Stocks to BUY: ये फार्मा स्टॉक टर्नअराउंड को तैयार, ICICI Securities ने दी BUY की राय- 35% अपसाइड का मौका

Stocks to BUY: ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि बीते कुछ क्वार्टर्स से जिस दबाव में कंपनी का CDMO बिजनेस था, वहां अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं.
Stocks to BUY: ये फार्मा स्टॉक टर्नअराउंड को तैयार, ICICI Securities ने दी BUY की राय- 35% अपसाइड का मौका

Stocks to BUY: भारतीय फार्मा मैन्युफैक्चरिंग स्पेस की दिग्गज कंपनी Akums Drugs and Pharmaceuticals को लेकर ICICI Securities ने अपना भरोसा बनाए रखा है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि बीते कुछ क्वार्टर्स से जिस दबाव में कंपनी का CDMO बिजनेस था, वहां अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं. API कीमतों में स्थिरता, नए एक्सपोर्ट ऑर्डर और बेहतर मार्जिन आउटलुक के चलते Akums एक बार फिर ग्रोथ ट्रैक पर लौटती दिख रही है.

Akums Drugs पर BUY रेटिंग बरकरार, 35% अपसाइड का अनुमान

ICICI Securities ने Akums Drugs पर BUY (Maintain) रेटिंग दी है. फिलहाल शेयर का CMP करीब 443 रुपये है, जबकि ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 35 प्रतिशत की संभावित तेजी दिखाता है. पहले यह टारगेट 565 रुपये था, जिसे अब बेहतर फंडामेंटल आउटलुक के चलते बढ़ाया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

API कीमतों में स्थिरता से CDMO बिजनेस को राहत

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कई क्वार्टर्स से Akums के CDMO सेगमेंट पर API की गिरती कीमतों का दबाव बना हुआ था, जिससे ग्रोथ प्रभावित हुई. हालांकि अब API प्राइस में स्टेबलाइजेशन दिख रहा है, जो आने वाले समय में CDMO सेगमेंट के लिए पॉजिटिव संकेत है. ICICI Securities का अनुमान है कि H2FY26 में CDMO वर्टिकल सिंगल डिजिट ग्रोथ दर्ज कर सकता है, जो मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक अहम रिकवरी मानी जाएगी.

नए एक्सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स से रेवेन्यू और मार्जिन को मिलेगा बूस्ट

Akums को हाल ही में Zambia और Europe से बड़े एक्सपोर्ट ऑर्डर मिले हैं, जो कंपनी के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ आउटलुक को मजबूत करते हैं. Zambia सरकार के साथ जॉइंट वेंचर के तहत Akums FY27 से हर साल करीब 25 मिलियन डॉलर की दवाओं की सप्लाई करेगा. FY28 की दूसरी छमाही में Zambia के नए प्लांट से मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने के बाद यह रन-रेट 45 से 50 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. इसके अलावा, यूरोप से मिले कॉन्ट्रैक्ट के तहत सप्लाई Q1FY28 से शुरू होगी, जिससे सालाना करीब 3 से 3.5 अरब रुपये का रेवेन्यू आने की संभावना है. इन नए ऑर्डर्स से कंपनी के मार्जिन प्रोफाइल में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

एक्सेस कैपेसिटी का बेहतर इस्तेमाल, एक्सपोर्ट पर बढ़ा फोकस

ICICI Securities के अनुसार, Q2FY26 के अंत तक Akums के CDMO प्लांट्स करीब 40 प्रतिशत क्षमता पर चल रहे थे. कंपनी अब इस एक्सेस कैपेसिटी को एक्सपोर्ट मार्केट्स में विस्तार के जरिए इस्तेमाल करने पर काम कर रही है. Zambia और Europe जैसे मार्केट्स में एंट्री इसी रणनीति का हिस्सा है, जिससे आने वाले वर्षों में कैपेसिटी यूटिलाइजेशन और प्रॉफिटेबिलिटी दोनों में सुधार की उम्मीद है.

FY25–28 में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान

ब्रोकरेज का अनुमान है कि Akums Drugs FY25 से FY28 के बीच रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमश: 10.5 प्रतिशत, 20.4 प्रतिशत और 16.5 प्रतिशत की CAGR दर्ज कर सकती है. इसी दौरान EBITDA मार्जिन में करीब 332 बेसिस पॉइंट का उछाल आकर यह FY28 में 14.5 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. बेहतर मार्जिन आउटलुक को देखते हुए ICICI Securities ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान को क्रमश: करीब 4 प्रतिशत और 20 प्रतिशत तक बढ़ाया है.

Zee Business LIVE TV:

वैल्यूएशन अब भी आकर्षक, टारगेट प्राइस 600 रुपये

मौजूदा कीमत पर Akums Drugs FY27 और FY28 के अनुमानित EPS के आधार पर क्रमश: करीब 19.8x और 13.2x के P/E पर ट्रेड कर रहा है. वहीं P/BV के लिहाज से स्टॉक FY27 और FY28 के लिए 1.9x और 1.6x पर उपलब्ध है. ICICI Securities का मानना है कि भारतीय फार्मा मैन्युफैक्चरिंग में Akums की मजबूत पकड़ को देखते हुए यह वैल्यूएशन आकर्षक है. इसी आधार पर ब्रोकरेज ने SoTP मॉडल के जरिए इसका टारगेट प्राइस 600 रुपये तय किया है और BUY रेटिंग बरकरार रखी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6