&format=webp&quality=medium)
Long Term के लिए पोर्टफोलियो में रख लें ये शेयर. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
Stocks to BUY: नई सीरीज की शुरुआत बाजार के लिए बेहद सुस्त रही. सीमित दायरे में कारोबार और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच निवेशक अभी भी अगली बड़ी दिशा का इंतजार कर रहे हैं. वेस्ट एशिया तनाव, कच्चे तेल की चाल और ग्लोबल मार्केट्स का मूड फिलहाल भारतीय बाजार की दिशा तय कर रहा है.
हालांकि, इस उतार-चढ़ाव वाले माहौल में भी कुछ ऐसे शेयर हैं, जिन पर मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय लंबी अवधि के लिए भरोसा जता रहे हैं. मजबूत बिजनेस मॉडल, बेहतर ग्रोथ आउटलुक और सेक्टर की संभावनाओं के दम पर ये स्टॉक्स आने वाले समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकते हैं.
LIC में बहुत दिन से इसमें निवेशक हताश-निराश रहे हैं, उनको अच्छा नतीजा नहीं मिला. इस क्वार्टर के जो नतीजे आए हैं, उससे आशाएं बनी हैं. और जिस-जिस तरह से इनका बिजनेस ट्रांजिशन हो रहा है, आगे बढ़ रहा है, उससे लगता है कि अगर एक साल के नजरिया से खरीदारी की जाए यहां पर बहुत अच्छा नतीजा मिल सकता है. ₹1200 का टारगेट एक साल के लिए रख के खरीदारी की सलाह देंगे. बुधवार को शेयर 830 रुपये पर बंद हुआ है, यानी कि इसमें 44% तक का अपसाइड दिख रहा है.
यह इंडिया की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है, लाइफ इंश्योरेंस मार्केट में पेनिट्रेशन अभी भी बहुत होना बाकी है. एलआईसी का नेटवर्क बेहतरीन है, गांव-गांव में एलआईसी का नेटवर्क है और नए-नए प्रोडक्ट्स के जरिए ये अपना बिजनेस बढ़ा रहे हैं, और इनका जो डिस्ट्रीब्यूशन पर जो होल्ड है, वो बहुत ही बेहतरीन होल्ड है.
एक छोटी कंपनी है, स्मॉल फाइनेंस बैंक - सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank). बीच में यहां पर सारे स्मॉल फाइनेंस बैंक, जो कि ओरिजिनली माइक्रो फाइनेंस कंपनियां थीं, वहां से ट्रांजिशन किए थे स्मॉल फाइनेंस बैंक में और इसके कारण माइक्रो फाइनेंस क्षेत्र में बहुत-बहुत बड़ा प्रॉब्लम आया था, पिछले डेढ़-दो साल में कंपनी और इंडस्ट्री थोड़े दबाव में रही है. लेकिन अब आउटलुक बेहतर बन रहा है. एसेट क्वालिटी लगातार सुधर रही है.
इनके टू-व्हीलर लेंडिंग पोर्टफोलियो में भी बहुत अच्छा प्रोग्रेस देखने को मिला है. ओडिशा के माइनिंग एरिसा से जुड़े पोर्टफोलियो में अभी भी थोड़ी-बहुत दिक्कत है, उसको अगर आप हटा लें तो बाकी जगहों में बहुत अच्छा प्रोग्रेस है. मैनेजमेंट टॉप क्वालिटी का है, ग्रोथ डिपॉजिट मोबिलाइजेशन ठीक-ठाक चल रहा है और यहां पर हम लोग ₹250 का टारगेट एक साल के लिए खरीदारी की सलाह देंगे. अभी शेयर 165 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानी मौजूदा भाव से 51% तक का अपसाइड दिख रहा है.
LIVE TV:
अगर शेयर को लंबी अवधि के लिए लिया है तो बिल्कुल निवेशित रहिए. ओवरऑल डिफेंस क्षेत्र में बहुत जबरदस्त कामकाज हो रहा है, डिफेंस मेक इन इंडिया इसका एक मुख्य कारण है. और जैसे-जैसे जियोपॉलिटिकल स्थिति बन रही है, डिफेंस में आत्मनिर्भर होना बहुत ही जरूरी बन गया है. तो सारे जो डिफेंस सेक्टर की कंपनियां हैं, उनको भर-भर के ऑर्डर्स मिल रहे हैं, तो उनकी आर्डर बुक की कोई कमी नहीं है.
एग्जीक्यूशन में थोड़ा-बहुत खामियां अभी भी हैं, उसी को लेकर चिंता रहती है और वैल्यूएशन को लेकर चिंता रहती है कि वैल्यूएशन बहुत ही तगड़ा हो चुका है ऑलरेडी. पर अगर आपका नजरिया लंबी अवधि का है तो कोई दिक्कत नहीं है, आप बिल्कुल निवेशित रहिए. वो अच्छा नतीजा, अच्छा मुनाफा आपको एक साल प्लस टाइम होराइजन में मिलेगा.
