&format=webp&quality=medium)
30 दिन में तगड़ा प्रॉफिट देने वाले शेयर
अगर आप शेयर बाजार से जल्दी मुनाफा कमाना चाहते हैं और जोखिम को भी सीमित रखना चाहते हैं, तो आपके लिए ये रिपोर्ट फायदेमंद हो सकती है. ब्रोकरेज हाउस ने ऐसे तीन शेयर चुने हैं, जो अगले 30 दिनों में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. रिपोर्ट में इन शेयरों का एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस भी बताया गया है. आइए जानें कौन से हैं ये शेयर.
1. ICICI बैंक
ICICI बैंक देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक है और इसका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है. इस शेयर के लिए ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने एंट्री प्राइस 1,451 रुपए से 1,466 रुपए के बीच बताया है.
वहीं, स्टॉप लॉस 1,437 रुपए पर रखना चाहिए. अगर सब कुछ अनुकूल रहा, तो इस शेयर से 1,553 रुपए तक का टारगेट मिल सकता है. बैंकिंग सेक्टर में स्थिरता और मजबूत बैलेंस शीट इसकी सबसे बड़ी ताकत है.
2. Amara Raja Energy
Amara Raja Energy की गिनती उन कंपनियों में होती है जो एनर्जी और बैटरी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इसकी मांग भी बढ़ रही है.
ब्रोकरेज हाउस के अनुसार, इस शेयर को 975 रुपए से 989 रुपए के बीच खरीदा जा सकता है. 955 रुपए पर स्टॉप लॉस रखें और 1,091 रुपए तक का टारगेट बन सकता है. ये शेयर मिड-टर्म निवेशकों के लिए बेहतरीन हो सकता है.
3. PCBL केमिकल्स
PCBL यानी Phillips Carbon Black Limited एक प्रमुख केमिकल कंपनी है जो कार्बन ब्लैक बनाती है. इस सेक्टर में मांग बनी रहने के कारण कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं अच्छी दिख रही हैं. हालांकि इसका करंट प्राइस 418.8 रुपए है, लेकिन ब्रोकरेज ने इसे 421 रुपए से 425 रुपए के बीच खरीदने की सलाह दी है. स्टॉप लॉस 411 रुपए और टारगेट 467 रुपए रखा गया है. कम टाइम में यह शेयर अच्छा उछाल दिखा सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)