यू ग्रोथ अगले दो साल में 12% तक हो सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

फोर-व्हीलर पोर्टफोलियो में भी विस्तार

कंपनी अब अपने 4W (फोर व्हीलर) कंपोनेंट्स के कारोबार को भी तेजी से बढ़ा रही है. अभी भले ही कंपनी की कुल आय का केवल 9% हिस्सा 4W से आता है, लेकिन अगले 2-3 वर्षों में इसमें दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है. Belrise ने यूरोप के दो बड़े कार निर्माता (OEMs) से नए ऑर्डर भी हासिल किए हैं. इन ऑर्डर्स का एक्सीक्यूशन अगले 9 से 10 महीनों में शुरू हो सकता है.

मजबूत एक्सपोर्ट और बैलेंस शीट में सुधार

Belrise का एक्सपोर्ट बिजनेस अभी केवल 4% हिस्सेदारी के साथ छोटा है, लेकिन आने वाले समय में इसके तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. Jefferies का मानना है कि Belrise की फाइनेंशियल पोजीशन भी मजबूत हो रही है. जहां FY25 के अंत तक कंपनी पर 2800 करोड़ रुपये का कर्ज रहेगा, वहीं FY28 तक कंपनी नेट कैश पॉजिटिव, यानी 600 करोड़ रुपये कैश के साथ, हो सकती है.

Belrise Industries एक मजबूत ऑटो कंपोनेंट कंपनी है, जो टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर दोनों सेगमेंट में ग्रोथ के नए रास्ते तलाश रही है. Jefferies को भरोसा है कि कंपनी आने वाले समय में अपनी रेवेन्यू और मुनाफे को तेजी से बढ़ा सकती है. इसलिए ब्रोकरेज ने निवेशकों को Belrise के शेयर खरीदने की सलाह दी है और 135 रुपये का टारगेट तय किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6