3 गुना बढ़ सकती है इस डिफेंस कंपनी की ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने गिनाईं तेजी की 6 बड़ी वजहें- जानें नया टारगेट

Stocks to BUY: भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत और जहाज बनाती है. सरकार की डिफेंस ऑर्डर बुक पर इसका सीधा फायदा मिलता है. ब्रोकरेज को इसमें शॉर्ट टर्म में बड़ा प्रॉफिट ग्रोथ दिख रहा है.
3 गुना बढ़ सकती है इस डिफेंस कंपनी की ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने गिनाईं तेजी की 6 बड़ी वजहें- जानें नया टारगेट

Stocks to BUY: शेयर बाजार की गिरावट के बीच ब्रोकरेज के रडार पर ऐसी कंपनियों के शेयर हैं, जो लॉन्ग टर्म में प्रॉफिट ग्रोथ और दमदार ऑर्डर बुक के दम पर बढ़िया रिटर्न की संभावना दिखा रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Antique Broking ने Garden Reach Shipbuilders & Engineers पर ताजा रिपोर्ट जारी की है और इस शेयर पर अपनी BUY की रेटिंग दी है. GRSE भारत सरकार की डिफेंस शिपयार्ड कंपनी है. यह भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत और जहाज बनाती है. सरकार की डिफेंस ऑर्डर बुक पर इसका सीधा फायदा मिलता है.

Garden Reach Shipbuilders पर क्या है टारगेट प्राइस?

ब्रोकरेज ने GRSE पर BUY की रेटिंग दी है. शेयर अभी 2,459 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और इसपर टारगेट प्राइस 3,026 रुपये है यानी कि अपसाइड करीब 23% का दिख रहा है. शेयर ने 23 जून, 2025 को अपना 52-वीक हाई 3,535 रुपये पर बनाया था, उसके पहले 4 मार्च, 2025 को शेयर 1,180 रुपये के 52-वीक लो पर गया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

Garden Reach Shipbuilders पर BUY क्यों?

1. नए बड़े डिफेंस ऑर्डर मिलने की पूरी उम्मीद

GRSE अभी Next Generation Corvette प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) कंपनी है. इसका मतलब है कि यह ऑर्डर मिलने की संभावना काफी मजबूत है. इसके अलावा, भारतीय नौसेना जल्द ही P-17B Frigate प्रोजेक्ट का टेंडर निकालने वाली है, जिसकी वैल्यू करीब 70,000 करोड़ रुपये मानी जा रही है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस प्रोजेक्ट में भी GRSE की पोजिशन मजबूत है क्योंकि कंपनी पहले से P-17A फ्रिगेट बना रही है, टेक्निकल एक्सपीरियंस और ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है. अगर ये ऑर्डर मिले, तो कंपनी की ऑर्डर बुक आज के मुकाबले 3 गुना से ज्यादा हो सकती है.

2. ऑर्डर बुक पहले से ही मजबूत है

अभी GRSE के पास करीब 20,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है. इसमें स्टील्थ फ्रिगेट, एंटी सबमरीन वॉरशिप, सर्वे वेसल, ऑफशोर पेट्रोल वेसल शामिल हैं. ये सारे प्रोजेक्ट अगले 1–2 साल में पूरे होने वाले हैं.

3. अगले दो साल तेज कमाई की संभावना

कंपनी के पुराने ऑर्डर पूरे होंगे, इससे ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 में कंपनी का मुनाफा 33% बढ़ सकता है. वहीं, FY27 में मुनाफा 37% बढ़ सकता है. हालांकि. FY28 में ग्रोथ थोड़ी स्लो हो सकती है, लेकिन वह इसलिए क्योंकि नए ऑर्डर की कमाई थोड़ी देर से दिखेगी, न कि बिजनेस कमजोर होने की वजह से.

4. कंपनी कर रही है क्षमता विस्तार

GRSE अभी एक साथ 28 जहाज बना रही है, लेकिन FY26 तक इसे 32 जहाज करने की तैयारी है. इसके अलावा, एक नया ग्रीनफील्ड डॉक बनाने की योजना है, जिससे कमर्शियल जहाज भी बनाए जा सकेंगे.

5. GRSE की ताकत

GRSE बहुत बड़े जहाज नहीं बनाती, लेकिन छोटे और मीडियम साइज के जहाज तेज़ी से बनाती है. इसी वजह से प्रोजेक्ट टाइम पर पूरे होते हैं. डिफेंस सेक्टर में समय पर डिलीवरी बहुत बड़ा प्लस पॉइंट माना जाता है.

LIVE TV यहां देखें:

6. वैल्यूएशन पर ब्रोकरेज का भरोसा

ब्रोकरेज ने FY28 की कमाई के हिसाब से 42 P/E का टारगेट मल्टीपल रखा है. कंपनी कमाई की संभावना को देखते हुए वैल्युएशन को लेकर आश्वस्त दिख रहा है.

सामान्य निवेशकों के लिए काम की बातें

Garden Reach Shipbuilding Share Price

निष्कर्ष

Antique Broking की BUY रेटिंग की सबसे बड़ी वजह है- आने वाले बड़े डिफेंस ऑर्डर, मजबूत ऑर्डर बुक, तेज कमाई की ग्रोथ और भविष्य के लिए तैयार होती कंपनी. यही कारण है कि ब्रोकरेज को GRSE में आगे चलकर अच्छी तेजी की उम्मीद है, और उसने 3026 रुपये का टारगेट दिया है.

FAQs

1. ब्रोकरेज GRSE पर BUY क्यों कह रहा है?
क्योंकि कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है और आगे बड़े डिफेंस ऑर्डर मिलने की अच्छी संभावना है.

2. GRSE का टारगेट प्राइस कितना है?
Antique Broking ने शेयर पर 3,026 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 23% ऊपर है.

3. कंपनी की कमाई आगे क्यों बढ़ सकती है?
FY26 और FY27 में पुराने डिफेंस ऑर्डर पूरे होने से मुनाफे में तेज ग्रोथ का अनुमान है.

4. GRSE को नए ऑर्डर कहां से मिल सकते हैं?
Next Generation Corvette और P-17B Frigate जैसे बड़े नौसेना प्रोजेक्ट से.

5. निवेशकों के लिए GRSE क्यों अच्छा पिक है?
सरकारी डिफेंस कंपनी होने, मजबूत ऑर्डर विजिबिलिटी और लॉन्ग टर्म ग्रोथ की वजह से.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6