4-5 हफ्तों के लिए खरीदें और भूल जाएं! इन 4 स्टॉक्स में दिख रहा है तगड़ा ब्रेकआउट

Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने 2 से 5 हफ्ते के नजरिए से ऐसे 4 स्टॉक्स की पहचान की गई है, जिनमें मौजूदा गिरावट के बावजूद मजबूत अपसाइड की संभावना बनी हुई है.
4-5 हफ्तों के लिए खरीदें और भूल जाएं! इन 4 स्टॉक्स में दिख रहा है तगड़ा ब्रेकआउट

 (प्रतीकात्मक फोटो: AI)

Stocks to Buy: उतार-चढ़ाव भरे बाजार में जहां ज्यादातर निवेशक कन्फ्यूजन में हैं, वहीं ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा स्टॉक्स में पोजिशनल कॉल लेने की सलाह दे रहे हैं. ब्रोकरेज IDBI कैपिटल रिसर्च ने 2 से 5 हफ्ते के नजरिए से ऐसे 4 शेयरों की पहचान की गई है, जिनमें मौजूदा गिरावट के बावजूद मजबूत अपसाइड की संभावना बनी हुई है.

IDBI कैपिटल रिसर्च ने Engineers India, Schneider Electric Infrastructure, Linde India और Anand Rathi Wealth पर BUY कॉल दी है, जहां सही एंट्री लेकर निवेशक आने वाले हफ्तों में अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं.

स्टॉकCMP (₹)Target (₹)Stop Loss (₹)
ENGINERSIN200.65226187.9
LINDE INDIA729982606769
ANAND RATHI Weath3204.8034653049
SCHNEIDER905.601035829.9
Add Zee Business as a Preferred Source

Engineers India Share Price Target

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (Engineers India) की स्थापना साल 1965 में हुई थी. यह देश दुनिया की लीडिंग इंजीनियरिंग एंड कंसल्टेंसी कंपनी है जिसे 'नवरत्न' (NAVRATNA) का दर्जा मिला हुआ है. यह मुख्य रूप से ऑयल एंड गैस सेक्टर के लिए काम करती है. भारत के अलावा मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, साउथ एंड सेंट्रल एशिया और साउथ अमेरिका में कंपनी का प्रजेंस है. डायवर्सिफिकेशन के तहत कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट्स, LNG, वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, फर्टिलाइजर, डिफेंस और मेटल्स में प्रजेंट है. इसके अलावा यह रिन्यूएबल्स, बायोफ्यूल, ग्रीन हाइड्रोजन, क्लीन एनर्जी सेगमेंट में भी प्रजेंट है. कुल मिलाकर कंपनी टोटल एनर्जी सॉल्यूशन बिजनेस में है.

engineers india

दो हफ्ते में शेयर ने 6.79% का रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल रिसर्च ने स्टॉक पर 4-5 हफ्ते के नजरिए से खरीद की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 226 रुपए का टारगेट दिया है और 187.9 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है.

SCHNEIDER Share Price Target

Schneider Electric Infrastructure इलेक्ट्रिक नेटवर्क के लिए तकनीकी रूप से एडवांस प्रोडक्ट्स और सिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइनिंग, बिल्डिंग और सर्विसिंग के बिजनेस में है.

Schneider

इस साल अब तक शेयर 26.63% तक बढ़ा है. ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल रिसर्च ने स्टॉक पर 4-5 हफ्ते के नजरिए से BUY की सलाह दी है. स्टॉक के लिए 1035 रुपए का टारगेट दिया है. 829.9 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. बीते 3 साल में शेयर ने 482% रिटर्न दिया है.

Linde India Share Price Target

Linde दुनिया की लीडिंग इंडस्ट्रियल गैस और इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है. यह किसी एक खास सेक्टर तक सीमित नहीं है. कंपनी हेल्थकेयर, स्टील, मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे इंडस्ट्रीज को सप्लाई करती है. यह इस क्षेत्र की दुनिया की सबसे बड़ी और प्रभावशाली कंपनियों में शामिल है.

Lindi India


इस साल अब तक शेयर ने 23.61% तक रिटर्न दिए हैं. ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल रिसर्च ने स्टॉक पर 4-5 हफ्ते के नजरिए से खरीदारी करने की सलाह दी है. स्टॉक के लिए 8260 रुपए का टारगेट और 6769 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है. बीते 3 साल में शेयर ने 81% रिटर्न दिया है.


Anand Rathi Wealth Share Price Target

Anand Rathi Wealth, एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर है. 31 मार्च 2025 तक कंपनी का AUM ₹99,008 रहा. कंपनी के 13,262 से ज्यादा क्लाइंट्स और 393 से ज्यादा रिलेशनशिप मैनजर्स हैं.

Anand Rathi Wealth

एक हफ्ते में शेयर 7.11% तक बढ़ा है. ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल रिसर्च ने स्टॉक पर 2-3 हफ्ते के नजरिए से BUY की राय है. स्टॉक के लिए 3465 रुपए का टारगेट और 3049 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है. बीते 3 साल में शेयर ने 81% रिटर्न दिया है.

कंक्लूजन

पोजिशनल ट्रेडिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको स्क्रीन के सामने हर मिनट बैठने की जरूरत नहीं होती. ब्रोकरेज के ये टारगेट्स टेक्निकल ब्रेकआउट और सेक्टर की डिमांड पर आधारित हैं. बस याद रखें, एक सफल पोजिशनल ट्रेडर हमेशा अपने 'स्टॉप लॉस' का सख्ती से पालन करता है ताकि बाजार की अचानक गिरावट से पूंजी सुरक्षित रहे.


(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. किन स्टॉक्स पर 5 हफ्ते के लिए नजर रखनी चाहिए?
Engineers India, Schneider, Linde India और Anand Rathi Wealth पर ब्रोकरेज ने BUY कॉल दी है.

Q2. 5 हफ्ते का नजरिया क्यों महत्वपूर्ण है?
इस अवधि में टेक्निकल मूवमेंट और ट्रेंड क्लियर होता है, जिससे सीमित समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

Q3 क्या गिरते बाजार में पोजिशन लेना सही है?
हां, अगर स्टॉक मजबूत हो तो गिरावट एंट्री का अच्छा मौका बन सकती है.

4. स्टॉप लॉस क्यों जरूरी है?
रिस्क मैनेजमेंट के लिए, ताकि नुकसान सीमित रहे अगर मार्केट विपरीत दिशा में जाए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6