&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: अगर आप ज्वेलरी सेक्टर में निवेश के लिए कोई भरोसेमंद विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो कल्याण ज्वेलर्स इंडिया (Kalyan Jewellers) पर नज़र डाल सकते हैं. ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर अपनी रेटिंग Add से अपग्रेड कर BUY कर दी है और टारगेट प्राइस ₹670 तय किया है. मौजूदा स्तर (₹465) से यह करीब 44% अपसाइड दिखाता है.
पिछले एक साल में इस शेयर में 35% से ज्यादा की गिरावट आई है. ICICI का मानना है कि यह करेक्शन निवेशकों को सेफ्टी मार्जिन देता है. कंपनी की स्ट्रक्चरल स्टोरी यानी लंबे समय की ग्रोथ की कहानी अब भी बरकरार है.
पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें 15% बढ़ी हैं (सालाना आधार पर 42% ज्यादा). इसके बावजूद, उम्मीद है कि कल्याण ज्वेलर्स मजबूत सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) दिखाएगा. वजह है त्योहार और शादी के सीज़न में ज्वेलरी की मजबूत डिमांड.
FY23 से FY25 के बीच कंपनी ने 152 नए स्टोर खोले हैं और यह विस्तार FOCO मॉडल (Franchisee Owned Company Operated) पर आधारित है, जो कैपिटल लाइट और रिटर्न-फ्रेंडली है. FY26 में कंपनी 90 नए स्टोर जोड़ने की योजना बना रही है. इस समय कल्याण के पास भारत और विदेश मिलाकर 287 शो-रूम हैं.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Candere कंपनी के लिए एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर है. ओमनी-चैनल रणनीति से कल्याण को युवा और डिजिटल ग्राहक जोड़ने में मदद मिल रही है.
FY25 में कंपनी ने ₹5,200 करोड़ का वर्किंग कैपिटल डेट घटाया है. FY26 में और ₹3,500-4,000 करोड़ डेट कम करने की योजना है. साथ ही कंपनी का कैपेक्स खर्च भी सीमित (₹1,500 करोड़) रहेगा, जिससे फाइनेंशियल स्ट्रेंथ और बेहतर होगी.
VIDEO: 1 अक्टूबर से RBI के नए बैंकिंग नियम, EMI और गोल्ड लोन में राहत
ICICI सिक्योरिटीज का मानना है कि सोने की ऊँची कीमतों के बावजूद डिमांड बनी रहेगी. नए स्टोर्स और Candere से कंपनी की ग्रोथ तेज होगी. बैलेंस शीट मजबूत होगी और डेट घटेगा. इन कारणों से कल्याण ज्वेलर्स लंबी अवधि के लिए निवेशकों के पोर्टफोलियो में एक मजबूत दांव साबित हो सकता है.