7-9 दिन में कमाई का मौका! SAIL से KPIL तक इन 5 शेयरों में खरीदारी की सलाह

Stocks to Buy: IDBI कैपिटल ने 7-9 दिनों के नजरिए से 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है, जहां मजबूत टेक्निकल सेटअप और बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते किन शेयरों पर दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है.
7-9 दिन में कमाई का मौका! SAIL से KPIL तक इन 5 शेयरों में खरीदारी की सलाह

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है. (File Image)

Stocks to Buy: विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव भारतीय बाजार पर लगातार बना हुआ है. निफ्टी एक दायरे में कारोबार करता दिख रहा है. ऐसे बाजार में चुनिंदा शेयरों में शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग के मौके बनते दिख रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल ने 7-9 दिनों के नजरिए से 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है, जहां मजबूत टेक्निकल सेटअप और बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते किन शेयरों पर दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

22 मई को FIIs लगातार चौथे कारोबारी सत्र में नेट सेलर रहे और उन्होंने ₹4,440 करोड़ के शेयर बेचे. इसके साथ ही पिछले 4 सेशन में FII की कुल बिकवाली ₹10,387 करोड़ के पार पहुंच गई है. लगातार हो रही इस बिकवाली से बाजार की धारणा पर दबाव देखने को मिल रहा है और चुनिंदा सेक्टर्स में मुनाफावसूली बढ़ी है.

IDBI Capital Short-Term Picks

  • SAIL
  • Capri Global
  • Oberoi Realty
  • Piramal Finance
  • Kalpataru Projects International

शेयर का नामएंट्री प्राइसस्टॉप लॉसटारगेटजोखिम (%)मुनाफा (%)
SAIL₹201₹196₹2112.49%4.98%
CGCL₹193₹184₹2104.66%8.81%
OBEROIRLTY₹1674₹1631₹17602.57%5.14%
PIRAMALFIN₹1961₹1890₹21103.62%7.60%
KPIL₹1280₹1234₹13723.59%7.19%


1. SAIL Share Price

मेटल सेक्टर से स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में ₹201 के स्तर पर खरीदारी की सलाह है. स्टॉक के लिए ₹211 का टारगेट और ₹196 का स्टॉप लॉस दिया गया है. इस ट्रेड में निवेशकों का जोखिम मात्र 2.49% है, जबकि मुनाफा कमाने की संभावना 4.98% है. मेटल सेक्टर में तेजी का फायदा इस शेयर को मिल सकता है.

2. Capri Global Capital Share Price

एनबीएफसी Capri Global Capital को ₹193 पर खरीदने की राय है. इसमें ₹210 का लक्ष्य और ₹184 का स्टॉप लॉस रखा गया है. इस स्टॉक में 4.66% का डाउनसाइड रिस्क है, लेकिन इसके बदले 8.81% का शानदार अपसाइड दिख रहा है.

3. Oberoi Realty Share Price

रियल एस्टेट सेक्टर के Oberoi Realty में भी तेजी की उम्मीद जताई गई है. स्टॉक को ₹1674 पर खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि ₹1760 का लक्ष्य और ₹1631 का स्टॉप लॉस तय किया गया है. रियल्टी सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी में रिस्क महज 2.57% है, जबकि टारगेट हिट होने पर 5.14% का रिटर्न मिल सकता है.

4. Piramal Finance Share Price

इसके अलावा Piramal Finance में ₹1961 के स्तर पर खरीदारी की सलाह है. स्टॉक के लिए ₹2110 का टारगेट और ₹1890 का स्टॉप लॉस रखा गया है. फाइनेंशियल सेक्टर के इस शेयर में 3.62% के स्टॉप लॉस के साथ 7.60% का मुनाफा कमाने का बेहतरीन मौका बन रहा है.

5. Kalpataru Projects International Share Price

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की Kalpataru Projects International में भी एक्सपर्ट्स ने तेजी की संभावना जताई है. स्टॉक को ₹1280 पर खरीदने की सलाह दी गई है, जिसमें ₹1372 का लक्ष्य और ₹1234 का स्टॉप लॉस दिया गया है. इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी में 3.59% के रिस्क के मुकाबले 7.19% का रिवॉर्ड रेश्यो दिखाई दे रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6