7 फार्मा शेयर पर आई बड़ी रिपोर्ट, 4 हैं मोटी कमाई को तैयार- Jefferies की इस रिपोर्ट से खुश हो जाएंगे निवेशक

Stocks to BUY: फार्मा सेक्टर पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने एक बड़ी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत की CRDMO (Contract Research, Development and Manufacturing Organization) कंपनियों को लेकर बुलिश रुख दिख रहा है.
7 फार्मा शेयर पर आई बड़ी रिपोर्ट, 4 हैं मोटी कमाई को तैयार- Jefferies की इस रिपोर्ट से खुश हो जाएंगे निवेशक

Stocks to BUY: फार्मा सेक्टर पर एक बार फिर से बुलिश नजरिया बनने लगा है. सेक्टर पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने एक बड़ी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत की CRDMO (Contract Research, Development and Manufacturing Organization) कंपनियों को लेकर बुलिश रुख दिख रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय CRDMO कंपनियां अब केवल "क्वाज़ी-केमिकल" फर्म्स नहीं रहीं, बल्कि इनोवेटर फ़ार्मा कंपनियों की स्ट्रेटेजिक पार्टनर बन चुकी हैं. रिपोर्ट का कहना है कि भारत का यह सेगमेंट अभी इंफ्लेक्शन पॉइंट पर है और आने वाले सालों में इसमें तेज़ ग्रोथ देखने को मिलेगी.

क्या है इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव?

भारत की CRDMO इंडस्ट्री की मार्केट कैप इस समय ₹26,204 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो पिछले 5 सालों में लगभग 14% CAGR से बढ़ी है. Jefferies का अनुमान है कि आने वाले 10 सालों तक यह सेक्टर 18% से ज़्यादा CAGR दिखा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
पैरामीटरआंकड़े
इंडस्ट्री साइज़ (वर्तमान)₹26,204 करोड़
5 साल की CAGR14%
संभावित ग्रोथ (China+1 के साथ)18%+ CAGR
अतिरिक्त मौका (China+1 से)₹6114 – ₹12,228 करोड़

China+1 स्ट्रेटेजी से बड़ा फायदा

पहले अमेरिकी फ़ार्मा कंपनियों की भारी निर्भरता चीन की CRDMO कंपनियों पर थी. लेकिन जियोपॉलिटिकल तनाव और सप्लाई चेन रिस्क के कारण अब कंपनियां "China+1" स्ट्रेटेजी अपना रही हैं. भारत इसका सबसे बड़ा लाभार्थी बन सकता है.
Jefferies का कहना है कि इस शिफ्ट से भारत को ₹12,228 करोड़ तक का एक्स्ट्रा मार्केट मिल सकता है.

वेट लॉस ड्रग्स: नया ग्रोथ ड्राइवर

  • नई पीढ़ी की Weight Loss Drugs जैसे Tirzepatide और Orforglipron से भी भारतीय CRDMO कंपनियों को बड़ा फायदा होगा.
  • Divi’s Labs के पास पहले से GLP-1 ब्लॉकबस्टर ड्रग्स के कॉन्ट्रैक्ट मौजूद हैं.
  • Piramal Pharma भी इस थीम से मज़बूत पोज़िशन में है.
  • Cohance Lifesciences के पास ADC से जुड़ी ड्रग पाइपलाइन है.
  • Sai Life Sciences के पास मजबूत लेट-स्टेज पोर्टफोलियो है, जो इसे टॉप पिक बनाता है.

मज़बूत पाइपलाइन से भरोसा

Jefferies की रिपोर्ट बताती है कि भारतीय CRDMO कंपनियों के पास Robust पाइपलाइन मौजूद है. अगले 2 सालों में इनका एक्सेक्यूशन शुरू होगा. रिपोर्ट कहती है कि 15-20% रेवेन्यू CAGR का अनुमान भी काफ़ी कंज़र्वेटिव है, यानी असली ग्रोथ इससे भी ज़्यादा हो सकती है.

किन स्टॉक्स पर Jefferies बुलिश?

Jefferies ने कई प्रमुख CRDMO और फ़ार्मा कंपनियों पर अपनी रेटिंग और टारगेट अपडेट किए हैं.

कंपनीपुरानी रेटिंगनई रेटिंगटारगेट प्राइससंभावित अपसाइड
Sai Life SciencesBuyBuy₹1100+19%
Piramal PharmaBuyBuy₹260+34%
Cohance LifesciencesBuy (Initiate)₹1150+30%
Divi’s LabsHoldBuy₹7150+15%
Gland PharmaHoldHold₹1970+0.04%
Syngene Intl.HoldHold₹720+8%
Laurus LabsUnderperformUnderperform₹590डाउनसाइड

FAQs: निवेशकों के आम सवाल

Q1. CRDMO क्या होता है?
CRDMO यानी Contract Research, Development & Manufacturing Organization. ये कंपनियां रिसर्च से लेकर दवाइयों के मैन्युफैक्चरिंग तक इनोवेटर फ़ार्मा कंपनियों के लिए सर्विस देती हैं.

Q2. China+1 स्ट्रेटेजी क्यों महत्वपूर्ण है?
अमेरिका और यूरोप पहले चीन पर निर्भर थे. अब सप्लाई चेन डाइवर्सिफाई करने के लिए भारत जैसी कंपनियों की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है.

Q3. वेटलॉस ड्रग्स से CRDMO कंपनियों को कैसे फायदा मिलेगा?
नई दवाइयों की डिमांड को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च आउटसोर्स होती है. इससे भारतीय CRDMO कंपनियों का बिज़नेस बढ़ेगा.

Q4. निवेशकों के लिए सबसे मजबूत स्टॉक्स कौन से हैं?
Jefferies के मुताबिक Sai Life Sciences, Piramal Pharma और Cohance Lifesciences सबसे मजबूत विकल्प हैं.

Q5. क्या यह निवेश लंबी अवधि के लिए है या शॉर्ट टर्म के लिए?
यह ट्रेंड स्ट्रक्चरल है, यानी अगले 8–10 साल तक सेक्टर में ग्रोथ बनी रह सकती है. इसलिए यह निवेश लंबी अवधि के लिए बेहतर माना जा रहा है.

RECOMMENDED

तूलिका कुशवाहा

तूलिका कुशवाहा

असिस्टेंट न्यूज एडिटर, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

 

तूलिका कुशवाहा, ज़ी बिज़नेस डिजिटल टीम में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) के

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6