₹200 से सस्ते इन 3 शेयरों पर जेफरीज बुलिश, मिल सकता है 28% तक रिटर्न

Stocks to Buy: जेफरीज ने बाजार की कमजोरी के बीच ₹200 से कम वाले मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में खरीदारी के मौके देखे हैं. इनमें 28% तक की बढ़त संभावना जताई है.
₹200 से सस्ते इन 3 शेयरों पर जेफरीज बुलिश, मिल सकता है 28% तक रिटर्न

मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में खरीदारी के मौके हैं. (प्रतीकात्मक फोटो:AI/Chatgpt)

Stocks to Buy: हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. चौतरफा बिकवाली के चलते सेंसेक्स 1,092 अंक टूटकर 74,775 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 359.40 अंकों की कमजोरी के साथ 23,547.75 के स्तर पर क्लोज हुआ. बाजार की इस बड़ी गिरावट के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज (Jefferies) ने कुछ चुनिंदा वैल्यू स्टॉक्स पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने ₹200 से कम कीमत वाले शेयरों पर पॉजिटिव नजरिया जताते हुए इनमें 28% तक की बढ़त संभावना जताई है.

जेफरीज ने बाजार की कमजोरी के बीच ₹200 से कम वाले मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में खरीदारी के मौके देखे हैं. ब्रोकरेज ने Groww, Finolex Industries और Pine Labs पर पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है. आइए जानते किन शेयरों में क्या खास है और ब्रोकरेज की क्या राय है.

1. Groww Share Price Target

Jefferies ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Groww पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और ₹225 का टारगेट प्राइस दिया है. शुक्रवार को शेयर ₹185.50 पर बंद हुआ. इसमें आगे 21% से ज्यादा अपसाइड दिख सकता है.

क्या हैं ट्रिगर्स?

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी तेजी से वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस बढ़ाने पर फोकस कर रही है. ब्रोकिंग बिजनेस में मार्केट शेयर बढ़ाने की संभावना है. मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) का स्केल बढ़ रहा है. कंज्यूमर लेंडिंग में ग्राहकों का व्यवहार बेहतर दिख रहा है. रेगुलेटरी बदलावों पर भी कंपनी नजर बनाए हुए है.

ब्रोकरेज का कहना है कि बुल्स यानी पॉजिटिव निवेशक कंपनी की मजबूत एक्सीक्यूशन और क्रॉस-सेल अवसरों को पसंद कर रहे हैं. वहीं बेयर्स यानी निगेटिव निवेशकों को वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस की स्केलैबिलिटी और रेगुलेटरी रिस्क को लेकर चिंता है.

Jefferies के मुताबिक, मौजूदा वैल्यूएशन पर स्टॉक का रिस्क-रिवॉर्डर आकर्षक नजर आ रहा है.

स्टॉक का नामकरंट प्राइस (₹)टारगेट (₹)अपसाइड (%)
Groww185.5022521%
Finolex Industries18422020%
Pine Labs144.5018528%

2. Finolex Industries Share Price Target

जेफरीज ने प्लास्टिक प्रोडक्ट कंपनी Finolex Industries पर BUY रेटिंग रखते हुए ₹220 का टारगेट दिया है. शुक्रवार को शेयर ₹184 पर बंद हुआ है. इसमें आगे 20% तक रिटर्न मिल सकता है.

क्यों पसंद आया स्टॉक?

ब्रोकरेज के मुताबिक, पिछले 5 दिनों में शेयर 11% चढ़ने के बावजूद वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक है. कंपनी को एग्री और रूरल डिमांड से फायदा मिल सकता है. पाइप बिजनेस में एग्री सेगमेंट की हिस्सेदारी करीब 65% है. प्लम्बिंग बिजनेस बढ़कर 37% पहुंचा है. अगले 5 साल में 50% तक जाने का लक्ष्य है. इससे कंपनी के मार्जिन मजबूत हो सकते हैं.

मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है. EBITDA मार्जिन बढ़कर 25% पहुंच गया, जो पिछले साल 14.6% था. हालांकि, अनियमित बारिश की वजह से FY26 में वॉल्यूम ग्रोथ पर असर पड़ा और सालाना आधार पर 4% गिरावट दर्ज हुई.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

3. Pine Labs Share Price Target

Jefferies ने Pine Labs पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस ₹260 से घटाकर ₹185 कर दिया है. शुक्रवार को शेयर ₹144.50 पर बंद हुआ. शेयर में आगे 28% तक अपसाइड देखने को मिल सकता है.

क्या रहा पॉजिटिव?

ब्रोकरेज के अनुसार, मार्च तिमाही (Q4FY26) में रेवेन्यू ग्रोथ 17% रही. कंट्रीब्यूशन मार्जिन 73% रहा. एडजस्टेड EBITDA मार्जिन बढ़कर 21% पहुंच गया. खर्चों में कमी और वन-टाइम गेन से मुनाफे में सुधार हुआ. साथ ही कैश फ्लो बेहतर हुआ.

मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY27 में रेवेन्यू ग्रोथ 21% से 23% तक रह सकती है. कंपनी को POS मशीनों की बढ़ती डिमांड और डिजिटल पेमेंट्स बिजनेस से फायदा मिलने की उम्मीद है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6