55% तक रिटर्न तक रिटर्न की तैयारी! इन 5 स्टॉक्स में खरीद की सलाह

Stocks to Buy: ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज 5 स्टॉक्स पर बुलिश है. रियल्टी, बैंक, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी और आईटी जैसे सेक्टरों में मजबूत ग्रोथ की संभावना जताई जा रही है. रेवेन्यू ग्रोथ, गाइडेंस और सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए इन कंपनियों पर पॉजिटिव राय दी गई है.
55% तक रिटर्न तक रिटर्न की तैयारी! इन 5 स्टॉक्स में खरीद की सलाह

राज्यों के चुनाव परिणाम और चौथी तिमाही के बेहतर नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. (फोटो सोर्स: File Image)

Stocks to Buy: इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली. हफ्ते के दौरान निफ्टी में 0.76 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. राज्यों के चुनाव परिणाम और चौथी तिमाही के बेहतर नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. शेयर बाजार में उतार चढाव और बढ़ते ग्लोबल तनाव के बीच ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज 5 स्टॉक्स पर बुलिश है. रियल्टी, बैंक, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी और आईटी जैसे सेक्टरों में मजबूत ग्रोथ की संभावना जताई जा रही है. रेवेन्यू ग्रोथ, गाइडेंस और सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए इन कंपनियों पर पॉजिटिव राय दी गई है. आइए जानते हैं उन 5 स्टॉक्स के बारे में, जिनमें ब्रोकरेज को 55% तक का संभावित रिटर्न दिख रहा है.

ICICI Securities Picks

1. South Indian Bank

ब्रोकरेज ने साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹53 से बढ़ाकर ₹56 कर दिया है, जो करीब 37% संभावित रिटर्न की ओर इशारा करता है.

रिपोर्ट के अनुसार South Indian Bank ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. बैंक की लोन ग्रोथ और CASA में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. साथ ही खराब लोन (NPA) और नए फंसे कर्ज में भी तेज सुधार हुआ है.

बैंक ने 1% से ज्यादा (RoA) बनाए रखा, जो उसकी मजबूत कमाई क्षमता को दिखाता है. ट्रेजरी कारोबार में थोड़ी कमजोरी रही, लेकिन रिटायरमेंट खर्च कम होने से उसका असर काफी हद तक संभल गया.

south indian bank

बैंक अब अपने लोन पोर्टफोलियो में SME और रिटेल लोन की हिस्सेदारी बढ़ा रहा है इससे आगे चलकर बैंक का NIM बेहतर हो सकता है. ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में बैंक का खर्च बढ़ सकता है, लेकिन तेज ग्रोथ, बेहतर मार्जिन और मजबूत एसेट क्वालिटी के दम पर RoA करीब 1.1% पर मजबूत बना रह सकता है.

हालांकि, MSME लोन ग्रोथ धीमी पड़ना या नए MD&CEO की नियुक्ति में किसी तरह की दिक्कत जोखिम बन सकती है.

2. Home First Finance Company

ICICI सिक्योरिटीज ने एनबीएफसी Home First Finance Company पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और ₹1,450 का टारगेट प्राइस कायम रखा है. यह मौजूदा शेयर प्राइस से करीब 21% तक की संभावित तेजी का संकेत देता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि Home First ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में 1,570 करोड़ रुपए के लोन डिस्बर्समेंट किए, जो तिमाही आधार पर 19% ज्यादा रहे. यह पिछले कई तिमाहियों के 1100-1300 करोड़ रुपए के औसत स्तर से काफी ऊपर है. इस प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि कंपनी की मध्यम अवधि में ग्रोथ मजबूत रह सकती है और FY26 की पहली छमाही में जो चुनौतियां दिखीं, वे अस्थायी थीं.

home first finance

इसके अलावा, 1+ DPD लगातार दूसरी तिमाही में घटकर 4.7% पर आ गया, जो Q2FY26 में 5.5% के उच्च स्तर पर था. इससे एसेट क्वालिटी में सुधार के संकेत मिलते हैं. मैनेजमेंट को भरोसा है कि FY27 में कंपनी लगभग 25% AUM ग्रोथ बनाए रख सकती है.

3. Karur Vysya Bank

ब्रोकरेज ने Karur Vysya Bank (KVB) पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है. स्टॉक के लिए 360 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक इसमें करीब 81% तक की संभावित तेजी की गुंजाइश है.

रिपोर्ट के मुताबिक, करुर वैश्य बैंक ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. बैंक ने 160 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रोविजनिंग के बावजूद 725 करोड़ रुपए का मुनाफा (PAT) दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 41% ज्यादा रहा. यह अनुमान से करीब 8% बेहतर है.

