&format=webp&quality=medium)
इस लिस्ट में बैंकिंग, ऑटो, सीमेंट और रियल एस्टेट की कंपनियां शामिल हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)
Stocks to Buy: चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजों के बीच ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने उन शेयरों की लिस्ट जारी की है, जो आने वाले समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकते हैं. इस रिपोर्ट में बैंकिंग, ऑटो, सीमेंट और रियल एस्टेट जैसे प्रमुख क्षेत्रों के 12 हाई-पोटेंशियल स्टॉक्स शामिल हैं. ब्रोकरेज ने इन शेयरों के लिए अगले 12 महीनों की अवधि के साथ नए टारगेट प्राइस भी तय किए हैं.
ये भी जरूर पढ़ें- करेक्शन खत्म, अब रैली शुरू? इस एग्री स्टॉक में 34% तक अपसाइड का दम
अगर आप एक निवेशक हैं, तो ध्यान दें कि ये रिकमेंडेशन अगले 12 महीनों के नजरिए से दी गई हैं. ऑटो सेक्टर में मारुति और सीमेंट में अल्ट्राटेक जैसे दिग्गज शेयर पोर्टफोलियो को स्थिरता दे सकते हैं, जबकि IDFC First Bank जैसे स्टॉक्स कम कीमत पर एंट्री का मौका दे रहे हैं.
ब्रोकरेज ICICI डायरेक्टर ने हाई-पोटेंशियल स्टॉक में रियल एस्टेट डेवलपर Mahindra Lifespace Developers को पिक किया है. चौथी तिमाही (Q4) में रियल्टी कंपनी ने 90 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है.
ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 450 रुपए का टारगेट दिया है. करंट प्राइस से इसमें आगे 32% का अपसाइड देखने को मिल सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 428.35 रुपए और लो 278.70 रुपए है. बीते 2 हफ्ते में शेयर 4.69 फीसदी बढ़ा है.
नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने लिस्ट में The Phoenix Mills को शामिल किया है. मार्च तिमाही में रियल्टी कंपनी ने 485 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 2,200 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा भाव से स्टॉक में 23 फीसदी से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद है.
स्टॉक का 52 वीक हाई 1,965 रुपए है और लो 1,403 रुपए है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 63,301.33 करोड़ रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर ने 17.18 फीसदी रिटर्न दिया है.
ये भी जरूर पढ़ें- ब्रोकरेज की रडार पर ये 5 शेयर! टेक्निकल चार्ट पर दिख रहा है ब्रेकआउट, नोट कर लें कमाई वाले टारगेट
BSE 500 में शामिल सीमेंट कंपनी Dalmia Bharat को चौथी तिमाही में 387 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया. कंपनी 2 रुपए फेस वैल्यू पर 5 रुपए (250%) प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देगी. तिमाही नतीजे के बाद ICICI डायरेक्ट ने सीमेंट स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है. अगले 12 महीने के लिए 2,370 रुपए का टारगेट दिया है, जो करंट प्राइस से 20 फीसदी ज्यादा है. बीते एक महीने में स्टॉक 9.61 फीसदी बढ़ चुका है.
देश की सबसे बड़ी ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. चौथी तिमाही में ऑटो कंपनी का मुनाफा 14,445 करोड़ रुपए रहा. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 140 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की.
ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 16,150 रुपए का टारगेट तय किया है, जो मौजूदा भाव से 19 फीसदी अधिक है. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 17,371.60 रुपए और लो 12,019.75 रुपए है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 4,26,652.15 करोड़ रुपए है. एक हफ्ते में शेयर ने 4.05 फीसदी रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज ने प्राइवेट सेक्टर City Union Bank को हाई-पोटेंशियल पिक में शामिल किया है. मार्च तिमाही में बैंक ने 359.6 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया. तिमाही नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 320 रुपए का टारगेट दिया है. करंट प्राइस से स्टॉक में आगे 18 फीसदी ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना है.
