&format=webp&quality=medium)
Ivalue भारत की इकलौती लिस्टेड VAD कंपनी है (फोटो सोर्स: iValue)
Stocks to Buy: डिजिटल इंडिया (Digital India) के तेजी से विस्तार के साथ साइबर सिक्योरिटी अब सबसे बड़ा बिजनेस अवसर बनकर उभर रही है. ब्रोकरेज हाउस मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने iValue Infosolutions को भारतीय साइबर सिक्योरिटी और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का एक उभरता प्लेयर बताया है. iValue Infosolutions पर ब्रोकरेज ने कवरेज शुरू किया है और ‘BUY’ की रेटिंग दी है.
ब्रोकरेज मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने iValue Infosolutions स्टॉक के लिए 330 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. स्टॉक वर्तमान में 245.70 रुपए पर है. यानी करंट प्राइस से स्टॉक में 34% से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 338.60 रुपए और लो 188.95 रुपए है. पिछले 2 हफ्ते में शेयर ने 14.17% रिटर्न दिए हैं.

Ivalue भारत की इकलौती लिस्टेड वैल्यू एडेड डिस्ट्रीब्यूटर (VAD) कंपनी है, जो साइबर सिक्योरिटी, ILM, ALM, Cloud और Data Center जैसे क्षेत्रों में एंड-टू-एंड सॉल्यूशन तैयार करने में विशेषज्ञता रखती है.
ये भी जरूर पढ़ें- IT कंपनी पर विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसा! ₹1,065 के टारगेट के साथ कवरेज शुरू, 23% रिटर्न की उम्मीद
Ivalue के पार्टनरशिप जबरदस्त हैं. इनके पार्टनरशिप Hitachi Vantara, Check Point Software Technologies, Forcepoint जैसे ग्लोबल OEMs के साथ है. वहीं Infosys, TCS और Deloitte जैसे सिस्टम इंटीग्रेटर्स के साथ जुड़ाव इसके मजबूत बिजनेस मॉडल को दर्शाता है.
कंपनी अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहना चाहती. वर्तमान में इनका विदेशी व्यापार (ME और APAC) 5% से कम है, लेकिन अगले कुछ सालों में इसे बड़े स्तर पर फैलाने की योजना है. इनका अपना Center of Excellence (COE) है, जहां ये लाइव डेमो के जरिए ग्राहकों को अपना 'मल्टी-ओईएम स्टैक' दिखाते हैं, जो भविष्य के बड़े सौदों का आधार बनेगा.
| कैटेगरी | सितंबर 2025 | दिसंबर 2025 |
| Promoters | 32.73% | 32.08% |
| FIIs | 4.35% | 3.59% |
| DIIs | 11.22% | 13.18% |
| Public | 51.70% | 51.14% |
कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 32.08% है, जबकि FIIs की हिस्सेदारी 3.59% है. 13.18% हिस्सेदारी DIIs के पास है. 53,780 रीटेल का भरोसा है और इनकी हिस्सेदारी 51.14%% है.
iValue Infosolutions की स्थापना 2008 में हुई थी. कंपनी पिछले 16 सालों से टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस और सर्विसेस सेक्टर में काम कर रही है और इसे भारत की तेजी से बढ़ती कंपनियों में गिना जाता है. कंपनी के पास 109 OEMs और 804 System Integrators का मजबूत नेटवर्क है. iValue Infosolutions के भारत में 8 ऑफिस हैं और यह 6 विदेशी देशों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है.
Ivalue Infosolutions एक हाई-ग्रोथ, निच IT प्लेयर है जो साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड जैसे मेगा ट्रेंड्स पर सवार है. इसका बिजनेस मॉडल, पार्टनरशिप और ग्रोथ विजिबिलिटी इसे एक मजबूत लॉन्ग टर्म बेट बनाते हैं.
डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)