&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY.
Stocks to BUY: हफ्ते की मंद शुरुआत हुई है. निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 25100 के ऊपर कारोबार कर रहा है. आज यह देखना इंपोर्टेंट होगा कि निफ्टी 25000 के ऊपर सस्टेन करता है या नहीं. एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि टेक्निकल चार्ट पर तेजी का सेट-अप बनता दिख रहा है. अगर निफ्टी 25250 के ऊपर सस्टेन करता है तो यह 25500–25700 की तरफ तक जा सकता है. वहीं, गिरावट आने पर यह 24800–24500 की रेंज में सपोर्ट बना हुआ है. ब्रोकरेज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 3 स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए कमाई के क्या टारगेट दिए गए हैं.
Bajaj Finance का शेयर लास्ट सेशन में 1003 रुपए पर बंद हुआ था और आज यह शेयर 1013 रुपए पर हरे निशान में कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 980-962 रुपए की रेंज में इसे खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 1043 रुपए का पहला और 1085 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. ट्रेंड रिवर्सल होने पर 935 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1025 रुपए और लो 645 रुपए है. सितंबर महीने में शेयर ने अब तक 878 रुपए का लो और 1025 रुपए का हाई बनाया है.
Bajaj Finance शेयर ने वीकली चार्ट पर 970–856 की कंसोलिडेशन रेंज से दमदार ब्रेकआउट किया है. मजबूत बुलिश कैंडल ने मीडियम-टर्म अपट्रेंड को मजबूती दी है. स्टॉक हायर-हाई और हायर-लो स्ट्रक्चर बनाए हुए है और ट्रेंडलाइन से ऊपर टिक रहा है. वीकली अपर बोलिंजर बैंड के ऊपर क्लोजिंग ने फ्रेश बाय सिग्नल दिया है. साथ ही, RSI के 50 से ऊपर जाने और क्रॉस ओवर ने पॉजिटिव आउटलुक मजबूत किया है.
Lupin का शेयर लास्ट सेशन में 2043 रुपए पर बंद हुआ था और आज यह शेयर 2020 रुपए पर लाल निशान में कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 2030-1990 रुपए की रेंज में इसे खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 2192 रुपए का पहला और 2245 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. ट्रेंड रिवर्सल होने पर 1919 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2403 रुपए और लो 1774 रुपए है. सितंबर महीने में शेयर ने अब तक 1875 रुपए का लो और 2055 रुपए का हाई बनाया है.
Lupin के शेयर में मीडियम-टर्म चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है. वीकली चार्ट पर 1980 रुपए के ऊपर फॉलिंग चैनल से निकलते हुए स्टॉक ने बुलिश कैंडल बनाई, जो मीडियम टर्म अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत देती है. इस ब्रेकआउट के साथ बढ़ते वॉल्यूम्स ने ट्रेंड बने रहने को सपोर्ट किया है. वीकली RSI ने अपनी सिग्नल लाइन को पार किया बल्कि डाउनवर्ड ट्रेंडलाइन भी तोड़ी, जिससे मोमेंटम के दोबारा मजबूत होने का सिग्नल मिल रहा है. टेक्निकल आधार पर वीकली RSI का सिग्नल लाइन से ऊपर जाना और डाउन ट्रेंडलाइन तोड़ना फ्रेश मोमेंटम और पॉजिटिव ट्रेंड सेटअप की पुष्टि करता है.
Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर लास्ट सेशन में 2915 रुपए पर बंद हुआ था और आज यह शेयर 2932 रुपए पर हरे निशान में कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 2900-2842 रुपए की रेंज में इसे खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 3240 रुपए का पहला और 3300 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. ट्रेंड रिवर्सल होने पर 2685 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 3778 रुपए और लो 1917 रुपए है. सितंबर महीने में शेयर ने अब तक 2590 रुपए का लो और 2940 रुपए का हाई बनाया है.
मझगांव डॉक (MAZDOCK) में टेक्निकल चार्ट्स पर मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं. अप्रैल 2024 से कायम मीडियम टर्म अपट्रेंड सपोर्ट लेने के बाद स्टॉक ने तेज रिकवरी की और शॉर्ट-टर्म रिवर्सल के संकेत दिए. मई 2025 के 3775 के ऑल टाइम हाई से बनी फॉलिंग चैनल पैटर्न के वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल के साथ ब्रेकआउट मिला है. शेयर 20, 50 और 200-दिन की SMA से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो ट्रेंड की मजबूती दिखाता है. वहीं, वीकली RSI का सिग्नल लाइन के ऊपर जाना मोमेंटम के मजबूत होने और पॉजिटिव सेटअप दिखाता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
