&format=webp&quality=medium)
Stocks to Buy: शेयर बाजार का सेंटीमेंट्स कमजोर है. कंपनियों के कमजोर तिमाही रिजल्ट्स और अमेरिकी टैरिफ संबंधी चिंताओं ने बाजार का मूड बिगाड़ा है. बाजार के इस माहौल में स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रैटेजी निवेशकों को मुनाफा दिला सकता है. मार्केट एक्सपर्ट विकास सेठी ने निवेशकों के लिए 2 स्टॉक्स चुने हैं, जो शॉर्ट-टर्म में तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं.
सेठी फिनमार्ट के विकास सेठी ने पहले स्टॉक्स में देश के बड़े बिजनेस घराने Shapoorji Pallonji Group की फ्लैगशिप कंपनी Afcons Infrastructure में खरीद की सलाह दी है. शॉर्ट-टर्म टारगेट 430 रुपये प्रति शेयर दिया है. स्टॉप लॉस 390 रुपये रखना है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
EPC कॉन्ट्रैक्ट्स: एक्सपर्ट का कहना है कि यह इंफ्रा सेक्टर की बहुत ही दमदार कंपनी है. खासतौर पर EPC कॉन्ट्रैक्ट्स करती है. Shapoorji Pallonji Group की कंपनी है. डैम्स, टनल्स, मेट्रो, रेलवे, ब्रिज, फ्लाईओवर, एलिवेटेडे कॉरिडोर्स और वॉटर व इरिगेशन प्रोजेक्ट्स भी करती है.
क्रिटिकल प्रोजेक्ट्स: इसके अलावा, देश के कई सारे क्रिटिकल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स चेनाब नदी के ऊपर बना दुनिया का सबसे ऊंचाई रेलवे ब्रिज, अटल टनल, अहमदाबाद का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से भी संबंधित है ये कंपनी.
VIDEO- 1 अगस्त 2025 से बदली 12 चीजें, आपकी जेब पर सीधा असर!
₹30,000 करोड़ का ऑर्डर बुक: यह बहुत ही दमदार कंपनी है और कई सारे क्रिटिकल प्रोजेक्ट्स कर चुकी है. कंपनी के पास 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर बुक है.
मजबूत फंडामेंटल: एक्सपर्ट के मुताबिक, कंपनी के फंडामेंटल बहुत ही मजबूत हैं. रिटर्न रेश्यो अच्छे हैं. रिटर्न ऑन कैपिटल 20 फीसदी, मैनेजेबल डेट लेवल हैं.
FII-DII हिस्सेदारी: कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी करीब 29-30 फीसदी रखते हैं. इसमें नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, क्वांट म्चूयुअल फंड शामिल हैं.
VIDEO-India-USA कितना Import-export? कौन-से Share पर पड़ेगा असर?
खरीदारी करने का मौका: एक्सपर्ट का कहना है कि स्टॉक अपने हाई से करेक्ट हो चुका है. इसमें खरीदारी करने का मौका है.
| Stock | CMP (Rs) | Target (Rs) | Stop Loss (RS) |
| Afcons Infra | 405.75 | 430 | 390 |
| EMS Ltd | 605.90 | 630 | 585 |
एक्सपर्ट ने दूसरे स्टॉक में वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी EMS Ltd में खरीदारी की सलाह दी है. 630 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है और 585 रुपये का स्टॉप लॉस रखना है.
VIDEO- NSDL IPO Allotment: कब और कैसे चेक करें स्टेटस?
हाई ग्रोथ सेक्टर पर फोकस: EMS Ltd वॉटर रिलेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में काम करती है. मुख्य रूप से सीवरेज सॉल्यूशंस, वॉटर सप्लाई सिस्टम, वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स में काम करती है. यह एक हाई ग्रोथ सेक्टर है.
सरकारी प्रोजेक्ट्स: कंपनी कई सारे राज्य सरकारों के साथ काम करती है. कंपनी का राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार के वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स के साथ ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का कॉन्ट्रैक्ट है.
सरकारी योजनाओं की बेनिफिशियरी: सरकार की बाकी योजनाएं जैसे- अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन, एनएमसीजी (NMCG) और जल जीवन मिशन की यह बेनिफिशियरी कंपनी होती है.
मिला एक बड़ा ऑर्डर: हाल ही में कंपनी ने यूपी जल निगम से एक बड़ा ऑर्डर मिला है जो एक बड़ी इटालियन कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर में काम कर रही है.
ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत: कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत है और ऑर्डर पाइपलाइन भी मजबूत है.
मजबूत फंडामेंटल्स: EMS Ltd के फंडामेंटल्स बहुत मजबूत हैं. अच्छे ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन्स है. 28-29 फीसदी का अच्छा रिटर्न रेश्यो है. रिटर्न ऑन कैपिटल एम्पलॉयड करीब 25-26 फीसदी है.
जीरो डेट कंपनी: यह एक जीरो डेट कंपनी है.
हाई से करेक्टेक्ट स्टॉक: पोजिशन के लिहाज से भी अच्छा है. अपने हाई से अच्छा-खासा करेक्टेड है. 52 वीक हाई 1,016.85 रुपये है और आज 605 के स्तर पर है.
FII-DII हिस्सेदारी: कंपनी में FII और DII में अच्छे नाम हैं.
Q1: शॉर्ट-टर्म स्टॉक्स का मतलब क्या होता है?
Ans: शॉर्ट-टर्म स्टॉक्सका मतलब ऐसे स्टॉक्स से होता है जिन्हें कुछ दिनों से लेकर कुछ महीनों के अंदर खरीदा और बेचा जाता है.
Q2: इन दो स्टॉक्स को अभी क्यों खरीदें?
Ans: कंपनी फंडामेंटल्स मजबूत है और स्टॉक्स अपने हाई से अच्छा-खासा करेक्ट हो चुके हैं. दोनों कंपनियां अपने-अपने सेक्टर की दिग्गज हैं.
Q3: Afcons Infra में निवेश क्यों करें?
Ans: यह इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी है. इसने कई सारे क्रिटिकल प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं.
Q4: EMS Ltd क्या करती है?
Ans: यह सीवरेज सॉल्यूशंस, वॉटर ट्रीटमेंट और वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स में है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)