&format=webp&quality=medium)
बुधवार को शेयर बाजार की गिरावट थमी. अब इन स्टॉक्स में दिख रही नई तेजी. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)
Short-Term Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा. सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने 4 स्टॉक्स चुने हैं. टेक्निकल चार्ट्स पर इन शेयरों में ब्रेकआउट के संकेत मिले हैं. ब्रोकरेज ने इन स्टॉक्स में करीब 15 दिनों के नजरिए से निवेश की सलाह दी है.
ये भी जरूर पढ़ें- फंड जुटाने की खबर से 5% दौड़ा टेलीकॉम स्टॉक! एक्सपर्ट्स बोले- अभी और बाकी है 55% की रैली
HDFC सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नगाराज शेट्टी ने सरकारी पावर जेनरेशन कंपनी NTPC Green Energy पर Buy रेटिंग दी है. शेयर बुधवार 4.15 फीसदी बढ़कर 115.55 रुपए पर बंद हुआ. 112-111.22 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह है. गिरावट आने पर 108 रुपए पर ऐड कर सकते हैं. 15 दिनों के लिए 118 रुपए का टारगेट और 106 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है. बीते 3 महीने में शेयर 25.32 फीसदी तक बढ़ा है.
टेक्निकल चार्ट क्या कहते हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक, डेली चार्ट पर हल्की गिरावट और सीमित दायरे में कारोबार के बाद NTPC Green के शेयर में अब मजबूत रिकवरी देखने को मिली है. आज की तेजी को संकरे दायरे से ब्रेकआउट माना जा सकता है.
प्रमुख संकेत-
टेक्निकल चार्ट पैटर्न के आधार पर स्टॉक में खरीदारी का मौका बनता दिख रहा है.
ये भी जरूर पढ़ें- बाजार की कमजोरी में भी इन 5 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, टेक्निकल चार्ट दे रहे तेजी के संकेत, देखें पूरी लिस्ट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट विनय रजानी ने आयरन एंड स्टील कंपनी Jindal Steel पर खरीद की सलाह दी है. 1522-1258 रुपए की रेंज में खरीदारी करनी है और गिरावट में 1208 पर ऐड करना है. 15 दिनों के लिए टारगेट प्राइस 1340 रुपए और स्टॉप लॉस 1189 रुपए दिया है. इस साल स्टॉक अब तक 16.59 फीसदी बढ़ चुका है.
टेक्निकल चार्ट क्या दे रहे संकेत?
एक्सपर्ट के मुताबिक, डेली चार्ट Jindal Steel के शेयर में 50 DEMA सपोर्ट से शानदार बाउंस देखने को मिला है. इंट्राडे चार्ट्स पर वॉल्यूम में बढ़ोतरी, आवर्ली चार्ट पर बुलिश RSI सेटअप और हायर टॉप और हायर बॉटम का पैटर्न बना है. ये संकेत स्टॉक में तेजी के ट्रेंड को मजबूत दिखाते हैं.
| स्टॉक का नाम | बाइंग रेंज | ऐड ऑन डिप | स्टॉप लॉस | टारगेट |
| एनटीपीसी ग्रीन | 112-111.22 रुपए | 108 रुपए | 106 रुपए | 118 रुपए |
| जिंदल स्टील | 1522-1258 रुपए | 1208 रुपए | 1189 रुपए | 1340 रुपए |
| एनएमडीसी | 92-91.15 रुपए | 89 रुपए | 87.5 रुपए | 97 रुपए |
| हिंडाल्को इंडस्ट्रीज | 1077-1083 रुपए | 1052 रुपए | 1036 रुपए | 1139 रुपए |
ब्रोकरेज एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नगाराज शेट्टी ने सरकारी कंपनी NMDC पर BUY रेटिंग दी है. शेयर आज 5.30 फीसदी चढ़कर 91.14 रुपए पर बंद हुआ. स्टॉक को 92-91.15 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह है. गिरावट आने पर 89 रुपए पर पोर्टफोलियो में ऐड कर सकते हैं. 15 दिनों के लिए 97 रुपए का टारगेट दिया है और 87.5 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. पिछले 3 महीने में शेयर 14.71 फीसदी चढ़ा है.
टेक्निकल चार्ट क्या कहते है?
एक्सपर्ट के अनुसार, डेली चार्ट पर हल्की गिरावट और साइडवेज मूवमेंट के बाद NMDC के शेयर में अब तेज उछाल देखने को मिला. आज की तेजी को नैरो रेंज से ब्रेकआउट माना जा रहा है.
इंट्राडे चार्ट्स पर वॉल्यूम में मजबूत उछाल, शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव हुआ है. डेली और इंट्राडे टाइमफ्रेम पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना है. मोमेंटम ऑसिलेटर तेजी का संकेत दे रहा है. चार्ट पैटर्न के मुताबिक स्टॉक में लॉन्ग ट्रेडिंग का मौका बनता दिख रहा है.
ये भी जरूर पढ़ें- 110% रिटर्न के लिए खरीदें ये मल्टीप्लेक्स स्टॉक्स, बॉक्स ऑफिस बूम से ब्रोकरेज बुलिश
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हिन्डालको इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) पर खरीद की राय दी है. 1077-1083 रुपए के दायरे में स्टॉक को खरीदना है. गिरावट आने पर 1052 रुपए पर ऐड कर सकते हैं. 15 दिनों के लिए 1139 रुपए का टारगेट दिया है और 1036 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है.
टेक्निकल चार्ट क्या दे रहे संकेत?
एक्सपर्ट के मुताबिक, डेली चार्ट पर शेयर में मजबूत बुलिश कैंडल बनती दिख रही है. इंट्राडे चार्ट्स पर वॉल्यूम में जोरदार उछाल के साथ तेजी आई है. इंट्राडे में बुलिश ब्रेकआउट देखने को मिला है. शेयर अहम मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है. RSI पॉजिटिव संकेत के साथ मजबूती दिखा रहा है.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)