स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 319.95 रुपए और लो 172.75 रुपए है. एक हफ्ते में शेयर 1.72 फीसदी गिरा है. हालांकि, बीते एक महीने में इसमें 12.57 फीसदी की तेजी आई है.
| स्टॉक | टारगेट (₹) | संभावित रिटर्न (%) |
| महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स | 450 | 32% |
| फिनिक्स मिल्स | 2,200 | 23% |
| डालमिया भारत | 2,370 | 20% |
| मारुति सुजुकी इंडिया | 16,150 | 19% |
| सिटी यूनियन बैंक | 320 | 18% |
| निप्पॉन लाइफ इंडिया एएम | 1,190 | 18% |
| सुप्रीम इंडस्ट्रीज | 4,450 | 23% |
| कैन फिन होम्स | 1,100 | 24% |
| कोल इंडिया | 550 | 15% |
| अल्ट्राटेक सीमेंट | 13,800 | 17.4% |
| एक्सिस बैंक | 1,575 | 24% |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 80 | 15% |
BSE 500 में शामिल एसेट मैनेजमेंट कंपनी निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट (NAM-INDIA) ने मार्च तिमाही में 385 रुपए का मुनाफा दर्ज किया. नतीजे के बाद ब्रोकरेज ICICI डायरेक्ट ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 1,190 रुपए दिया है, जो मौजूदा भाव से 18 फीसदी ज्यादा है.
स्टॉक का 52 वीक हाई 1,064.60 रुपए है और लो 613.05 रुपए है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 64,513.53 करोड़ रुपए है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो बीते दो हफ्ते में 4.48 फीसदी तक गिरा है, जबकि पिछले एक में यह 21.60 फीसदी तक उछला है.
BSE 200 में शामिल प्लास्टिक प्रोडक्ट कंपनी Supreme Industries पर ब्रोकरेज बुलिश है. तिमाही नतीजे के बाद स्टॉक के लिए 4,450 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इसमें आगे 23 फीसदी तक अपसाइड दिख सकता है.
मार्च तिमाही में Supreme Industries ने 954 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी ने 25 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 4,740 रुपए और लो 3,181.55 रुपए है. बीते 2 हफ्ते में यह 2.94 फीसदी गिरा है.
ब्रोकरेज ने हाउसिंग फाइनेंस कंपनी Can Fin Homes पर खरीद की सलाह दी है. स्टॉक के लिए 1,100 रुपए का टारगेट तय किया है. करंट प्राइस से इसमें 24 फीसदी तक तेजी दिख सकती है. मार्च तिमाही में होम फाइनेंस कंपनी ने 346 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है.
स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 970 रुपए और लो 693.25 रुपए है. शेयर अपने हाई से 8.5 फीसदी नीचे है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 11,797.46 करोड़ रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर 7.73 फीसदी बढ़ा है.
महारत्न पीएसयू (Maharatna PSU) कोल इंडिया (Coal India) ने मार्च तिमाही में 10,908 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है. सरकारी कंपनी ने 5.25 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की.
नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 550 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा भाव से इसमें आगे 15 फीसदी से ज्यादा अपसाइड संभव है. स्टॉक का 52 वीक हाई 490.90 रुपए और लो 368.55 रुपए है. पिछले 2 हफ्ते में यह 7.09 फीसदी तक बढ़ा गै.
दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने मार्च तिमाही में 2,982.8 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है. नतीजे के साथ कंपनी 240 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है.
ICICI डायरेक्ट ने स्टॉक के लिए 13,800 रुपए का टारगेट दिया है. करंट प्राइस से स्टॉक में 17.40 फीसदी तक अपसाइड की संभावना है. स्टॉक का 52 वीक हाई 13,104 रुपए और लो 10,329 करोड़ रुपए है. बीएसई की कंपनी का मार्केट कैप 3,47,630.07 करोड़ रुपए है. पिछले एक महीने में स्टॉक ने 11 फीसदी रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज ने दिग्गज प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) पर खरीद की सलाह दी है. नतीजे के बाद स्टॉक के लिए 1,575 रुपए का टारगेट दिया है, जो करंट प्राइस से 24 फीसदी ज्यादा है.
मार्च तिमाही में एक्सिस बैंक ने 7,071 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है. नतीजे के साथ बैंक 1 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की. स्टॉक का 52 वीक हाई 1,418.30 रुपए और लो 1,041.30 रुपए है. बीएसई पर बैंक का मार्केट कैप 3,94,264.94 करोड़ रुपए है. बीते 2 हफ्ते में शेयर 2.78 तक गिरा है.
प्राइवेट सेक्टर के लेंडर IDFC First Bank ने मार्च तिमाही में 746 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है. बोर्ड ने 0.25 रुपए प्रति शेयर फाइनेंड डिविडेंड का भी ऐलान किया. नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 80 रुपए टारगेट प्राइस दिया है. करंट प्राइस से स्टॉक में 15 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)