Karur Vysya Bank

बैंक की NII में 25% की मजबूत बढ़ोतरी हुई, जबकि RoA लगातार दूसरी तिमाही में 2% पर बना रहा. बैंक का Core NIM भी बढ़कर 4.25% पर पहुंच गया, जो बैंक के अपने अनुमान से बेहतर है. लोन ग्रोथ तिमाही आधार पर नियंत्रित रही, लेकिन सालाना आधार पर करीब 17% की मजबूत बढ़त देखने को मिली. बैंक की पूंजी स्थिति भी मजबूत है और CET-1 रेशियो 17.7% रहा.

एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर भी बैंक का प्रदर्शन अच्छा रहा. नए फंसे कर्ज कम रहे, नेट NPA स्थिर रहा और SMA अकाउंट्स भी बहुत कम रहे. हालांकि, बैंक ने FY27 के लिए थोड़ी सतर्क गाइडेंस दी है.

बैंक ने कहा कि वह इंडस्ट्री से 100-200 बेसिस पॉइंट ज्यादा क्रेडिट ग्रोथ बनाए रखने की कोशिश करेगा. साथ ही गोल्ड लोन (Gold Loan) की हिस्सेदारी को 35% तक सीमित रखने की योजना है, जो फिलहाल करीब 30% है.

4. Hexaware Technologies

ब्रोकरेज ने आईटी कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी (Hexaware Technologies) पर BUY रेटिंग बरकरार रखा है. स्टॉक के लिए 580 रुपए का टारगेट दिया है. यह करंट प्राइस से 19.4% ज्यादा है. इसके पीछे आकर्षक वैल्यूएशन, बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ और मजबूत मार्जिन प्रोफाइल को प्रमुख वजह बताया गया है.

ब्रोकरेज रिपोर्ट में कहा गया है कि Hexaware ने Q1CY26 में कंपनी के शुरुआती अनुमान से थोड़ा बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ और EBIT मार्जिन दर्ज किया है. कंपनी ने CY26 के लिए अपनी गाइडेंस बरकरार रखी है और कहा है कि वह डॉलर रेवेन्यू में कम से कम 7.6% सालाना ग्रोथ हासिल करने का लक्ष्य रखती है. इसके लिए अगले तीन तिमाहियों में मजबूत ग्रोथ की जरूरत होगी.

Heaxware

कंपनी को हेल्दी डील बुकिंग्स, खासकर कई बड़े वेंडर कंसोलिडेशन डील्स से सपोर्ट मिल रहा है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी ग्रोथ आउटलुक बेहतर होता दिख रहा है. हालांकि, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक कमजोरी के कारण ट्रैवल सेक्टर में थोड़ी सुस्ती देखने को मिल सकती हैृ. ब्रोकरेज का मानना है कि ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते सालभर में कंपनी के मार्जिन में और सुधार हो सकता है.

5. Brigade Enterprises

ICICI Securities ने BSE 500 में शामिल रियल्टी कंपनी Brigade Enterprises पर BUY रेटिंग बनाए रखते हुए 1,179 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक यह मौजूदा शेयर प्राइस से 55% तक की संभावित बढ़त दिखाता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि FY26 में 7,400 करोड़ रुपए की सेल्स बुकिंग दर्ज की, जो मंजूरियों में देरी के कारण सालाना आधार पर 5% कम रही. FY27 को लेकर मैनेजमेंट ने 9,000 करोड़ रुपए की सेल्स बुकिंग का लक्ष्य रखा है, जो सालाना आधार पर करीब 20% की ग्रोथ दर्शाता है. कंपनी FY27 में लगभग 12,000 करोड़ रुपए के ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) वाले प्रोजेक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है.

Brigade Enterprise

इसके अलावा, कंपनी FY25-30 के दौरान अपने होटल और एन्युटी एसेट पोर्टफोलियो को दोगुना करने की योजना पर काम कर रही है. इसके तहत 1,700 नए होटल कीज और करीब 10 मिलियन स्क्वायर फीट एन्युटी एसेट्स जोड़े जाएंगे.

ब्रोकरेज ने बैलेंस शीट एडजस्टमेंट को ध्यान में रखते हुए BUY रेटिंग बरकरार रखी है और मार्च 2026 के लिए SoTP आधारित टारगेट प्राइस ₹1,179 तय किया है. मुख्य जोखिमों में रेजिडेंशियल डिमांड में सुस्ती और ऑफिस लीजिंग में कमजोरी शामिल हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source