&format=webp&quality=medium)
Jefferies Buy Call DLF share Price: भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी DLF लिमिटेड पर अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने बड़ा दांव लगाया है. जेफरीज ने कंपनी पर अपना ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹1,000 प्रति शेयर तय किया है.
मौजूदा भाव ₹758.1 के मुकाबले यह लगभग 32% का संभावित रिटर्न दिखाता है. इस खबर के बाद शुक्रवार, 5 सितंबर को DLF का शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ₹766.5 पर पहुंच गया.
Jefferies का कहना है कि DLF का ध्यान अपनी कंपनी को मजबूत कैश फ्लो जनरेट करने वाली रियल एस्टेट कंपनी बनाने पर है. DLF का बड़ा और प्रीमियम लैंड बैंक, हाई क्वालिटी वाले हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और ग्रेड-ए ऑफिस मार्केट में शानदार उपस्थिति इसकी सबसे बड़ी ताकत है. ब्रोकरेज के मुताबिक, DLF का ब्रांड प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में बेहद मजबूत है, जो आने वाले सालों में इसके नतीजों में भी झलकेगा.
Jefferies ने कहा कि DLF का मुनाफा (P&L) निकट भविष्य में भले ही स्थिर (Flattish) रह सकता है, लेकिन कंपनी के मार्जिन में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है. फर्म का अनुमान है कि FY28 तक यह सुधार कंपनी के रिपोर्टेड नंबरों में भी साफ दिखाई देगा.
कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने बिजनेस मॉडल को कैश फ्लो पर ज्यादा फोकस किया है और प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी समय पर करने की क्षमता ने इसे प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित किया है.
Jefferies का मानना है कि DLF का शेयर अभी अपने ऐतिहासिक नेट एसेट वैल्यू (NAV) औसत से नीचे ट्रेड हो रहा है. यह निवेशकों को बेहतर रिस्क-रिवार्ड रेश्यो देता है. यानी निवेशकों को इस भाव पर शेयर खरीदकर लॉन्ग टर्म में अच्छा मुनाफा मिल सकता है.
पिछले छह महीनों में DLF के शेयर में लगभग 15.7% की तेजी दर्ज की गई है. कंपनी लगातार दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है. हाउसिंग की बढ़ती डिमांड, प्रीमियम प्रोजेक्ट्स की बिक्री और कैश फ्लो मैनेजमेंट में सुधार इसके स्टॉक को मजबूती दे रहे हैं.
Jefferies का यह अनुमान रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं का भी संकेत है. ब्याज दरों के स्थिर रहने और हाउसिंग की मजबूत डिमांड के चलते निवेशकों का भरोसा इस सेक्टर में बढ़ रहा है. DLF जैसी मजबूत बैलेंस शीट और प्रोजेक्ट डिलीवरी क्षमता वाली कंपनियों में निवेश को एक्सपर्ट लॉन्ग टर्म के लिए सही मानते हैं.
Jefferies ने DLF का टारगेट कितना रखा है?
₹1,000 प्रति शेयर, जो मौजूदा भाव से लगभग 32% ऊपर है.
DLF का शेयर अभी किस प्राइस पर ट्रेड कर रहा है?
शुक्रवार सुबह यह शेयर ₹766.5 पर कारोबार कर रहा था.
ब्रोकरेज फर्म ने DLF के बारे में क्या कहा है?
कंपनी का फोकस कैश फ्लो बढ़ाने, प्रीमियम प्रोजेक्ट डिलीवरी और मार्जिन सुधार पर है.
पिछले 6 महीनों में शेयर का रिटर्न कितना रहा है?
पिछले 6 महीनों में DLF के शेयर में 15.7% की बढ़त आई है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)