पर्सनल केयर की इस कंपनी पर जेफरीज सुपर बुलिश, 60% तेजी वाला दिया टारगेट

Stocks to BUY: ब्यूटी एंड पर्सनल केयर की न्यू एज कंपनी Honasa Consumer ने सितंबर तिमाही में दमदार रिजल्ट जारी किया है. दमदार ग्रोथ आउटलुक को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने सुपर बुलिश टारगेट दिया है. बता दें कि Mamaearth इस कंपनी का सबसे पॉप्युलर ब्रांड है.
पर्सनल केयर की इस कंपनी पर जेफरीज सुपर बुलिश, 60% तेजी वाला दिया टारगेट

Honasa Consumer Share price target 2025.

Stocks to BUY: होनासा कंज्यूमर देश की सबसे बड़ी डिजिटल फर्स्ट ब्यूटी एंड पर्सनल केयर कंपनी है जिसे 6 ब्रांड्स हैं. Mamaearth इसका सबसे पॉप्युलर ब्रांड है. इसके अलावा BBlunt, Dr Sheth’s, Aqualogica भी इसके ब्रांड हैं. सितंबर तिमाही के दमदार नतीजों के बाद शेयर में 6-7% की तेजी है और यह 300 रुपए के पार पहुंच गया. ब्रोकरेज इस स्टॉक पर सुपर बुलिश है और बड़े टारगेट दिए गए हैं.

Honasa Consumer न्यू एज कंपनी है जिसका आईपीओ नवंबर 2023 में 324 रुपए पर आया था. सितंबर 2024 में शेयर ने 547 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. फरवरी 2025 में शेयर ने 197 रुपए का लाइफ लो बनाया था. फिलहाल यह शेयर 300 रुपए के पार कारोबार कर रहा है.

Q2 का परफॉर्मेंस कैसा रहा?

सितंबर तिमाही में होनासा कंज्यूमर का रेवेन्यू 22.5% के सालाना ग्रोथ के साथ 566 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट 71.9% रहा और इसमें 318 bps का सुधार दिखा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 48 करोड़ रुपए रहा जबकि एबिटा मार्जिन 8.4% रहा. नेट प्रॉफिट 6.9% ग्रोथ के साथ 39 करोड़ रुपए रहा. वॉल्यूम आधारित ग्रोथ 16.7% रहा जबकि वर्किंग कैपिटल डेज -9 दिन है जो निगेटिव है.

Honasa Consumer Q2 Results

पहली छमाही का प्रदर्शन

FY26 की पहली छमाही में मामाअर्थ का रेवेन्यू 14.3% ग्रोथ के साथ 1161 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट 71.6% रहा और इसमें 122 bps का सुधार दर्ज किया गया. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 93 करोड़ रुपए रहा जबकि EBITDA मार्जिन 8.0% करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 81 करोड़ रुपए रहा और प्रॉफिट मार्जिन 6.9% रहा.

5 अलग-अलग ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिए हैं

Jefferies ने मामाअर्थ शेयर के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को 400 रुपए से बढ़ाकर 450 रुपए कर दिया है. JP Morgan ने अंडरवेट की रेटिंग मेंटेन की है और टारगेट प्राइस 235 रुपए से बढ़ाकर 260 रुपए कर दिया है. Goldman Sachs ने न्यूट्रल की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 305 रुपए से बढ़ाकर 315 रुपए कर दिया है. CLSA ने एक्यूमुलेट की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 324 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए कर दिया है. HSBC ने रिड्यूस की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 255 रुपए से बढ़ाकर 264 रुपए कर दिया है.

यह रीटेल स्टॉक बनेगा पोर्टफोलियो का सुपरस्टार, 50% से ज्यादा रिटर्न देने के लिए तैयार

Jefferies ने दिया 60% अपसाइड टारगेट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Honasa Consumers शेयर के लिए खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस को 400 रुपए से बढ़ाकर 450 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि Mamaearth ने दूसरी तिमाही में वॉल्यूम आधारित 17% ग्रोथ और मजबूत मार्जिन सरप्राइज के साथ शानदार टर्नअराउंड दिखाया है. कंपनी अब फिर से ग्रोथ ट्रैक पर लौट आई है और इसकी ऑफलाइन स्ट्रैटेजी के पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई दे रहे हैं. इस बदलती रफ्तार से अन्य ब्रांड्स को भी आगे बड़ा फायदा मिल सकता है. आने वाले क्वॉर्टर में बिजनेस की ग्रोथ और तेज होने की संभावना है.

केमिकल किंग! इस स्टॉक में मिलेगा 52% का सुपर अग्रेसिव रिटर्न, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

HSBC ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

HSBC ने Honasa Consumers (Mamaearth) पर अपनी रेटिंग 'Reduce' बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को 255 रुपए से बढ़ाकर 264 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि Mamaearth की ग्रोथ दोबारा पॉजिटिव हो चुकी है और उभरते ब्रांड्स की ग्रोथ भी साल दर साल 20% के आसपास स्थिर रही है. रेवेन्यू ग्रोथ रिपोर्टिंग बदलाव के बाद भी लगभग समान बनी हुई है. HSBC ने हाई मार्जिन के चलते FY27e में PAT अनुमान 6% और FY28e में 5% बढ़ाया है. ब्रोकरेज ने 40x टारगेट PE भी बरकरार रखा है, क्योंकि Honasa अभी भी लो-डबल डिजिट ग्रोथ कंपनी मानी जा रही है.



आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. Honasa Consumer के कितने ब्रांड हैं और सबसे पॉप्युलर कौन सा है?
कंपनी के पास 6 ब्रांड हैं जिनमें Mamaearth सबसे पॉप्युलर है.

Q2. सितंबर तिमाही में Honasa Consumer का प्रदर्शन कैसा रहा?
Q2 में कंपनी का रेवेन्यू 22.5% बढ़कर 566 करोड़ और नेट प्रॉफिट 39 करोड़ रुपए रहा.

Q3. कौन सा ब्रोकरेज सबसे बुलिश है Honasa Consumer पर?
Jefferies ने 450 रुपए का टारगेट देते हुए 60% तक अपसाइड की उम्मीद जताई है.

Q4. HSBC का Honasa Consumer पर क्या नजरिया है?
HSBC ने ‘Reduce’ रेटिंग बनाए रखी है लेकिन टारगेट बढ़ाकर 264 रुपए किया है.

Q5. Honasa Consumer के शेयर ने अब तक का हाई और लो कितना बनाया है?
शेयर ने 547 रुपए का लाइफ हाई और 197 रुपए का लाइफ लो बनाया था.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6