Stocks to BUY: इंफ्रा स्टॉक्स में दिखेगा तेजी का दम, ICICI Securities ने बताया क्या खरीदें

Stocks to BUY: रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 महीनों में ऑर्डर फ्लो में कमजोरी देखने के बाद अब इस सेक्टर में तेजी आने की संभावना है. सरकार की ओर से बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ाने और अहम प्रोजेक्ट्स में प्रगति से इस सेक्टर में बड़ी ग्रोथ देखी जा सकती है.
Stocks to BUY: इंफ्रा स्टॉक्स में दिखेगा तेजी का दम, ICICI Securities ने बताया क्या खरीदें

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर कवरेज इनीशिएट किया है. सेक्टर में तेजी की संभावनाओं को लेकर Afcons Infrastructure, NCC, Ahluwalia Contracts और Power Mech पर 'BUY' रेटिंग दी है. इसके अलावा, HG Infra और Ceigall को 'ADD' रेटिंग मिली है, जबकि KNR Construction पर 'SELL' रेटिंग दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 महीनों में ऑर्डर फ्लो में कमजोरी देखने के बाद अब इस सेक्टर में तेजी आने की संभावना है. सरकार की ओर से बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ाने और अहम प्रोजेक्ट्स में प्रगति से इस सेक्टर में बड़ी ग्रोथ देखी जा सकती है.

रोड प्रोजेक्ट्स में दिख रहा है बूम

रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी देखी जा रही है, जिसमें NHAI की बैलेंस शीट मजबूत हुई है और एसेट मोनेटाइजेशन के बड़े मौके उभर रहे हैं. इससे G R Infra, HG Infra और KNR Construction जैसी EPC कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रेलवे प्रोजेक्ट्स में ₹16.7 लाख करोड़ के ऑर्डर का अवसर

भारतीय रेलवे में FY31 तक ₹16.7 लाख करोड़ तक के ऑर्डर आने की उम्मीद है, जिससे Ashoka Buildcon, L&T, Afcons, NCC और G R Infra जैसी कंपनियों को हर साल ₹1.5 लाख करोड़ तक के नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं.

मेट्रो प्रोजेक्ट्स में बड़े अवसर

मेट्रो प्रोजेक्ट्स में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, ₹3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट अवार्ड हो चुके हैं, जबकि ₹2.1 ट्रिलियन वैल्यू के नए प्रोजेक्ट्स अभी प्लानिंग स्टेज में हैं. इससे Afcons, L&T और Ceigall जैसी कंपनियों को हर साल ₹150 बिलियन तक के प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है.

रियल एस्टेट और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवंटन में बढ़ोतरी से NCC, Ahluwalia और L&T जैसी कंपनियों को फायदा होगा. वहीं, पावर EPC प्रोजेक्ट्स में मार्जिन कम होते हैं, लेकिन इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन कैपेक्स में बढ़ोतरी से हर साल ₹300-₹350 बिलियन के नए ऑर्डर मिलने की संभावना है.

कौन-कौन से स्टॉक्स हैं ICICI Securities की पसंद?

ICICI Securities के अनुसार, HG Infra, Afcons, Ahluwalia, NCC और Ceigall इस सेक्टर में निवेश के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. HG Infra पर ₹1288 का टारगेट है, जोकि 20% अपसाइड पोटेंशियल दिखा रहा है. Afcons पर ₹563 का टारगेट है, 18% अपसाइड पोटेंशियल है. Ahluwalia Contracts पर ब्रोकरेज ने ₹947 का टारगेट दिया है, जोकि 15% का अपसाइड पोटेंशियल है. NCC पर इन्होंने ₹239 का टारगेट दिया है, जोकि 11% अपसाइड टारगेट है. Ceigall पर ₹291 का टारगेट है, जोकि 9% अपसाइड है. लेकिन इनके उलट KNR Construction को ₹195 के टारगेट के साथ 'SELL' रेटिंग दी गई है, क्योंकि इसमें 17% की गिरावट का फोरकास्ट है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6