&format=webp&quality=medium)
(Image- company website)
Stocks to BUY: सिक्योरिटी और सर्विलांस इक्विपमेंट बनाने वाली चीन के बाहर दुनिया की तीसरी और भारत की सबसे बड़ी CCTV कंपनी आदित्य इन्फोटेक (Aditya Infotech) ब्रोकरेज के रडार पर है. आंध्र प्रदेश के कडापा में नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के जरिए कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है. इसी संभावित ग्रोथ को देखते हुए डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग देते हुए निवेशकों को इसमें कमाई का मौका बताया है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के कडापा स्थित आदित्य इंफोटेक की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के प्लांट विजिट के बाद ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी की जबरदस्त क्षमता और भविष्य की योजनाओं पर मुहर लगाई है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब चीन के बाहर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और भारत की सबसे बड़ी सीसीटीवी (CCTV) मैन्युफैक्चरिंग क्षमता वाली कंपनी बन गई है.
1. Aditya Infotech अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है. आने वाले महीनों में यह संभवतः पूरी इकोसिस्टम के साथ दो नई SMT लाइनें जोड़ेगा.
2. हाउसिंग और लेंस के क्षेत्र में बैकवर्ड इंटीग्रेशन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और मीडिय टू लॉन्ग टर्म में इससे मार्जिन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
3. कंपनी अपनी ओवरऑल ऑपरेशनल एफिसिएंशी को 67% से बढ़ाकर 77% कर लिया है. इसमें आगे और सुधार होने की उम्मीद है.
4. AIL की इन-हाउस मेमोरी प्रोग्रामिंग और PCBA डिजाइन क्षमता, मैन्युफैक्चरिंग के समय ही प्रोप्राइटरी फर्मवेयर IP को उसमें इंटीग्रेट कर देती है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, आदित्य इन्फोटेक वित्त वर्ष 25-28E के दौरान 25.9%/66.9% की Revenue/PAT CAGR दर्ज करेगा. DCF-आधारित टारगेट प्राइस 1,850 रुपए के साथ खरीद की सलाह को बनाए रखा. करंट प्राइस से स्टॉक में 15% तक अपसाइड दिख सकता है.
कमोडिटी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी और प्रतिस्पर्धी दबावों में काफी बढ़त.
स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 1,757.30 रुपए है औ लो 1,014.65 रुपए है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 19,074.45 करोड़ रुपए है. बीते एक हफ्ते में शेयर 2.88% और 2 हफ्ते में 4% से ज्यादा लुढ़का है. हालांकि, इस साल शेयर में अब तक 6% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. बीते 6 महीने में शेयर 13% तक बढ़ चुका है.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)