&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: सोने-चांदी के दामों में जोरदार तेजी जारी है. ग्लोबल ट्रिगर्स और फेस्टिव डिमांड के चलते बुलियंस के दाम रिकॉर्ड हाई को छू रहे हैं. अगर वायदा बाजार की बात करें तो बुधवार को ही MCX चांदी ने 1,44,844 रुपए का ऑल टाइम हाई छुआ है. चांदी 3 दिनो में 11 हजार और 7 दिनों में 22 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है. वहीं, MCX गोल्ड ने 1,16,917 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई छुई है. एक महीने में सोना करीब 12,000 रुपए महंगा हुआ है. सोने के बढ़ते दामों को देखते हुए गोल्ड फाइनेंस बिजनेस वाली कंपनियों पर ब्रोकरेज का व्यू भी पॉजिटिव बना हुआ है. ब्रोकरेज फर्म CLSA ने गोल्ड फाइनेंशियर्स कंपनियों पर एक रिपोर्ट जारी की है.
गोल्ड प्राइस तिमाही आधार पर 20% उछल चुके हैं, जो पिछले कई क्वार्टर्स में सबसे बड़ी बढ़त है. CLSA का मानना है कि इस तेजी का सीधा फायदा Muthoot Finance और Manappuram Finance (MGFL) जैसी गोल्ड फाइनेंस कंपनियों को मिलेगा.
सोने की की कीमतों में 20% QoQ की बढ़त दिखी है. लो LTV रेशियो है. जून तिमाही तक Muthoot का LTV 62% और Manappuram का 57% रहा, जो लंबे समय के औसत से नीचे है. RBI का सपोर्ट भी इन्हें मिल रहा है. छोटे गोल्ड लोन पर LTV बढ़ाने की अनुमति मिली है, जिससे ग्रोथ का रास्ता साफ होगा. CLSA का मानना है कि बढ़ती गोल्ड कीमतें + LTV अपसाइड + स्थिर टननेज ग्रोथ, AUM को तेज गति से बढ़ाएगी.
मुथुट फाइनेंस पर ब्रोकरेज ने Outperform की रेटिंग दी है, वहीं,टारगेट प्राइस ₹3,600 का दिया है, जोकि मौजूदा भाव से करीब 16% अपसाइड दिखा रहा है. ब्रोकरेज को AUM में FY25-27 के बीच 23% CAGR का अनुमान है. FY25-27 के बीच 37% CAGR से PAT ग्रोथ देखने को मिल सकती है. CLSA ने PAT अनुमान 10-15% बढ़ाया है.
मणप्पुरम फाइनेंस को भी ब्रोकरेज ने Outperform की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹310 का रखा है, जोकि 8% अपसाइड दिखा रहा है. CLSA ने FY26/27CL के लिए PAT अनुमान 7-13% घटाया, लेकिन गोल्ड प्राइस सपोर्ट से कंपनी को स्थिर ग्रोथ की उम्मीद है.
गोल्ड प्राइस की तेजी और RBI की राहत ने गोल्ड NBFCs के लिए ग्रोथ का रास्ता खोल दिया है. CLSA के अनुसार, Muthoot Finance मजबूत ग्रोथ दिखा सकता है और इसका अपसाइड ज्यादा आकर्षक है, जबकि Manappuram Finance भी बेहतर परफॉर्मर रहेगा, भले ही अनुमान थोड़े घटाए गए हों.
VIDEO: 1 अक्टूबर से लागू हुआ Online Gaming Bill 2025, लग सकता है इतना Fine!