&format=webp&quality=medium)
(File Image)
Stocks to BUY: आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है. लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि, ग्लोबल सेंटिमेंट्स अभी भी कमजोर हैं. जियो-पॉलिटिकल टेंशन और कच्चा तेल ने बाजार पर दबाव बनाया है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच डोमेस्टिक ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज ने शॉर्ट-टर्म के लिए 3 स्टॉक्स पिक किए हैं. टेक्निकल चार्ट पर इनमें ब्रेकआउट और वैल्यूम में उछाल आया है. ब्रोकरेज ने इनमें अगले 10 से 15 दिनों के नजरिए से निवेश की सलाह दी है. ब्रोकरेज की ये सलाह शॉर्ट-टर्म निवेशकों के लिए बेहतर मौका साबित हो सकता हैं.
मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार मंगलवार के हरे निशान में खुले. इस दौरान सेंसेक्स 323.83 अंक की तेजी के साथ 75,826.68 और निफ्टी 84.40 अंक की बढ़त के साथ 23,493.20 पर था.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दौर जारी है. विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) ने सोमवार को 9,365.52 करोड़ रुपए की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 12,593.36 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया.
ये भी पढ़ें- युद्ध के शोर में छिपा मुनाफे का मौका! ब्रोकरेज ने चुने 7 स्टॉक्स, 5-10 दिन में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न
टेक्निकल चार्ट पर साइडवेज कंसोलिडेशन में रहने के बाद AEROFLEX के स्टॉक प्राइस में अब तेजी देखने को मिल रही है. प्राइस में बढ़ोतरी के साथ-साथ इंट्राडे चार्ट पर वॉल्यूम में भी उछाल देखने को मिला है. ऐसा लगता है कि स्टॉक का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अब पॉजिटिव हो गया है. इंट्राडे/डेली टाइमफ्रेम चार्ट पर एक पॉजिटिव कैंडलस्टिक पैटर्न बनता हुआ दिख रहा है. इंट्राडे/डेली मोमेंटम ऑसिलेटर भी पॉज़िटिव संकेत दे रहा है. स्टॉक प्राइस का कुल मिलाकर बुलिश चार्ट पैटर्न, लॉन्ग ट्रेडिंग के मौके की ओर इशारा करता है.

ब्रोकरेज ने 248-246 की रेंज में खरीद की सलाह दी है. अगले 10 दिनों के लिए 262 रुपए का टारगेट दिया है और 234 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. ऐड ऑन डिप 239 रुपए है. बीते एक हफ्ते में शेयर 12.63 फीसदी तक बढ़ चुका है.
ब्रोकरेज के अनुसार, टेक्निकल चार्ट पर स्टॉक प्राइस अपने पिछले स्विंग हाई को पार कर गया है. प्राइस में बढ़ोतरी के साथ-साथ इंट्राडे चार्ट पर वॉल्यूम में भी उछाल देखा गया. डेली चार्ट पर बुलिश RSI सेटअप. Hourly चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटन का पैटर्न बना है.

ब्रोकरेज ने 1,697-1,700 रुपए की रेंज में खरीद की सलाह दी है. अगले 15 दिनों के लिए स्टॉक का टारगेट प्राइस 1,785 रुपए तय किया है और 1,625 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. ऐड में ऑन डिप 1647 रुपए है.
ये भी पढ़ें- 23% करेक्शन के बाद 40% से ज्यादा भागने को तैयार ये स्टॉक! युद्ध के शोर के बीच ₹4,842 का बड़ा टारगेट
चार्ट पर BSE शेयर प्राइस एक मजबूत बुलिश कैंडल बना रही है. प्राइस में बढ़ोतरी के साथ इंट्राडे चार्ट पर वॉल्यूम में भी उछाल आया है. इंट्राडे पर बुलिश ब्रेकआउट देखा गया है. प्राइस मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रही है. RSI पॉजिटिव सिंगल के साथ रखा गया है.

ब्रोकरेज ने BSE पर खरीद की सलाह दी है और अगले 15 दिनों के लिए 3,030 रुपए का टारगेट तय किया है. 2,777 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. बीते एक महीने में शेयर करीब 7 फीसदी बढ़ा है.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
