युद्ध के शोर के बीच 44% तक रिटर्न का मौका! ब्रोकरेज ने इन 6 शेयरों पर जताया भरोसा

Stocks to BUY: जियोपॉलिटिकल संकट हमेशा बाजार में अस्थिरता लाते हैं, लेकिन इतिहास बताता है कि यही समय सबसे बड़े निवेश मौके भी पैदा करता है.
युद्ध के शोर के बीच 44% तक रिटर्न का मौका! ब्रोकरेज ने इन 6 शेयरों पर जताया भरोसा

मौजूदा गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गोल्डन अवसर है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)

Stocks to BUY: मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी है, लेकिन इतिहास बताता है कि ऐसी गिरावट सिर्फ डर नहीं, बल्कि लंबी अवधि के निवेश का बड़ा अवसर भी बनती है. पिछले 4 दशकों के डेटा बताते हैं कि प्राइस करेक्शन के दौरान, आमतौर पर लगभग 4 हफ्तों की अवधि में कीमतों में औसतन 11% की गिरावट देखी गई है. हालांकि, ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार इतिहास गवाह है कि ऐसी 'पैनिक' स्थितियां मध्यम से लंबी अवधि के पोर्टफोलियो बनाने का सबसे सटीक अवसर प्रदान करती हैं.

ब्रोकरेज के मुताबिक, जो निवेशक इस उतार-चढ़ाव का फायदा उठाते हुए निवेश करते हैं, उन्हें अगले 3-6 महीनों में 25% तक का रिटर्न मिला है.

सबसे पहले समझिए: अभी बाजार में क्या हो रहा है?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • पिछले 3 हफ्तों में Nifty 50 और मिडकैप 9% गिरा
  • स्मॉलकैप में 8% तक गिरावट आई
  • 26 फरवरी से Nifty IT का प्रदर्शन कमजोर रहा
  • जबकि ऑटो और रियल्टी में लगभग 15% की बड़ी गिरावट रही
  • एनर्जी और PSU सेक्टर सिर्फ 5-6% तक गिरे

इतिहास क्या कहता है?

  • पिछले 40 वर्षों में ऐसे संकटों में औसतन 11% की गिरावट आई
  • लेकिन इसके बाद 3-6 महीनों में 25% तक रिटर्न मिला
डीटेल्स
औसत करेक्शन11%
अवधि4 हफ्ता
रिकवरी रिटर्न25% (3-6 महीने)
करंट फॉल8-9%
बेस्ट स्ट्रैटेजीधीरे-धीरे खरीदें

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान क्या हुआ?

ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान बाजार के बॉटम आउट होने के बाद ऑटो, मेटल और फाइनेंस सेक्टर्स ने रिकवरी दिखी गई थी.

गिरावट के दौरान-

  • आईटी, ऑटो, रियल्टी- 18-22% तक टूटे
  • एनर्जी, PSU- सिर्फ 5% गिरे

रिकवरी में-

रिकवरी में Auto, Metal और Financial सेक्टर आगे निकलते हैं.

  • ऑटोमोबाइल- पिछली बार 45% की शानदार वापसी की थी
  • मेटल- ऐतिहासिक रूप से 35% की तेजी
  • फाइनेंशियल सर्विसेज- बॉटम आउट होने के बाद 30% की रिकवरी की उम्मीद
  • मिडकैप और स्मॉलकैप- इनमें भी 25% तक के उछाल की संभावना बनी रहती है

पैटर्न साफ है- जो सेक्टर ज्यादा गिरते हैं, वही बाद में तेजी से उभरते हैं.

अभी क्या हो रहा है?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग से अभी-

  • निफ्टी 50 और मिडकैप में 9%
  • स्मॉलकैप में 8% की गिरावट आई

सेक्टर पर असर

  • IT: लगातार अंडरपरफॉर्म
  • ऑटो और रियल्टी: 15% तक करेक्शन
  • एनर्जी & PSU: सिर्फ 5-6% गिरावट

Stocks to Watch

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा हालात में 6 स्टॉक्स निवेश के लिए आकर्षक माने जा रहे हैं. इन स्टॉक्स में अगले 12 महीने के नजरिये से निवेश की सलाह दी गई है.

स्टॉक का नामटारगेट प्राइस (₹)संभावित अपसाइड (%)
Bharti Airtel₹2,45033.5%
Larsen & Toubro₹5,03038%
Mahindra & Mahindra₹4,50044%
Maruti Suzuki India₹17,65038%
Solar Industries India₹16,70030%
UltraTech Cement₹15,00034%

आपके लिए क्या है मायने?

अगर आप निवेशक हैं तो-

  • घबराकर बेचने से बचें
  • SIP शुरू करें
  • क्वालिटी स्टॉक्स पर फोकस रखें
  • 3-6 महीने का नजरिया रखें

अगर नए निवेशक हैं-

  • यह एंट्री ऑपर्चुयनिटी हो सकता है
  • एक साथ पैसा न लगाएं, हिस्सों में निवेश करें

कंक्लूजन

जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता बाजार को हिलाती जरूर है, लेकिन इतिहास बार-बार यह साबित करता है कि यही समय सबसे बड़े निवेश मौके लेकर आता है. जो निवेशक इस वॉलेटिलिटी को समझकर अनुशासित तरीके से निवेश करते हैं, वही आने वाली रैली में सबसे ज्यादा फायदा उठाते हैं.


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. जंग से बाजार क्यों गिरता है?
अनिश्चितता, तेल कीमतों का डर और FII बिकवाली.

Q2. क्या हर बार गिरावट होती है?
हां, शुरुआती 3-4 हफ्तों में दबाव आता है.

Q3. क्या अभी निवेश करें?
हां, लेकिन धीरे-धीरे.

Q4. कौन से सेक्टर में मौका?
ऑटो, बैकिंग, मेटल्स

Q5. और गिरावट आएगी?
तनाव बढ़ा तो संभव, लेकिन रिकवरी भी तेज हो सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6