पोर्टफोलियो चमकाने का मौका! चार्ट पर 'रॉकेट' बनने को तैयार ये 4 दिग्गज शेयर, जानिए TGT-SL

Short-Term Stocks to Buy: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच HDFC सिक्योरिटीज ने 4 ऐसे शेयरों की पहचान की है, जिन्होंने अपने 'नैरो रेंज' से बाहर निकलकर बुलिश संकेत दिए हैं. इनमें 10 दिनों के नजरिए से निवेश की सलाह दी गई है.
पोर्टफोलियो चमकाने का मौका! चार्ट पर 'रॉकेट' बनने को तैयार ये 4 दिग्गज शेयर, जानिए TGT-SL

अगले 10 दिनों में इन शेयरों में शानदार उछाल आ सकता है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

Short-Term Stocks to Buy: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूत टेक्निकल सेटअप देखने को मिल रहा है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक कई स्टॉक्स ने अब साइडवेज कंसोलिडेशन से बाहर निकलते हुए बुलिश ब्रेकआउट दिया है, जिसके बाद इनमें शॉर्ट-टर्म तेजी की संभावना बढ़ गई है.

खास बात यह है कि इन शेयरों में तेजी के साथ वॉल्यूम में भी उछाल देखने को मिला है, जो खरीदारी की मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट्स ने Sumitomo Chemical India, Radico Khaitan, Garware Hi-Tech Films और Technocraft Industries पर बुलिश राय दी है.

स्टॉक का नामCMP (₹)बाय रेंज (₹)ऐड ऑन डिप (₹)स्टॉप लॉस (₹)टारगेट (₹)
Technocraft India₹2625.20₹2625 - ₹2650₹2554₹2510₹2785
Garware Hi-Tech Film₹5625.00₹5625 - ₹5650₹5450₹5360₹6100
Sumitomo Chemical₹464.20₹464.20 - ₹467₹450₹440₹495
Radico Khaitan₹3609.70₹3590 - ₹3615₹3510₹3450₹3970

1. Sumitomo Chemical India में दिखा ब्रेकआउट

HDFC सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट नगाराज शेट्टी के मुताबिक Sumitomo Chemical India के स्टॉक में हल्की गिरावट और कंसोलिडेशन के बाद अब मजबूत अपसाइड बाउंस देखने को मिला है.

  • Sumitomo Chemical India
  • बाय रेंज- ₹467-₹464.20
  • CMP- ₹464.20
  • ऐड ऑन डिप-₹450
  • स्टॉप लॉस- ₹440
  • टारगेट- ₹495
  • अवधि- 10 दिन

स्टॉक ने नैरो रेंज से ब्रेकआउट दिया है. इंट्राडे चार्ट्स पर वॉल्यूम बढ़े हैं. शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव हुआ है. डेली चार्ट पर पॉजिटिव कैंडलस्टिक पैटर्न बना है. मोमेंटम ऑसिलेटर भी तेजी का संकेत दे रहा है. एक्सपर्ट का मानना है कि मौजूदा स्तरों पर इसमें लॉन्ग ट्रेडिंग अवसर बन सकता है.

2. Radico Khaitan में तेजी के संकेत

टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट सुबाश गंगाधरन के मुताबिक, Radico Khaitan में भी कंसोलिडेशन के बाद तेजी का मूव देखने को मिला है. स्टॉक ने शॉर्ट टर्म ब्रेकआउट दिया है. खरीदारी के साथ वॉल्यूम मजबूत हुए हैं. पॉजिटिव कैंडलस्टिक पैटर्न बना है. RSI और मोमेंटम इंडिकेटर तेजी का संकेत दे रहे हैं. टेक्निकल चार्ट स्ट्रक्चर के आधार पर एक्सपर्ट इसमें खरीदारी की सलाह दे रहे हैं.

  • Radico Khaitan
  • बाय रेंज- ₹3590-₹3615
  • CMP- ₹3609.7
  • ऐड ऑन डिप-₹3510
  • स्टॉप लॉस- ₹3450
  • टारगेट- ₹3970
  • अवधि- 10 दिन

3. Garware Hi-Tech Films में बुलिश सेटअप

एचडीएफसी सिक्योरिटी के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट अजीत नायक ने Garware Hi-Tech Films पर खरीद की सलाह दी है. उनके मुताबिक, स्टॉक में भी मजबूत टेक्निकल सेटअप बना है. स्टॉक नैरो रेंज से बाहर निकला है. वॉल्यूम में उछाल के साथ तेजी आई है. डेली टाइमफ्रेम पर पॉजिटिव स्ट्रक्चर बना है. शॉर्ट टर्म ट्रेंड अब पॉजिटिव नज़र आ रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक स्टॉक में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है.

  • Garware Hi-Tech Film
  • बाय रेंज- ₹5650-₹5625
  • CMP- ₹5625
  • ऐड ऑन डिप-₹5450
  • स्टॉप लॉस- ₹5360
  • टारगेट- ₹6100
  • अवधि- 10 दिन

4. Technocraft में मजबूत चार्ट पैटर्न

टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट गजेंद्र प्रभु के मुताबिक Technocraft Industries ने भी टेक्निकल चार्ट्स पर बुलिश संकेत दिए हैं. स्टॉक में बुलिश कैंडल बनी है. तेजी के साथ वॉल्यूम बढ़ा है. डेली चार्ट पर बुलिश ब्रेकआउट दिखा है. शेयर प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है और RSI पॉजिटिव सिग्नल दे रहा है.

  • Technocraft Industries
  • बाय रेंज- ₹2625-₹2650
  • CMP- ₹2625.20
  • ऐड ऑन डिप-₹2554
  • स्टॉप लॉस- ₹2510
  • टारगेट- ₹2785
  • अवधि- 10 दिन

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत चार्ट स्ट्रक्चर के चलते स्टॉक में आगे तेजी जारी रह सकती है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

टेक्निकल एनालिस्ट्स के मुताबिक गिरते बाजार में ऐसे शेयरों पर नजर रखना जरूरी होता है जो कंसोलिडेशन के बाद मजबूत ब्रेकआउट दे रहे हों. हालांकि, ट्रेडर्स को स्टॉप लॉस के साथ ही पोजिशन लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि बाजार में वोलैटिलिटी अभी भी बनी हुई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6