ये भी पढ़ें: शुक्रवार को बाजार में लौटेगी रौनक या लगेगा नया झटका? एक्सपर्ट ने कहा- डिफेंस और IT शेयरों पर रखें नजर
सारी शिपयार्ड कंपनियों पर पॉजिटिव व्यू है- कोचीन शिपयार्ड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, मझगांव डॉक. पर प्रॉब्लम यह है कि वैल्यूएशन बीच में बहुत ऊपर चला गया था और अभी भी ऐसा कोई सस्ता नहीं है. तो इसीलिए मैं यहां पर हमेशा सलाह देता हूं कि अगर आपने निवेश किया है तो 3 से 5 साल का नजरिया रखिए. शिपयार्ड जो शिप बनाते हैं, शिप रिपेयर करते हैं, सबमरीन बनाते हैं, यह एक लंबा प्रोसेस है. इसमें आप क्वार्टर ऑन क्वार्टर बहुत अच्छा कोई डेवलपमेंट एक्सपेक्ट मत कीजिए.
हां, आर्डर मिलता रहेगा, ऑर्डर का फ्लो जैसे-जैसे आता जाएगा प्राइस में थोड़ा एक्साइटमेंट देखने को मिलेगा. पर जो नतीजे इवेंचुअली नेट रिजल्ट जो इनके आर्डर बुक का है, वो आने में थोड़ा टाइम लगेगा. इसीलिए मेरी सलाह होगी, अगर आपने इसमें खरीदारी ऑलरेडी की है, आपका नजरिया लंबा है, तो तीन से पांच साल के नजरिया से यहां पर होल्ड कर सकते हैं. यह अच्छा आपको नतीजा देगा, अच्छा मुनाफा देगा, पर नजरिया लंबा होना चाहिए.
BSE में होल्ड करने की सलाह है- क्यों? क्योंकि पहली बात है, ओवरऑल फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में और कैपिटल मार्केट रिलेटेड कंपनियों में हमारा व्यू पॉजिटिव है. फाइनेंशियलॉइजेशन ऑफ सेविंग्स जबरदस्त हो रहा है, जो इन्वेस्टर्स जो मार्केट में थे उनके नंबर लगातार बढ़ रहे हैं. थोड़ा-बहुत बीच-बीच में रुकावट आती है, पर ओवरऑल अगर आप ट्रेंड देखें तो फाइनेंशियलॉइजेशन ऑफ सेविंग्स होने के कारण यहां पर नंबर्स बढ़ते ही रहेंगे, जो कि बीएसई जैसे इंटरमीडियरी को आने वाले दिनों में और भी फायदेमंद करेगा.
तीसरी बात और सबसे इंपॉर्टेंट बात यह है कि एनएससी (NSE) का लिस्टिंग होने वाला है जो कि कंपीटीटिंग एक्सचेंज है, और एनएससी की लिस्टिंग के टाइम में ट्रैक्शन एक्सचेंज रिलेटेड शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है. और तब बीएसई का शेयर प्राइस एक और छलांग लगाएगा. चौथी बात यहां पर और भी एक है कि एनएससी का जब लिस्टिंग होगा, वो लिस्टिंग बीएसई में ही होगा और एनएससी जब लिस्टिंग होगा तो सारा ट्रेडिंग बीएसई में होगा, तो यह भी बीएसई के लिए फायदेमंद है.
ये भी पढ़ें: शुक्रवार को इस शेयर से कर लेना एग्जिट! Citi ने दी बिकवाली की राय, 14% डाउनसाइड की आशंका
Uno Minda अच्छा कंपनी है. ऑटो एंसिलरी क्षेत्र में मेरा व्यू बहुत ही पॉजिटिव है और ऊनो मिंडा में भी हमारा व्यू पॉजिटिव है. ऑटो एंसिलरी की खास बात यह है कि व्हीकल्स में, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक बहुत बड़ा ट्रांजिशन हो रहा है - आइस इंजन जो ट्रेडिशनल इंटरनल कंबशन इंजन था वहां से ईवी (EV) में ट्रांजिशन हो रहा है. ऑटो एंसिलरी कंपनियां, इनके प्रोडक्ट आइस हो या ईवी हो दोनों जगह पर जाते हैं. एक्चुअली ईवी में इनके कॉम्पोनेंट पर व्हीकल ज्यादा होते हैं, तो इसीलिए ऑटो एंसिलरी में ध्यान जरूर रखना चाहिए. साथ ही कई घरेलू ऑटो एंसिलरी कंपनियां अभी ग्लोबल सप्लाई चेन में घुस गई हैं और इसके कारण इनके इंटरनेशनल बिजनेस को आने वाले दिनों में और भी फायदा मिलेगा.
UPL पसंदीदा शेयर है. पिछले दो साल ये क्षेत्र बहुत दबाव में था, परफॉर्मेंस भी बहुत ही खराब था और जिसके कारण शेयर्स भी सारे पिटे हुए थे. पर अभी उम्मीद नजर आ रही है. अब ये वेस्ट एशिया का कॉन्फ्लिक्ट खत्म होता है, तो यूपीएल जैसी कंपनी, जो कि एग्रोकेमिकल में फोकस्ड कंपनी है और दुनिया की लगभग टॉप फाइव कंपनियों में एक है, ग्लोबली जो इन्होंने एक्विजिशन वगैरह किया है उसके बाद दुनिया के हर कॉन्टिनेंट में इसका बिजनेस है, अच्छा बिजनेस चल रहा है. नतीजे भी ठीक-ठाक आए हैं, मुझे लगता है यहां पर लंबी अवधि के लिए खरीदारी करके चल सकते हैं.