Midcap Stocks: मजबूत फंडामेंटल वाले 3 शेयर, 25% रिटर्न के लिए खरीदें

Stocks to BUY: मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने शॉर्ट टर्म, पोजीशनल और लॉन्ग टर्म के लिए 3 Midcap Stocks सुझाए हैं, जिनमें पैसा लगाकर चल सकते हैं.
Midcap Stocks: मजबूत फंडामेंटल वाले 3 शेयर, 25% रिटर्न के लिए खरीदें

Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजार में इस हफ्ते थोड़ा दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है. ग्लोबल बाजार की अनिश्चितताओं को देखते हुए कई सेक्टरों में गिरावट है, लेकिन इस बीच मजबूत फंडामेंटल्स और पॉजिटिव डेवलपमेंट्स को देखते हुए मार्केट एक्सपर्ट्स की ओर से शेयरों पर खरीदारी की राय आ रही है. मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने शॉर्ट टर्म, पोजीशनल और लॉन्ग टर्म के लिए 3 Midcap Stocks सुझाए हैं, जिनमें पैसा लगाकर चल सकते हैं.

ITD Cementation India Share Price

शॉर्ट टर्म के लिए ITD Cementation India में पैसा लगाकर चलें. प्राइस टारगेट 625 रुपये पर रहेगा. शेयर अभी 547 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. इंफ्रा सेक्टर की कंपनी है. Adani ग्रुप की कंपनी Exim DMCC के साथ ओपन ऑफर को मंजूरी मिली है. फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद इस स्टॉक की रीरेटिंग हो सकती है, जिससे कि शेयर में तेजी दिख सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Rane Holdings Share Price

पोजीशनल टर्म के लिए निवेशक Rane Holdings में पैसा लगाकर चल सकते हैं. Rane Group की कंपनी है. पिछले 1-2 साल में ग्रुप की कंपनियों ने अच्छा ग्रोथ दिखाया है. अलग-अलग ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी में स्टेक है. इसमें अंडरलाइन वैल्यू काफी ज्यादा लगती है. आगे का आउटलुक भी अच्छा दिख रहा है. 10-12% का ग्रोथ आगे देखने को मिल सकता है. इसमें पोजीशनल नजरिये से पैसा लगाएं. शेयर अभी 1289 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. 1534 रुपये का टारगेट प्राइस रहेगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Goldiam International Share Price

हेमांग जानी ने लॉन्ग टर्म के लिए ज्वैलरी स्टॉक Goldiam International को चुना है. शेयर अभी 397 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. 9-12 महीनों के लिए 500 रुपये का टारगेट प्राइस लेकर चलें. ये 25% का रिटर्न पोटेंशियल है. लैब ग्रोन डायमंड्स को लेकर जो डेवलपमेंट हो रहे हैं, वो ज्वैलरी इंडस्ट्री के लिए Disruptive Moment है. ऐसे में शुरुआती चरण में जो कंपनियां इस सेगमेंट में ब्रांड, मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन वगैरह तैयार कर लिया है, उनके लिए ये बड़े फायदे की बात है.

Goldiam ने अपनी ओम्नी चैनल स्ट्रैटेजी बनाई है. ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर बनाया है. कंपनी के फंडामेंटल्स भी अच्छे है. पिछली 6-7 तिमाही में 20-22% की ग्रोथ दर्ज हो रही है. लगभग 4400 करोड़ का मार्केट कैप है. एक्सपर्ट ने कहा कि अभी बड़े प्लेयर इसमें उतरने में टाइम लेंगे. ऐसे में इस कंपनी में पैसा लगाकर चल सकते हैं, क्योंकि यहां ग्रोथ की संभावनाएं हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6