युद्ध के बाद हर बार बाजार ने लगाई है लंबी छलांग! ब्रोकरेज को इन 9 स्टॉक्स में दिख रहा 54% तक का दमदार अपसाइड

Stocks to Buy: अनिश्चितता को देखते हुए ब्रोकेरज फर्म ने बैंक, इंफ्रा, कैप गुड्स, सीमेंट, ऑटो (OEM और Ancs जिनका एक्सपोर्ट शेयर सबसे कम है), रियल एस्टेट, कंजम्पशन जैसे घरेलू सेक्टर्स में खरीदारी की सिफारिश की है.
युद्ध के बाद हर बार बाजार ने लगाई है लंबी छलांग! ब्रोकरेज को इन 9 स्टॉक्स में दिख रहा 54% तक का दमदार अपसाइड

गिरकर संभलना बाजार की फितरत.

Stocks to Buy: मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से भारतीय शेयर बाजार 2 दिनों में 4% तक गिर गए हैं, साथ ही ग्लोबल इक्विटी में भी बिकवाली हुई है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct का कहना है कि यह झगड़ा कब खत्म होगा और यह कितना बुरा हो जाएगा, नहीं पता है. ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि मौजूदा जियोपॉलिटिकल टेंशन निवेशकों 2 से 3 साल के टाइम फ्रेम के लिए खरीदने का मौका दे रही हैं.

गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी का ट्रैक रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 30 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड गवाह है कि बड़े संकटों के बाद बाजार ने 6 महीने के भीतर औसतन 38% तक की रिकवरी दिखाई है. ब्रोकरेज के अनुसार, उसने 1990-2026 तक 6 जियोपॉलिटिकल इवेंट को देखा है और पाया है कि एक एवरेज इवेंट 4 हफ्ते तक चली जिसमें इक्विटी मार्केट में करेक्शन हुआ. लेकिन इन इवेंट्स के बाद सेंसेक्स का 3 और 6 महीने का एवरेज रिटर्न क्रमश: 28% से 38% तक रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

2 से 3 साल के नजरिए से निवेश का शानदार मौका

ब्रोकरेज मानना ​​है कि अभी जैसी जियोपॉलिटिकल घटाएं 2 से 3 साल के नजरिए से खरीदने के शानदार मौके देती हैं. निवेशक अपने रिस्क लेने की क्षमता के आधार पर, एकमुश्त या बाजार में गिरावट पर निवेश कर सकते हैं.

Geopolitical EventDateCorrection (%)Correction Duration (Weeks)1 Month Return (%)3 Months Return (%)6 Months Return (%)
Iraq War02-08-1990-1436263965
Kargil War03-05-1999-116173340
World Trade Center Attack11-09-2001-182183545
26/11 Mumbai Attack26-11-2008-31202436
Pulwama Attack14-02-2019-2191214
Russia–Ukraine Conflict24-02-2022-112371925
Iran–Israel/US Conflict01-03-2026-5----
Average--911162737
Median--114172838

किन सेक्टर्स में खरीद की सिफारिश

अनिश्चितता को देखते हुए ब्रोकेरज फर्म ने बैंक, इंफ्रा, कैप गुड्स, सीमेंट, ऑटो (OEM और Ancs जिनका एक्सपोर्ट शेयर सबसे कम है), रियल एस्टेट, कंजम्पशन जैसे घरेलू सेक्टर्स में खरीदारी की सिफारिश की है.

कहां करें निवेश?

L&T Share Price Target

ब्रोकरेज ने दिग्गज कंस्ट्रक्न कंपनी L&T पर खरीद की सलाह दी है और स्टॉक के लिए ₹5,030 का प्राइस टारगेट रखा है. शुक्रवार के क्लोजिंग लेवल (3948.85) से लगभग 28% की बढ़त की संभावना है.

Elgi Equipment Share Price Target

कम्प्रेशर्स, पंप्स और डीजल इंजन बनाने वाली कंपनी Elgi Equipment पर ICICI डायरेक्ट BUY की रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए ₹620 का प्राइस टारगेट तय किया है. मौजूदा लेवल से 20% तक अपसाइड की संभावना है.

City Union bank Share Price Target

ब्रोकरेज के मुताबिक, City Union bank का शेयर ₹320 के लेवल तक जा सकता है. इसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से स्टॉक में 23% की बढ़त की संभावना है.

NAM-INDIA Share Price Target

ICICI डायरेक्ट ने स्टॉक के लिए ₹1,020 का प्राइस टारगेट तय किया है. करंट प्राइस से स्टॉक में 19% की बढ़त दिख सकती है.

Star Cement Share Price Target

ब्रोकरेज के अनुसार, सीमेंट कंपनी Star Cement का स्टॉक प्राइस ₹300 के लेवल तक बढ़ सकता है, जो 47% की बढ़त की संभावना है.

Chalet Hotels Share Price Target

ब्रोकरेज की लिस्ट में Chalet Hotels, एकमात्र होटल स्टॉक है. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए ₹1,055 रुपए का टारगेट तय किया है, जो मौजूदा लेवल से 37.5% तक बढ़ने की संभावना दिखाता है.

NRB Bearings Share Price Target

ब्रोकरेज ने कम एक्सपोर्ट वाली ऑटो एंसिलरी कंपनी NRB Bearings पर खरीद की सलाह दी है और ₹353 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा लेवल से 35% ज्यादा है.

CompanyTarget Price (₹)Potential Upside
L&T5,03028%
Elgi Equipment62020%
City Union Bank32023%
Nippon Asset Management1,02019%
Star Cement30047%
Chalet Hotels1,05537.5%
NRB Bearings35335%
Asian Paints3,05534%
Indo Count40054%

Asian Paints Share Price Target

भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनी Asian Paints भी इस लिस्ट में शामिल है. ब्रोकरेज ने ₹3,055 के टारगेट के साथ BUY रेटिंग दी है, जो मौजूदा लेवल से 34% तक अपसाइड दिखाता है.

Indo Count Share Price Target

इस लिस्ट में स्टॉक में सबसे ज्यादा बढ़ने की संभावना है. ब्रोकरेज ने Indo Count Industries के लिए टारगेट प्राइस ₹400 दिया है, जो मौजूदा लेवल से 54% तक बढ़ने की संभावना दिखाता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवइजर से परामर्श कर लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6