अगले 60 दिन और दमदार मुनाफा! इन 3 स्टॉक्स में दांव लगाने की सलाह, क्या आपके पास हैं?

Stocks to Buy: अगर आप अगले 2 महीनों के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने चार्ट्स के आधार पर कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पिक किए हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इनमें 13 से 23 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकते हैं.
अगले 60 दिन और दमदार मुनाफा! इन 3 स्टॉक्स में दांव लगाने की सलाह, क्या आपके पास हैं?

शॉर्ट-टर्म पिक.

Stocks to Buy: स्टॉक मार्केट में निवेश करना हमेशा जोखिम भरा होता है, लेकिन सही रणनीति और क्वालिटी स्टॉक्स का चुनाव शॉर्ट-टर्म में भी बेहतर रिटर्न दिला सकता है. अगर आप अगले 2 महीनों के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने चार्ट्स के आधार पर कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पिक किए हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इनमें 13 से 23 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकते हैं.

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म SBI सिक्योरिटीज के अनुसार, निफ्टी 26000 से ऊपर टिक नहीं पाया और पिछले दो सेशन में 550 अंक नीचे गिरा, जिससे ऊंचे लेवल पर मजबूत सप्लाई दिखी. प्राइस 20, 50 और 100 दिन के EMA से नीचे फिसल गई, जो शॉर्ट और मीडियम टर्म ट्रेंड के कमजोर होने का संकेत है.

निफ्टी का सपोर्ट लेवल

Add Zee Business as a Preferred Source

RSI कमजोर बना हुआ है, जिससे पता चलता है कि अभी के लिए ऊपर की ओर की तेजी सीमित रह सकती है. 25350-25300 पर सपोर्ट, 25300 से नीचे ब्रेक 25100 और 24900 तक गिरावट को बढ़ा सकता है. 25650–25700 जोन पर रेजिस्टेंस है.

ZF Commercial Vehicle

ZF Commercial Vehicle Control System India, जर्मन बहुराष्ट्रीय कंपनी ZF ग्रुप की भारतीय यूनिट है. ZF ग्रुप जर्मनी का ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी दिग्गज है. इसका भारतीय वेंचर CV ब्रेकिंग सेगमेंट का मार्केट लीडर है. मजबूत प्रमोटर ग्रुप कंपनी की नींव को बेहद सॉलिड बनाता है. यह स्टॉक पूरी तरह से कमर्शियल व्हीकल साइकिल पर आधारित है. आने वाले समय में कमर्शियल व्हीकल डिमांड में तेजी दिख रही है और कंपनी इस अपसाइकिल से सीधा फायदा उठाने की.

  • ब्रोकरेज के अनुसार, डेली चार्ट पर प्राइस एक मजबूत बुलिश कैंडल बना रही है.
  • प्राइस बढ़ने के साथ वॉल्यूम में भी उछाल आया है.
  • एक ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देखा गया है.
  • डेली चार्ट पर स्टॉक की कीमत ने हायर टॉप और हायर बॉटम बनाना शुरू कर दिया है.
  • MACD और RSI समेत मोमेंटम इंडिकेटर डेली चार्ट पर बुलिश हो गए हैं.
zf

स्टॉक के लिए बाइंग रेंज 15825 - 16000 रुपए है. टारगेट प्राइस 17200 - 18000 रुपए दिया है और 14720 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. लास्ट सेशन में शेयर 15851.15 रुपए पर बंद हुआ था. एक हफ्ते में यह 6.68 फीसदी बढ़ा है.

Lg Balakrishnan

Lg Balakrishnan एक ऑटो एंसिलरी कंपनी है. कंपनी टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फॉर व्हीलर के लिए ऑटो एंसिलरी का काम करती है. कंपनी मार्केट सेगमेंट में लीडर है. एक बहुत पुरानी कंपनी है.

  • ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक की कीमत नीचे की ओर झुकी हुई ट्रेंड लाइन से बाहर आ गई है स्टॉक का प्राइमरी ट्रेंड बुलिश रहा है, जिसमें टॉप और बॉटम ऊंचे रहे हैं. स्टॉक लॉन्ग टर्म की मूविंग एवरेज से ऊपर है, जो सभी टाइम फ्रेम पर अपट्रेंड दिखाता है.
  • डेली RSI 50 से ऊपर बना हुआ है, जो अंडरलाइंग के लिए लगातार अपट्रेंड दिखाता है. डेली MACD ने अपने सिग्नल और ज़ीरो लाइन पर बुलिश क्रॉसओवर दिया है.
lg balakrishnan

ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 2105 - 2180 रुपए तय किया गया है. बाइंग रेंज 1922 - 1945 रुपए है. स्टॉप लॉस 1750 रुपए रखा है. मौजूदा भाव 15851.15 रुपए है, इसमें आगे 13 से ज्यादा की तेजी दिख सकती है.

Electrosteel Castings

ब्रोकरेज के मुताबिक, चार्ट पर स्टॉक में हायर बॉटम जैसे बुलिश पैटर्न बनते दिखा है. डेली चार्ट पर स्टॉक की कीमत ट्रायंगल पैटर्न के अपसाइड ब्रेकआउट के किनारे पर है. इंट्राडे चार्ट पर कीमत बढ़ने के साथ वॉल्यूम में भी उछाल आया. डेली और वीकली RSI पैटर्न आगे स्टॉक की कीमत के लिए पॉजिटिव बायस का सिग्नल दे रहे हैं. ELECTCAST का ओवरऑल चार्ट पैटर्न लॉन्ग ट्रेडिंग के मौके दिखाता है.

Electrosteel

लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 73.21 रुपए है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 85.50 - 90 रुपए तय किया गया है. 72 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. मौजूदा भाव से शेयर में 23 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6