ग्लोबल मार्केट में बिकवाली की आंधी, पोजिशनल इन्वेस्टर्स इन 3 Stocks पर करें फोकस

Stocks to BUY: ग्लोबल मार्केट में सेल-ऑफ देखा जा रहा है. इस बाजार में ट्रेडिंग से बचने की सलाह है. पोजिशनल निवेशकों के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 3 स्टॉक्स पिक किए हैं.
ग्लोबल मार्केट में बिकवाली की आंधी, पोजिशनल इन्वेस्टर्स इन 3 Stocks पर करें फोकस

Stocks to BUY for positional investors.

Stocks to BUY: टैरिफ ऐलान के कारण ग्लोबल मार्केट में सेल-ऑफ देखा जा रहा है. इंट्राडे में 21743 तक फिसला था और आखिरकार 742 अंक टूटकर यह 22161 पर बंद हुआ. ग्लोबल मार्केट की बात करें तो जापान का निक्केई करीब 8.5%, हैंगसैंग में 15% की गिरावट रही. वहीं, डाओ फ्यूचर में भी बड़ी गिरावट है. इस कमजोर मूड-माहौल में ट्रेडिंग से बचना है और थोड़ा इंतजार करना है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 3 स्टॉक्स पिक किए हैं. जानिए इन स्टॉक्स के लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.

Aadhar Housing Finance Share Price Target

Aadhar Housing Finance का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर 432 रुपए पर बंद हुआ. इंट्राडे में इसने 435 रुपए का हाई और 405 रुपए का लो बनाया था. ब्रोकरेज ने 445-435 रुपए की रेंज में इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. 419 रुपए के स्टॉपलॉस को मेंटेन करना है और 485 रुपए का पहला और 513 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. क्लोजिंग के बाद पिछले एक हफ्ते में शेयर में 2%, दो हफ्ते में 2.6% और एक महीने में 1% का रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

IndiGo Share Price Target

IndiGo का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर 4991 रुपए पर बंद हुआ. इंट्राडे में इसने 5014 रुपए का हाई और 4600 रुपए का लो बनाया. ब्रोकरेज ने 5000-4900 रुपए की रेंज में इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. 4785 रुपए के स्टॉपलॉस को मेंटेन करना है और 5285 रुपए का पहला और 5440 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. क्लोजिंग के बाद पिछले एक हफ्ते में शेयर ने -2.4% का निगेटिव रिटर्न दिाय है. दो हफ्ते में फ्लैट और एक महीने में 7% का रिटर्न दिया है.

Pidilite Industries Share Price Target

Pidilite Industries का शेयर 1.6 फीसदी से ज्यादा टूटकर 2845 रुपए पर बंद हुआ. इंट्राडे में इसने 2859 रुपए का हाई और 2700 रुपए का लो बनाया. ब्रोकरेज ने 2885-2829 रुपए की रेंज में इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. 2785 रुपए के स्टॉपलॉस को मेंटेन करना है और 3000 रुपए का पहला और 3115 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में कोई रिटर्न नहीं दिया है. एक महीने में 3.5% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6